23.1 C
Ranchi
Friday, September 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविभावि में आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह आयोजित

विभावि में आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह आयोजित

News – Vijay Chaudhary 

वैसे लोगों के लिए कुछ करें जिनके पास संसाधन का अभाव है: कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा

कुलगुरु के रूप में मेरा धर्म है विद्यार्थियों की सेवा करना। बचपन से ही मैं विनोबा और गांधी के जीवन और दर्शन से जुड़ा रहा। आचार्य विनोबा के साहित्य को पढ़ें। इनके माध्यम से गांधी तक पहुंचें। उक्त बातें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने शुक्रवार को कही। वह रवींद्रनाथ टैगोर कलाभवन में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में आयोजित आचार्य विनोबा भावे जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

कुलपति ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें समाज ने इतना पढ़ने लिखने का अवसर दिया। परंतु समाज को हमसे कुछ अपेक्षाएं भी है। विनोबा भावे को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो समाज के वैसे लोगों के लिए कुछ सार्थक करें जिनके पास संसाधन का अभाव है।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा तो बिल्कुल ही सरकार का काम नहीं होनी चाहिए। समाज को शिक्षित करना हमारी और आपकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी की दूध है जिसका पान करके यह बोध होता है कि क्या सही है और क्या गलत। विश्वविद्यालय के सारे विभागों से एक-एक गांव को गोद लेने का आग्रह करते हुए प्रो शर्मा ने उस गांव में शिक्षा के प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। सबको प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा, किसी भी काम के लिए संसाधन को रुकावट नहीं बनने दे। अपनी हुनर, शक्ति और परिश्रम से लोगों के जीवन को बदले।

समारोह का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे की प्रतिमा पर कुलपति एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के द्वारा पुष्पांर्पण के साथ किया गया।

तत्पश्चात राजनीति विज्ञान विभाग के प्रशाल में आयोजित गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागीय पदध्यापक डॉ अशोक राम ने विषय प्रवेश करते हुए सब का स्वागत किया। विद्यार्थी वक्ता प्रज्ञा आर्या ने अपने ओजस्वी संबोधन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ अजय बहादुर सिंह ने विनोबा भावे के ‘भूदान यज्ञ’ दर्शन की चर्चा की। लाइब्रेरी साइंस के निदेशक डॉ विनोद रंजन ने विनोबा के जीवन और चिंतन के अनुसरण करने के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी मुस्कान कुमारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यार्थी ऋतिक मिश्रा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ अग्रवाल, समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ एस जेड हक के अलावे कुलसचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, वित्त पदाधिकारी डॉ प्रदीप पाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ पंकज माझी, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ सरोज कुमार सिंह, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार, अर्थशास्त्र के विभाग अध्यक्ष डॉ देवनारायण राम, फिजियोथेरेपी के निदेशक डॉ उमेंद्र कुमार, गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ गोविंद झा, मानवविज्ञान के अध्यक्ष डॉ जॉनी रुफिना तिर्की, प्रबंधन विभाग के निदेशक डॉ मोख्तार आलम, सीएनडी विभाग के निदेशक डॉ मृदुला भारती, दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ विजय कुजूर, योग केंद्र के निदेशक डॉ राजकुमार चौबे, जंतुविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार, तथा शिक्षक प्रो मृत्युंजय प्रसाद, डॉ ममता कश्यप, डॉ सर्वर अली, डॉ विनीता बानकीरा, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ अमिता कुमारी, डॉ कुमारी भारती, डॉ रजनीश कुमार, डॉ राहुल कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ अंबिका गुप्ता विभाग अध्यक्ष शिक्षक सुधरता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading