24.1 C
Ranchi
Friday, August 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaविधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के प्रयास से सड़क में बारिश के पानी...

विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान के प्रयास से सड़क में बारिश के पानी का जलजमाव हटाया गया

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया। गोमिया पंचायत के सिंगली टोला में पीसीसी सड़क में लगभग एक माह से बारिश के पानी का जलजमाव हो गया था। इससे ग्रामीणों, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, बुजुर्गों तथा राहगीरों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान को अवगत कराया। जिसके बाद तुरंत विधायक प्रतिनिधि के प्रयास से जेसीबी लगाकर सड़क में एकत्रित जल जमाव को हटाया गया। इस दौरान गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे। मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि छह माह पूर्व सड़क में नाली का निर्माण कराया गया था। किंतु नाली निर्माण में जल निकासी व्यवस्था के अभाव में समस्या काफी गंभीर हो गई थी। नाली बनने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। नतीजतन लगभग एक माह से बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो गया था, जिससे सड़क तालाब जैसी दिखाई दे रही थी। पानी इतना अधिक भर गया था कि लोगों को सड़क पार करने में भारी कठिनाई हो रही थी। आसपास के घरों में भी पानी घुसने लगा था। ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए अमित पासवान को आभार व्यक्त किया। मौके पर गोमिया मुखिया बलराम रजक, पंसस जनकदेव यादव सहित काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading