गुमला न्यूज ब्यूरो – गणपत लाल चौरसिया
65 वीं सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-17 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय विजेता टीम ने मिजोरम की एनसीसी टीम को 2-0 से हराकर गुमला ने तीसरी बार अपने नाम किया राष्ट्रीय खिताब
गुमला : – गुमला पहुंचने पर गुमला की बेटियों का जिला मुख्यालय में हुआ भव्य स्वागत – झारखंड की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का परचम लहराया है। 65 वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप के अंडर -17 बालिका वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही संत पैट्रिक उच्च विद्यालय, गुमला की बेटियों ने राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। नई दिल्ली के डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्टेडियम में 27 अगस्त को खेले गए फाइनल मुकाबले में गुमला की टीम ने मिजोरम की एनसीसी टीम को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद सोमवार को संत पैट्रिक विद्यालय परिसर में विजेता टीम के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए विशेष समारोह आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय स्तर पर गुमला और झारखंड का नाम रोशन कर लौटीं खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो तथा गुमला विधायक भूषण तिर्की ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय विजेता टीम की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।
“गुमला ने फिर साबित किया कि यह खेल नगरी है”
गुमला विधायक भूषण तिर्की ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि संत पैट्रिक उच्च विद्यालय की बेटियों द्वारा सुब्रतो मुखर्जी कप जीतना गुमला ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गुमला को लंबे समय से खेल नगरी के रूप में पहचान मिली है और यहां के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा एवं उपलब्धियों से इस पहचान को लगातार मजबूत किया है।
उन्होंने कहा कि संत पैट्रिक विद्यालय परिवार ने शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। खिलाड़ियों ने जिस अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।
विधायक ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुमला की इन बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परिचय देकर जिले और राज्य को गौरवान्वित किया है।
“यह केवल गुमला की नहीं, पूरे झारखंड की उपलब्धि” : उपायुक्त
समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने कहा कि संत पैट्रिक विद्यालय की बेटियां सुब्रतो मुखर्जी कप जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में विजेता बनकर लौटी हैं। यह उपलब्धि गुमला जिले के साथ-साथ पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सुब्रतो मुखर्जी कप की यात्रा प्रखंड स्तर से शुरू होकर जिला, प्रमंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची। इस पूरे सफर में खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से लगातार बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षकों एवं कोच का मार्गदर्शन, विद्यालय परिवार का सहयोग और स्वयं खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रही है।
उन्होंने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन एवं पूरे विद्यालय परिवार को जिला प्रशासन की ओर से बधाई देते हुए कहा कि गुमला के बच्चे-बच्चियां लगातार विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले की पहचान को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले के खिलाड़ियों के सहयोग के लिए लगातार प्रयासरत है, खिलाड़ी अपने खेल पर ध्यान दें, मेहनत करते रहें और अपने भविष्य की ओर आगे बढ़ें। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*विजेता टीम के सम्मान के बाद निकला विजय जुलूस*
सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त एवं विधायक ने विजेता टीम के खिलाड़ियों, कोच बिना केरकेट्टा,एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इसके बाद विजेता टीम के सम्मान में विजय जुलूस निकाला गया। विद्यालय परिसर से शुरू हुआ जुलूस टावर चौक, पटेल चौक होते हुए इनडोर स्टेडियम तक पहुंचा। इस दौरान खिलाड़ियों के प्रति लोगों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
राष्ट्रीय चैंपियन टीम की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया है कि गुमला की बेटियों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर इन खिलाड़ियों ने सुब्रतो मुखर्जी कप की राष्ट्रीय ट्रॉफी पर कब्जा जमाकर झारखंड के खेल मानचित्र पर गुमला की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, संत पैट्रिक विद्यालय के प्राचार्य फादर नाबोर मिंज, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
SWAGR 12 Pairs Sports Cotton Ankle Length Socks for Men, Pack of 12., Assorted
₹188.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)KLOSIA Women's Rayon Printed Anarkali Kurta and Pant with Dupatta Set
₹639.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Men’s Cotton Boxer Briefs Pack of 2 | Long Trunk | No ride-up | Super Combed Cotton for softness | Open Front Fly | Moisture‑Wicking | Sweat Absorbant | All‑Day Fresh Technology | Long Lasting Colors |Soft Plush Waistband | Label‑Free Comfort | style 10032
₹475.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Lux Cozi Men's White Round Neck Sleeveless Cotton Vest (Pack of 3)
₹269.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SWAGR 12 Pairs Solid Cotton Ankle Socks for Men Women | Quick Moisture Wicking Tech | Pack of 12 | Multicolor | SOXCO Style Code SWG24
₹168.00 (as of October 16, 2026 12:40 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Yashika Womens Jacquard Standard Length Saree
₹239.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Kanjivaram Silk Saree Soft Design With Blouse Piece For Wedding (Pari122-51)
₹439.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)SGF11 Women's Kanjivaram Soft Lichi Silk Saree With Blouse Piece
₹899.00 (as of October 16, 2026 11:49 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







