गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज का दिन ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण रहा। जिले की 62 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गुमला जिले के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीबी जैसी गंभीर बीमारी के विरुद्ध जिले में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 62 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। अब जिला प्रशासन का लक्ष्य जिले की शेष सभी पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आमजनों को मिलकर समन्वित प्रयास करना होगा।
उपायुक्त ने कहा कि टीबी एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जिसके प्रति समाज में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि टीबी की रोकथाम, पहचान, जांच एवं उपचार से संबंधित व्यापक जागरूकता अभियान सभी पंचायतों एवं गांवों में संचालित किया जाए, ताकि बीमारी की समय पर पहचान कर संक्रमित व्यक्तियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले को केवल टीबी ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्त कर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। स्वस्थ समाज ही जिले के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा आमजनों से सामूहिक प्रयास के माध्यम से विभिन्न बीमारियों के उन्मूलन की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में एनीमिया मुक्त जिला बनाने की दिशा में भी अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने भी टीबी उन्मूलन अभियान में जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 62 पंचायतों का टीबी मुक्त होना जिले के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। टीबी उन्मूलन के लिए पंचायत स्तर तक जागरूकता, समय पर जांच, संक्रमित मरीजों का नियमित उपचार एवं उनके उपचार की निरंतर निगरानी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले की शेष पंचायतों को भी टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से कार्य करने की अपील की।
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. के.के. मिश्रा ने कहा कि आज का दिन उनके लिए विशेष एवं महत्वपूर्ण है। इस वर्ष टीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा एवं एकजुटता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 62 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जाना इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए जिले की सभी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों ब्यूरो चीफ गणपत लाल चौरसिया , चिकित्सा पदाधिकारियों, मुखियाओं, सहियाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, प्रखंड टीबी टास्क टीम, जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को आगे बढ़ाने तथा जिले की सभी पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुंब्रई, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुनील राम, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. अनुप किशोर, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा, जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित थे।
LITZO Shirts for Women - Korean Style Long Sleeve Button Down | Regular Fit Western Latest Stylish Office Wear Tops Women (NO-98-101)
₹299.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Amazon Brand - Symbol Men's Cotton Rich Solid Polo Tshirt | Collar Tshirts | Half Sleeves | Plain-Regular Fit (Available in Plus Sizes and Combo Pack of 2)
₹399.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹430.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Printed Straight Kurta and Pant with Dupatta Set
₹699.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹695.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Banarasi Kanjivaram Cotton Silk Saree With Unstitched Blouse Material
₹483.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)OISHANI SAREE GHOR Women's Traditional Bengal Cotton Silk Soft Jamdani Saree - Beautiful design and Quality - Without Blouse Piece
₹1,299.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women’s Pure Kanjivaram Soft Silk Saree Banarasi Style Ladies Sadi With Blouse Piece for Wedding (Eagle-3-51)
₹535.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Kryone Collection Ajrakh Modal Silk Saree for Women | Mirror Work Black Saree | Gajji Silk Red Pallu Tassels | Designer Sarees for Women Party | Ajrakh Print Saree | Modal Silk Sarees Original
₹996.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹298.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







