23.6 C
Ranchi
Tuesday, August 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaडी.ए.बी स्कूल गुमला में 210 विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ,...

डी.ए.बी स्कूल गुमला में 210 विद्यार्थियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ, डीटीओ ने दिया नारा- “ना करें दिस-दैट, पहने हेलमेट”

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

डी.ए.बी स्कूल गुमला में चला वृहत जागरूकता अभियान, ‘गुड सैमेरिटन’ और ‘हिट एंड रन’ कानून की दी गई विस्तृत जानकारी
 गुमला : – गुमला जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को डी.ए.बी स्कूल गुमला  में वृहत सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) सतेन्दर महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गुमला, में  करीब 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की सामूहिक शपथ ली।
डीटीओ सतेन्दर महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एक आकर्षक नारा दिया— “ना करें दिस-दैट, पहने हेलमेट”। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग कर सड़क हादसों में होने वाली मौतों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे *स्वयं तो नियमों का पालन करें ही, अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
सड़क सुरक्षा टीम के सदस्यों ने बताया कि सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं और मौतें बाइक सवारों की हो रही हैं। ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से ड्राइविंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, शराब पीकर ड्राइविंग और ट्रिपल लोडिंग इसके प्रमुख कारण हैं। टीम ने विशेष रूप से वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल को बेहद खतरनाक बताया और एक छोटी सी चूक को बड़े हादसे का कारण बताया।
कार्यक्रम में ‘गुड सैमेरिटन’ (नेक मददगार) योजना और ‘हिट एंड रन’ के प्रावधानों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले नेक मददगार को सरकार 2,000 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करती है। वहीं अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर आश्रितों को 2,00,000 रुपये और गंभीर चोट पर 50,000 रुपये के मुआवजे का प्रावधान है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला परिवहन पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो, डी.ए.भी स्कूल प्रधानाचार्या माधवी पाण्डेय सड़क सुरक्षा प्रबंधक प्रभाष कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक मंटू रवानी एवं शिक्षकगण में संयुक्ता, बी पी मैथी ,प्रीतीश मिश्रा, जितेश, करणवीर के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading