24.1 C
Ranchi
Friday, August 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअसस्लातो वसस्लामो अलैका या रसूल अल्लाह - हुजूर का आमद मरहबा -...

असस्लातो वसस्लामो अलैका या रसूल अल्लाह – हुजूर का आमद मरहबा – जैसे नारों से गुंजायमान हुआ गुमला जिला मुख्यालय

गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया 

देश में शांति, सौहार्द और समृद्धि के लिए मांगी गई दुआएं

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में पैगम्बर-ए-जहां हजरत मोहम्मद साहब (स०अ०) के जन्म दिवस के मुबारक मौके पर बुधवार को शांति एवं सौहार्द के साथ ईस्लाम धर्मावलंबियों ने जश्न-ए-ईद मिलादुन नवी के रूप में मनाया। इस मौके पर गुमला अंजुमन ईस्लामिया के तत्वाधान में एक जुलूस-ए-मोहम्मदी भी निकाली गयी। जिसका नेतृत्व विभिन्न मसाजिदों के आइमा-ए-कराम और अंजुमन ईस्लामिया कमिटी के सदर, सेक्रेटरी व ओहदेदरान के साथ-साथ साविक सदर व सेक्रेटरी, विभिन्न पंचायतों के सदर व सेक्रेटरी आदि कर रहे थे। हरे रंगों के परचम और खुबसूरत रंग बिरंगे पताके हाथों में लिये जनसैलाब के रूप में मुस्लिम समुदाय ने गुमला बाजार टांड स्थित मोती मस्जिद से एक शानदार जुलूस निकाला गया, जो इस्लामपुर, थाना रोड, टावर शाहिद चौक, होते हुए सिसई रोड संत इग्नासियुस स्कूल तक पहुंचकर पुनः वापस सिसई रोड , टावर शाहिद चौक होते हुए मेन रोड , पटेल पार्क चौक से होते हुए, थाना चौक और गुमला की मुख्य जामा मस्जिद के समक्ष पहूँच कर उक्त जुलूस की समाप्ति की घोषणा की गई, गुमला जिला प्रशासन के उपयुक्त दिलेश्वर महतो एंव गुमला जिला पुलिस प्रशासन के पुलिस कप्तान हरिस बिन जामां स्वयं मॉनेटरिंग कर रहे थे।

जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी के जूलूस को लेकर जिला प्रशासन के मजिस्ट्रेट एंव पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। हर चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र महिला एंव सशस्त्र पुरुष पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे। किसी भी अनहोनी को लेकर स्वयं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलेश्वर महतो एवं पुलिस कप्तान हरिस बिन जामां ने स्वयं मॉनेटरिंग कर रहे थे। इसके अलावे एसडीपीओ , सुरेश प्रसाद यादव गुमला, एसडीपीओ श्रीतू अग्रवाल , डीएसपी , सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी गुमला आदि लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आए। समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कोई अनहोनी की सूचना नहीं है।

उक्त जुलूस निर्धारित मार्ग से होकर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। वहीं, जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस द्वारा उक्त जुलूस के मार्ग सहित विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती की गई थी। जिला प्रशासन मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन की निगरानी में निर्धारित मार्गो से उक्त जुलूस शांतिपूर्ण एवं. सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईl


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading