24.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaआजसू छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद...

आजसू छोड़ सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया स्वागत

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया__ शनिवार को टीटीपीएस श्यामली अतिथिगृह में आयोजित कार्यक्रम में गोमिया प्रखंड के अंबेडकर समाज से जुड़े सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सभी नवसदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसी विश्वास के कारण बड़ी संख्या में लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का यह जुड़ाव संगठन के विस्तार और जनविश्वास की मजबूती का परिचायक है।
मंत्री ने नवसदस्यों से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनभागीदारी से संगठन को और मजबूती मिलेगी।
वहीं, झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवसदस्यों ने पार्टी की विचारधारा में आस्था व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading