25.5 C
Ranchi
Wednesday, August 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaतेनुघाट अस्पताल में भावुक विदाई, डॉ. शंभु कुमार के कार्यकाल को किया...

तेनुघाट अस्पताल में भावुक विदाई, डॉ. शंभु कुमार के कार्यकाल को किया याद

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया__ अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट के निवर्तमान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभु कुमार के रामगढ़ जिले में स्थानांतरण पर बुधवार को अस्पताल परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सहकर्मियों और अस्पताल कर्मियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिनोद कुमार तिवारी ने डॉ. शंभु कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार हमेशा सहयोगपूर्ण रहा। अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. शंभु कुमार की कार्यशैली और अनुभव नए कार्यस्थल पर भी लोगों के लिए लाभकारी साबित होंगे।
विदाई के दौरान अस्पताल के कर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। माहौल भावुक हो गया। डॉ. शंभु कुमार ने भी सभी चिकित्सकों, नर्सों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि तेनुघाट में बिताया कार्यकाल उनके जीवन की यादगार अवधि रहेगी।
इस अवसर पर लिपिक सुशील कुमार प्रदीप, नर्स अंजू कुमारी सिन्हा, रामाशंकर शर्मा, हरे राम प्रसाद, सुदर्शन यादव, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार यादव, राजन कुमार, प्रसाद कुमार, संजय कुमार, शिवकुमार यादव, मोहन यादव, चंदन कुमार, पार्वती देवी समेत अस्पताल के अन्य कर्मी मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading