23.1 C
Ranchi
Wednesday, September 30, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला स्तरीय खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता टीमों को...

जिला स्तरीय खेलो झारखंड में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता टीमों को मिला सम्मान

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी खेल एवं युवा प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026 का दो दिवसीय आयोजन 28 एवं 29 सितंबर को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 आयुवर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रखंड स्तर पर चयनित एवं विजेता खिलाड़ियों तथा टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक विभिन्न खेल मैदानों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। एथलेटिक्स के अलावा खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, हॉकी और फुटबॉल सहित विभिन्न खेल विधाओं में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी खेल विधाओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कई मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। टीम खेलों में खिलाड़ियों की आपसी समझ, अनुशासन, खेल भावना और रणनीतिक कौशल विशेष रूप से देखने को मिला। वहीं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता और मेहनत का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच का विकास होता है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा को जिला एवं राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

समापन समारोह में विभिन्न खेल विधाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा मोमेंटो, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय खिलाड़ियों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। टीमों के खिलाड़ियों एवं उनके साथ आए शिक्षकों तथा प्रशिक्षकों ने भी आयोजन के प्रति संतोष व्यक्त किया।
आयोजन के दौरान खेल शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं संबंधित शिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।

खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रदर्शन से यह उम्मीद जगी है कि वे आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

खेलो झारखंड प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही बच्चों में खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें उचित मंच उपलब्ध कराना तथा खेल के प्रति रुचि और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है। जिला स्तरीय आयोजन ने इस उद्देश्य को आगे बढ़ाने के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में कबड्डी बालिका वर्ग में सिसई विजेता तथा रायडीह उपविजेता रहा। कबड्डी बालक वर्ग में घाघरा ने विजेता और गुमला ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालिका वर्ग में भरनो विजेता तथा गुमला उपविजेता रहा, जबकि खो-खो बालक वर्ग में सिसई विजेता और भरनो उपविजेता रहा। इसी प्रकार वॉलीबाल बालिका वर्ग में रायडीह विजेता तथा भरनो उपविजेता, जबकि वॉलीबाल बालक वर्ग में बसिया विजेता और घाघरा उपविजेता रहा। फुटबॉल बालिका वर्ग में गुमला की टीम विजयी रहीl


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading