23.1 C
Ranchi
Thursday, September 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश हेतु LEST-2027...

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश हेतु LEST-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में जवाहर नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश हेतु Lateral Entry Selection Test (LEST)-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा IX एवं XI के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु अलग-अलग पोर्टल निर्धारित किए गए हैं। कक्षा IX के लिए विद्यार्थी https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix-9 तथा कक्षा XI के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, LEST-2027 का आयोजन 10 अप्रैल 2027 को किया जाना निर्धारित है।

विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन एवं चयन परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय, गुमला से भी संपर्क स्थापित कर सकते हैं।
पात्र विद्यार्थी एवं अभिभावक आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 का ध्यान रखते हुए निर्धारित पोर्टल के माध्यम से समय पर ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading