29.1 C
Ranchi
Sunday, September 6, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaएस आई आर -2026 - उपायुक्त ने कामडारा एवं बसिया प्रखंड के...

एस आई आर -2026 – उपायुक्त ने कामडारा एवं बसिया प्रखंड के विशेष शिविरों का किया निरीक्षण, जमीनी स्तर पर प्रक्रिया का लिया जायजा

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

रामतोल्य एवं लुंगटू पंचायत में पहुंचकर मतदाताओं से संबंधित मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली

नोडल पदाधिकारियों को दस्तावेज सत्यापन एवं लंबित मामलों के समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

गुमला : – गुमला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण ( एस आईआर )-2026 के तहत जिले में संचालित विशेष शिविरों एवं सुनवाई प्रक्रिया की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला दिलेश्वर महतो द्वारा आज कामडारा एवं बसिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पंचायतों के नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने कामडारा प्रखंड अंतर्गत रामतोल्य पंचायत एवं बसिया प्रखंड अंतर्गत लुंगटू पंचायत में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में संचालित कार्यों, नोटिस प्राप्त मामलों, प्राप्त दस्तावेजों, दस्तावेजों के सत्यापन तथा मामलों के निष्पादन की प्रगति की जानकारी ली।

नोडल पदाधिकारियों से ली मामलों की विस्तृत जानकारी
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पंचायतों के नोडल पदाधिकारियों से SIR-2026 के तहत चिह्नित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से ऐसे मामलों की समीक्षा की, जिनमें दस्तावेजों के सत्यापन अथवा अन्य कारणों से प्रक्रिया लंबित है।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की जांच उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप की जाए। जहां किसी मतदाता से अतिरिक्त दस्तावेज अथवा स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो, वहां उन्हें स्पष्ट रूप से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

शिविरों में मतदाताओं की सुविधा एवं पारदर्शिता पर जोर
उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि विशेष शिविरों में आने वाले मतदाताओं को SIR-2026 की प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी सरल एवं स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता के मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर सामने आने वाले कठिन मामलों की नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यकतानुसार वरीय पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

समयबद्ध निष्पादन को लेकर उपायुक्त ने दिए निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि SIR-2026 की प्रक्रिया में दस्तावेजों का सत्यापन एवं मामलों का निष्पादन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाना है। किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो तथा कोई भी मामला बिना उचित कारण के लंबित न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं। साथ ही, मतदाताओं को निर्धारित तिथि एवं प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए उचित जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया जाए।
ज्ञात हो कि SIR-2026 के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं निर्धारित स्थलों पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाताओं से संबंधित दावों-आपत्तियों, नोटिस मामलों एवं दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा इन शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न हो।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading