23.6 C
Ranchi
Tuesday, August 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभारतीय नवयुवक संघ, श्री महावीर चौक गुमला की बैठक संपन्न

भारतीय नवयुवक संघ, श्री महावीर चौक गुमला की बैठक संपन्न

गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया

 वर्ष 2026 के लिए नई कमेटी का गठन, बबलू वर्मा अध्यक्ष एवं प्रदीप कसेरा सचिव चुने गए 
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित  भारतीय नवयुवक संघ, श्री महावीर चौक गुमला की महत्वपूर्ण बैठक श्री गोपाल मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा 2026 को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026 के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए बबलू वर्मा, सचिव पद के लिए प्रदीप कसेरा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप गुप्ता का चयन किया गया।
बैठक के दौरान वर्ष 2025 के आय-व्यय का पूरा विवरण मुख्य संरक्षक  दुर्गा गुप्ता  द्वारा उपस्थित सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
मुख्य संरक्षक  दामोदर कसेरा एवं ब्रज किशोर शुक्ला ने नई कमेटी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा मां भगवती की पूजा को भव्य एवं सफल बनाने का  संकल्प लिया गया ।
उक्त बैठक में निर्णय लिया गया की भारतीय नवयुवक संघ इस वर्ष अपना **27वां वर्ष** बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल को आकर्षक रूप दिया जाएगा। साथ ही साथ *आकर्षक विद्युत सज्जा, भव्य पंडाल एवं आकर्षक. स्वचालित मां दुर्गे की प्रतिमा* स्थापित  कर  श्रद्धालु मां भक्तों का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।
पूरे कमेटी का गठन अध्यक्ष सचिव अपने विवेक से करेंगे
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने दुर्गा पूजा को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष बबलू वर्मा ने पूरे कमेटी से इस वर्ष होने वाले मां भगवती की पूजा में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सभी सदस्यों से अपील की, इस वर्ष महावीर चौक में आकर्षण एवं भव्य पूजा पंडाल बनाया जाएगा
बैठक में उक्त सदस्य उपस्थित थे
बबलू वर्मा, प्रदीप कसेरा, प्रदीप गुप्ता, दुर्गा गुप्ता, दामोदर कसेरा, ब्रज किशोर शुक्ला , दीपू खंडेलवाल मनोज शहर कैलाश पप्पू विजय सोनी आदित्य गुप्ता राहुल केसरी आदर्श कुमार अमन आनंद आदर्श आर्यन बिट्टू कुमार सौरव गुप्ता जोजो राज्य जायसवाल अंकित कुमार राजू अग्रवाल निरंजन सिंह राहुल राम आशु प्रजापति उदय वर्मा रवि गुप्ता अनमोल कुमार अनमोल लाल आनंद कुमार पंकज साहू शशि रंजन अमन गुप्ता प्रकाश ठाकुर* सहित भारतीय नवयुवक संघ के अन्य सदस्यगण।

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading