23.1 C
Ranchi
Saturday, September 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण...

उपायुक्त की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र निर्धारण के साथ साथ परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त गुमला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपविकास आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, विभिन्न शिक्षक संघों के प्रतिनिधि सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 हेतु प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, जिला स्तर पर मूल्यांकन केंद्रों के चयन तथा झारखंड अधिविद्य परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई करते हुए सर्वसम्मति से केंद्रों के निर्धारण सहित परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्णय लिए गए, उपायुक्त द्वारा कहा गया कि झारखंड अधिविद्य परिषद के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उपायुक्त द्वारा बोर्ड परीक्षा 2027 हेतु परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक निर्णय लेते हुए बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूर्व तैयारी, बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्यान्वयन को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन ज़मा, उप विकास आयुक्त गुमला अनिमेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको सहित विधायक एवं सांसद प्रतिनिधिगण एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी/ कर्मी मौजूद रहेl
बैठक में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 हेतु प्रखंड स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, जिला स्तर पर मूल्यांकन केंद्रों के चयन तथा झारखंड अधिविद्य परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई करते हुए सर्वसम्मति से केंद्रों के निर्धारण सहित परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्था संबंधी आवश्यक निर्णय लिए गए ।

उपायुक्त द्वारा कहा गया कि झारखंड अधिविद्य परिषद के निर्देशों के अनुरूप परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उपायुक्त द्वारा बोर्ड परीक्षा 2027 हेतु परीक्षा केंद्र एवं मूल्यांकन केंद्र से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं संबंधी आवश्यक निर्णय लेते हुए बोर्ड परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूर्व तैयारी, बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्यान्वयन को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन ज़मा, उप विकास आयुक्त गुमला अनिमेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको सहित विधायक एवं सांसद प्रतिनिधिगण एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी/ कर्मी मौजूद रहे ।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading