29.1 C
Ranchi
Sunday, September 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज हेतु माय भारत पोर्टल पर विद्यार्थियों...

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज हेतु माय भारत पोर्टल पर विद्यार्थियों की होगी सहभागिता

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

कक्षा 9 से 12 के पात्र विद्यार्थियों को मिलेंगे एसबीआई प्लेटिनम जुबिली आशा छात्रवृत्ति हेतु आवेदन के अवसर

शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यार्थियों को विकसित भारत क्विज में भाग लेने तथा आशा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने का आह्वान

गुमला : – गुमला जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला युवा अधिकारी पुलकित खुराना द्वारा संयुक्त पहल कर जिले के विद्यार्थियों के लिए दो महत्वपूर्ण अवसरों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की है तथा विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद एवं एसबीआई प्लेटिनम जुबिली आशा छात्रवृत्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद क्विज 2027 में कक्षा 8 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थी माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज एवं इससे संबंधित अन्य गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन गतिविधियों में विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक कार्य सहित संकुल एवं प्रखंड स्तर पर पंजीकरण, क्विज एवं अन्य गतिविधियों के संचालन में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों, कर्मियों, साधनसेवियों एवं शिक्षकों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागियों को जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर सहभागिता का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को 10 से 12 जनवरी 2027 के दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।

इसी प्रकार एसबीआई प्लेटिनम जुबिली आशा छात्रवृत्ति के तहत कक्षा 9 से 12 के पात्र विद्यार्थियों को आवेदन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सामान्य विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक अथवा 7.5 सीजीपीए, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए 65 प्रतिशत तथा बेंचमार्क दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों के लिए 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। पात्र विद्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रुपये होनी चाहिए। इस छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 है ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी विद्यालय प्रधानों एवं शिक्षकों को इन दोनों अवसरों की जानकारी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक पहुंचाते हुए सभी बीआरपी एवं सीआरपी को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर पंजीकरण, आवेदन एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि गुमला के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का प्रदर्शन करते हुए जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें l


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading