24.1 C
Ranchi
Friday, August 21, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaअवैध कोयले पर सीआईएसएफ का शिकंजा, 2.45 टन कोयला जब्त

अवैध कोयले पर सीआईएसएफ का शिकंजा, 2.45 टन कोयला जब्त

न्यूज – कहकशां फारूकी 

Gumia___ बेरमो,गोमिया कोयलांचल में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ सीआईएसएफ ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 2.45 टन अवैध कोयला जब्त किया है। लगातार हो रही कार्रवाई से कोयला तस्करी से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
सीआईएसएफ, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि ढोरी एरिया के कारीपानी फुटबॉल मैदान के समीप अवैध रूप से कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की टीम ने इलाके में छापेमारी कर करीब 1.20 टन कोयला बरामद कर लिया।
इसके बाद टीम ने अमलो चेकपोस्ट से दीनदयाल चौक के बीच कार्रवाई करते हुए करीब 1.25 टन अवैध कोयला जब्त किया। दोनों स्थानों से बरामद कोयले का वजन कराने के बाद उसे सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।
गुप्त सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
बताया गया कि सीआईएसएफ की आसूचना इकाई को लगातार अवैध कोयले के भंडारण एवं परिवहन की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी के आधार पर टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
अभियान में उप कमांडेंट गारा अभिलाष, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर एसआर नायक, पीके सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, एचके सिंह, क्यूआरटी टीम के जवान, आसूचनाकर्मी समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल रहे।
सीआईएसएफ ने कहा कि खनन क्षेत्र और आसपास के इलाकों में अवैध कोयला भंडारण, खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading