23.2 C
Ranchi
Saturday, August 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त की अध्यक्षता में माई भारत सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में माई भारत सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

जिले के अधिकाधिक युवाओं को माई भारत पोर्टल से जोड़ने के दिए निर्देश

गुमला: गुमला जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मेरा युवा भारत (माई भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत जिला स्तरीय माई भारत सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में माई भारत पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण अभियान की प्रगति एवं निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि, लीड बैंक प्रबंधक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नोडल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी पुलकित खुराना ने पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से माई भारत पोर्टल की जानकारी देते हुए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि माई भारत युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने, स्वयंसेवी गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने तथा विभिन्न अवसरों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

उपायुक्त ने जिले को आवंटित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, मत्स्य महाविद्यालय, प्लस-टू उच्च विद्यालयों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पात्र छात्र-छात्राओं का अधिकाधिक पंजीकरण कराया जाए, ताकि जिले के युवा इस राष्ट्रीय मंच का लाभ प्राप्त कर सकें।

बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों एवं सलाहकार समिति के सदस्यों ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु समन्वित प्रयास करने तथा अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनजागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाने की सहमति व्यक्त की।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading