24.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaफुटबाल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मुआवजे को लेकर अस्पताल में...

फुटबाल मैच के दौरान खिलाड़ी की मौत, मुआवजे को लेकर अस्पताल में हंगामा

गोमिया – बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार देर रात एक खिलाड़ी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोमिया थाना क्षेत्र के खंभरा बस्ती निवासी 37 वर्षीय कजरा मुर्मू के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि फुटबाल मैच के दौरान कजरा मुर्मू की दूसरे खिलाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद वह अचानक बेहोश होकर मैदान में गिर पड़े। आयोजन समिति के सदस्य आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल, बोकारो थर्मल ले गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खिलाड़ी की मौत की सूचना मिलते ही शनिवार सुबह उसके परिजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी डीवीसी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा किया गया। लोगों ने आयोजन समिति से मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की।
बताया गया कि मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले में आयोजन समिति, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading