23.1 C
Ranchi
Sunday, September 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaएक महीने बाद फिर शुरू हुई आर्डियर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा, मरीजों...

एक महीने बाद फिर शुरू हुई आर्डियर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा, मरीजों को मिली राहत

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: करीब एक महीने से प्रभावित गोमिया स्थित आर्डियर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं शुक्रवार से दोबारा शुरू हो गईं। अस्पताल में इलाज और जांच की सुविधाएं बहाल होने के बाद मरीजों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होने से स्थानीय लोगों और खासकर ग्रामीण इलाकों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को राहत मिली है।

बताया जा रहा है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई थीं। अब अस्पताल का संचालन दोबारा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

एक ही जगह जांच और इलाज की सुविधा

आर्डियर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, सर्जरी, डिजिटल एक्स-रे, प्रयोगशाला और पैथोलॉजी समेत कई स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल के दोबारा शुरू होने से गोमिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

अस्पताल शुरू कराने को लेकर उठी थी आवाज

स्वास्थ्य सेवाएं फिर से शुरू कराने की मांग को लेकर इससे पहले स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आवाज उठाई थी। लोगों का कहना था कि क्षेत्र में अस्पताल की सुविधा नियमित रहने से मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और उन्हें दूसरे शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी।

नियमित सेवा जारी रहने की उम्मीद

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल स्वास्थ्य सेवाएं दोबारा शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल के पुनः संचालन से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगे भी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और मरीजों को इलाज एवं जांच की सुविधा मिलती रहेगी।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading