25.5 C
Ranchi
Wednesday, August 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaमंदिर परिसर के विकास को मिली रफ्तार, पेवर ब्लॉक व टाइल्स कार्य...

मंदिर परिसर के विकास को मिली रफ्तार, पेवर ब्लॉक व टाइल्स कार्य का हुआ शिलान्यास

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया__कोदवाटांड़ पंचायत के तुरी टोला स्थित हनुमान मंदिर एवं मनसा मंदिर परिसर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 15वें वित्त आयोग, जिला परिषद मद से जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी की अनुशंसा पर परिसर में पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स लगाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में समाजसेवी श्री चितरंजन साव, पंचायत समिति सदस्य श्री सूरजनाथ तुरी, वार्ड सदस्य श्री महेश तुरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस विकास कार्य से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ-साथ परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स लगने से बरसात के दिनों में कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में जनहित से जुड़े अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ कराने पर जोर दिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading