गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
16 विद्यालयों में पिछले माह एक दिन भी ऑनलाइन छात्र उपस्थिति दर्ज नहीं, सदर बीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश सहित जिला एमआईएस प्रभारी को कार्य प्रणाली सुधार की चेतावनी
शिक्षकों की दो समय ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करें, डेटा में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : डीडीसी
गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता एवं उप विकास आयुक्त गुमला अनिमेष रंजन की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा जिले के विभिन्न शैक्षणिक सूचकांकों की समीक्षा कराई गई। इस दौरान शिक्षा परियोजना के एमआईएस प्रभारी रामचंद्र कुमार सिंह द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई।
ई-विद्यावाहिनी में छात्र उपस्थिति की समीक्षा के दौरान कड़ी नाराजगी
ई-विद्यावाहिनी के अंतर्गत ऑनलाइन छात्र उपस्थिति की समीक्षा में पाया गया कि जिले के 16 विद्यालयों में पिछले माह एक भी दिन बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। इस पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि विद्यालय बंद हैं अथवा बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं तो संबंधित शिक्षक क्या कर रहे हैं और उन्हें वेतन किस आधार पर दिया जा रहा है। मामले में गुमला सदर के बीपीओ ओमप्रकाश दास का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रखंडों को निर्देश दिया गया कि छात्र उपस्थिति के आंकड़ों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए कमियों में तत्काल सुधार सुनिश्चित करें।
शिक्षक उपस्थिति में भी लापरवाही पर चेतावनी
शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा में पाया गया कि कई शिक्षक विद्यालय में सुबह पहली बार ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के बाद विद्यालय से जाने से पूर्व दूसरी बार उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं अथवा दूसरी जगह से उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में सिस्टम द्वारा उन्हें अनुपस्थित दर्शाया जा रहा है। सभी संबंधित मामलों को चिन्हित कर दोनों समय ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने तथा डेटा में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।
नामांकन गैप पूरा करने एवं आधार-अपर आईडी कार्य में तेजी का निर्देश
बैठक में छात्र नामांकन की भी समीक्षा की गई। पिछले वर्ष जिले में लगभग 2.16 लाख नामांकन की तुलना में वर्तमान में अब तक करीब 1.97 लाख बच्चों का नामांकन हुआ है। वहीं लगभग 1.41 लाख बच्चों का आधार वेरिफिकेशन कराया जा चुका है।उप विकास आयुक्त द्वारा सभी प्रखंडों को नामांकन गैप को शीघ्र पूरा करने, आधार एवं अपार आईडी से संबंधित कार्य में तेजी लाने तथा स्कूल प्रोफाइल और शिक्षक प्रोफाइल से संबंधित ऑनलाइन कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।
मध्याह्न भोजन, स्वास्थ्य एवं आयरन-फोलिक एसिड वितरण पर विशेष जोर
सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, दैनिक एसएमएस की नियमित एंट्री, साप्ताहिक आयरन-फोलिक एसिड टैबलेट का वितरण तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच से संबंधित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया गया।
लंबित अग्रिम राशि के शीघ्र समायोजन का निर्देश
अग्रिम समायोजन की समीक्षा के क्रम में वर्षों से लंबित राशि के शीघ्र सामंजन हेतु आवश्यक कार्रवाई करते हुए सर्टिफिकेट केस करने का निर्देश दिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर कार्रवाई में तेजी लाने को कहा गया।
बैठकों के लिए सरल प्रस्तुति प्रारूप तैयार करने का निर्देश
उप विकास आयुक्त ने शिक्षा परियोजना के एमआईएस प्रभारी रामचंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिया कि मासिक समीक्षा बैठकों के लिए एक सरल एवं स्पष्ट प्रस्तुति प्रारूप तैयार किया जाए। यह प्रारूप अगली समीक्षा बैठक से कम से कम तीन दिन पूर्व सभी प्रखंडों को भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रखंड आवश्यक तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हों और अपेक्षित सुधार कर सकें।
उन्होंने एमआईएस से प्राप्त आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि आंकड़ों को वास्तविक स्थिति के अनुरूप ही प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने सभी प्रखंडों के बीपीओ को निर्देश दिया कि वे अपने एमआईएस एवं कंप्यूटर ऑपरेटर से प्रतिदिन विभिन्न बिंदुओं, विशेषकर छात्र एवं शिक्षक उपस्थिति, की अद्यतन जानकारी प्राप्त करें और कमियों को दूर करने की दिशा में तत्काल कार्रवाई करें। उनके द्वारा एमआईएस प्रभारी रामचंद्र कुमार सिंह को डांट फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई कि वे स्वयं भी इंजीनियर हैं अतः अपने हिसाब आंकड़ों के खेल का कार्य न करें और आंकड़ों की शुद्धता, विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता का ख्याल रखें ।
समीक्षा बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश
डीडीसी ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित कर्मियों के कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में आने से पूर्व सभी प्रतिवेदनों एवं अद्यतन आंकड़ों के साथ पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम चौबे, एडीपीओ ज्योति खलखो, एपीओ शुभकामना प्रसाद, रोज मिंज, अमरप्रकाश टूटी, कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह, लेखा पदाधिकारी माधुरी मिंज, सहायक अभियंता शमशाद अली, एमआईएस प्रभारी रामचंद्र कुमार सिंह सहित सभी प्रखंडों के बीपीओ, कनीय अभियंता एवं लेखापाल उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.
MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of September 25, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
(as of September 25, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of September 25, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)VJ Fashion Women's Striped Pattern Cotton Silk Saree with 6 Yards Length and Unstitched Blouse Piece
₹365.00 (as of September 25, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹492.00 (as of September 25, 2026 11:41 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







