23.1 C
Ranchi
Saturday, September 26, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में CEIR पोर्टल का कमाल, 24 गुम मोबाइल बरामद; मालिकों को...

गुमला में CEIR पोर्टल का कमाल, 24 गुम मोबाइल बरामद; मालिकों को लौटाए गए

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला: मोबाइल गुम होने की शिकायतों के बीच गुमला पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 24 मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद किए गए सभी मोबाइल का सत्यापन कराने के बाद बुधवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, जिले में लगातार मोबाइल खोने से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिस बिन जामां के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को CEIR पोर्टल का इस्तेमाल कर गुम या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए कार्रवाई करने को कहा गया था।

निर्देश के बाद 30 जुलाई से 24 अगस्त 2026 के बीच जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 24 मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइल के धारकों को संबंधित थाना प्रभारियों ने सूचना दी। इसके बाद 25 अगस्त को सत्यापन के बाद मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

मोबाइल गुम हो तो तुरंत करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर बिना देरी किए नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें। साथ ही सरकार के CEIR पोर्टल पर मोबाइल से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज करें।

पुलिस के अनुसार, अगर गुम या चोरी हुआ मोबाइल किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, तो CEIR सिस्टम के जरिए इसकी जानकारी पुलिस और शिकायतकर्ता तक पहुंच सकती है। ऐसे में मोबाइल खोने के बाद समय पर शिकायत दर्ज कराना और पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना अहम है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading