गुमला न्यूज़ ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय सभागार, विकास भवन में जिला परिषद की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, जिला अभियंता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत में विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की समीक्षा एवं संपुष्टि की गई। इसके उपरांत निर्धारित एजेंडावार विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन, कृषि, पेयजल एवं स्वच्छता, भूमि संरक्षण, विद्युत आपूर्ति, लघु सिंचाई, 15वें वित्त आयोग तथा जिला परिषद से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, एएनएम के पदस्थापन, रक्त की उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। आयुष्मान कार्ड निर्माण में जिले की बेहतर प्रगति को और आगे बढ़ाने के लिए कैंप आयोजित कर शत-प्रतिशत उपलब्धि की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में स्वास्थ्य केंद्रों को सुचारू रूप से संचालित रखने, आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मामलों पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। साथ ही जिले में पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।
पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत पशुधन विकास योजना के तहत पशुधन वितरण की प्रगति की जानकारी ली गई। योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने तथा ग्रामीणों के बीच योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान खरीफ फसल की तैयारी, बीज की उपलब्धता एवं वितरण, किसान समृद्धि योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। महिला बकरी पालकों को योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए कैंप आयोजित करने एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की समीक्षा के दौरान विभिन्न पेयजल योजनाओं की स्थिति, बंद योजनाओं के पुनरीक्षित प्राक्कलन, पेयजलापूर्ति से संबंधित शिकायतों तथा उनके निष्पादन की जानकारी ली गई। पेयजलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
वहीं विद्युत आपूर्ति की समीक्षा के दौरान स्मार्ट मीटर, विद्युत बिल से संबंधित शिकायतों, ट्रांसफार्मर की स्थिति एवं विद्युत आपूर्ति से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने तथा विद्युत से संबंधित जनसमस्याओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
15वें वित्त आयोग सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान योजनाओं की प्रगति, योजना स्थल परिवर्तन तथा प्रस्तावित योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। योजनाओं का प्राक्कलन तैयार कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत निविदा एवं क्रियान्वयन की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला परिषद की परिसंपत्तियों एवं अवसंरचनाओं के बेहतर उपयोग तथा रखरखाव पर भी चर्चा की गई।
जिला परिषद के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बाजार-हाट एवं सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने तथा राजस्व की समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिला परिषद की परिसंपत्तियों एवं भवनों से संबंधित आवश्यक मरम्मत कार्यों पर भी सदन द्वारा विचार किया गया।
बैठक में जिला परिषद सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े विषयों को सदन के समक्ष रखा गया। संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने इन मामलों की वर्तमान स्थिति एवं समाधान के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी।
जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि जिला परिषद की बैठकों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बैठक में उठाए गए जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने भी सभी संबंधित विभागों को बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करने तथा अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
SHIENZY Women Korean Style Night Suit | Round Neck Short Sleeve Cute Printed Cotton Blend Pajama Set for Girls & Women | Soft Nightwear, Loungewear, Sleepwear for Women | Full Pyjama Set | Co-ord Set
₹599.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹198.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹248.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ALYNE Saree Shapewear Petticoat for Women, Women's Blended Saree Shaper
₹249.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹489.00 (as of October 5, 2026 12:36 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹292.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Floral Printed | Lightweight All-Day Comfortable Women's Sari with Unstitched Blouse Piece (Available in 30 Colors)
₹489.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Sidhidata Women's Kanjivaram Banarasi Soft Silk Saree With Unstitched Blouse Piece (Silk Box Flower)
₹699.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)ZECVA Women's Pure Soft Spun Cotton Lichi Silk Saree For Women With Attach Unstitch Blouse Piece | Sari for women
₹670.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Banarasi Style Wedding With Blouse Piece | Saree For Women | New Sari
₹461.00 (as of October 6, 2026 11:42 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







