24.1 C
Ranchi
Wednesday, August 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगोमिया में सौहार्द के साथ मनाया गया बारह रबीउल अव्वल, जुलूस में...

गोमिया में सौहार्द के साथ मनाया गया बारह रबीउल अव्वल, जुलूस में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया___मुस्लिम समुदाय का पाक और मुकद्दस पर्व बारह रबीउल अव्वल बुधवार को गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों में विशेष दुआ, नातख्वानी और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर अकीदतमंदों ने जुलूस निकालकर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की पैदाइश की खुशी का इजहार किया।
इस मुकद्दस जुलूस मे जनप्रतिनिधि बंटी उरांव पश्चिम सस्बेडा,पूर्वी सस्बेडासहित पंसस प्रवीण कुमार यादव ,पुर्व उपमुखिया एकरामुल हक शामिल थे।जुलूस मे प्रशासन मुस्तैद नजर आए।
आईईएल जामा मस्जिद के मुफ्ती एवं इमाम काशिफ रजा ने कहा कि बारह रबीउल अव्वल मुस्लिम समाज के लिए बेहद अहम और मुबारक दिन है। यह दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की विलादत की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम ने पूरी इंसानियत को अमन, मोहब्बत, भाईचारा, इंसाफ और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम दिया। इसलिए इस मुकद्दस मौके पर हमें उनके बताए रास्ते पर चलने और समाज में आपसी प्रेम व सौहार्द कायम रखने का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से मनाने तथा समाज में भाईचारे की मिसाल कायम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद ﷺ की शिक्षाएं किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, शांति और सद्भाव का संदेश देती हैं।
मौके पर नायब मौलाना कयामुद्दीन अंसारी समेत इदारे के पदाधिकारी, उलेमा, मस्जिद कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे। लोगों ने एक-दूसरे को बारह रबीउल अव्वल की मुबारकबाद दी।
बारह रबीउल अव्वल को इस्लामी इतिहास में विशेष महत्व प्राप्त है। इसे ईद-ए-मिलादुन्नबी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की विलादत की याद में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। गोमिया में भी पर्व के दौरान लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए पूरे उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया।जिसमे महिला-पुरुष के साथ-साथ बच्चो कि अकिदता मे सक्रियता दिखाई पडी।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading