24.1 C
Ranchi
Friday, August 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaनकली शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, 2388 बोतल बरामद;...

नकली शराब के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, 2388 बोतल बरामद; छह माह से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया___19 अगस्त। चतरोचट्टी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब बरामद करने के मामले में करीब छह माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी हड़कंप मचा है।
पुलिस के अनुसार, होली से पहले चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम नरकुंडी में टावर से सटे सोना महतो के एल्बेस्टरनुमा मकान पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की करीब 2388 बोतल नकली देसी-अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी।
इस मामले में पुलिस ने सोना महतो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अनुसंधान के दौरान पुलिस को शराब के मुख्य निर्माता-सह-कारोबारी संतोष महतो की संलिप्तता की जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक संतोष महतो, उम्र करीब 33 वर्ष, हजारीबाग जिले के अंगो थाना क्षेत्र का निवासी है और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
गुप्त सूचना पर घर से दबोचा
पुलिस को 19 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर संतोष महतो को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे तेनुघाट न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। अनुसंधान के दौरान अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
चतरोचट्टी पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में खलबली मची हुई है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading