23.6 C
Ranchi
Tuesday, August 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभूमि विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, गांव में...

भूमि विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी फैली

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

गुमला :-  गुमला जिला अंतर्गत स्थित (परमवीर अल्बर्ट एक्का ) जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत मंगरुतल्ला गांव में रविवार देर शाम को भूमि विवाद को लेकर दो बुजुर्गों की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान भूषण खेरवार (60 वर्ष) और बुधराम खेरवार (70 वर्ष), दोनों मंगरुतल्ला गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों गांव में मौजूद थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने पुलिस बल के साथ उक्त घटनास्थल पर  पहुंचकर सर्वप्रथम उपस्थित लोगों से गहराई से छानबीन करते हुए, उक्त दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु, गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया ।
प्रारंभिक जांच में मामला भूमि  विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या किसने किया और किन परिस्थितियों में निर्मल हत्या की की गई , इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जारी थाना पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना के कारणों और संदिग्ध आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी शनि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading