24.1 C
Ranchi
Wednesday, September 9, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में खाद्य विभाग की छापेमारी, दुकान में मिली Monster और Predator...

गुमला में खाद्य विभाग की छापेमारी, दुकान में मिली Monster और Predator एनर्जी ड्रिंक

गुमला न्यूज प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बड़ा जांच अभियान चलाया। FSSAI के दिशा-निर्देशों के तहत शहरी क्षेत्र की कई प्रमुख दुकानों और प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एक प्रतिष्ठान में नियमों के विपरीत रखी गई Monster और Predator एनर्जी ड्रिंक मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने तत्काल स्टॉक हटाने का निर्देश दिया।

चार प्रमुख प्रतिष्ठानों में पहुंची टीम

झारखंड सरकार के संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, रांची, गुमला उपायुक्त और अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के संयुक्त आदेश पर यह कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज के नेतृत्व में टीम ने शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इनमें मेसर्स अमूल शौर्य क्रीम पार्लर (डीएसपी रोड), मेसर्स विशाल भंडार (डीएसपी रोड), मेसर्स मां भगवती ट्रेडर्स (पालकोट रोड) और मेसर्स अनूप ट्रेडर्स (सिसई रोड) शामिल रहे।

अनूप ट्रेडर्स में मिला गैर-मानक एनर्जी ड्रिंक

जांच के दौरान अनूप ट्रेडर्स में नियमों के विरुद्ध रखी गई गैर-मानक एनर्जी ड्रिंक पाई गई। अधिकारियों के मुताबिक यहां Monster और Predator एनर्जी ड्रिंक का स्टॉक मिला।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम ने प्रतिष्ठान के संचालक को पूरा स्टॉक तत्काल हटाने का सख्त निर्देश दिया।

दुकानदारों को भी दी गई चेतावनी

अभियान के दौरान अन्य दुकानदारों को भी खाद्य पदार्थों की बिक्री में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक्सपायरी और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा दुकानों में स्वच्छता के मानकों को बनाए रखने और खाद्य लाइसेंस को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और नियमों के पालन को लेकर सख्ती का संदेश गया है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading