25.8 C
Ranchi
Friday, July 3, 2026
Advertisement
Home Blog Page 46

नगद और 500 ग्राम से अधिक सोना लूट कर अपराधी हुए फरार  

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया 

एसडीपीओ गुमला घाघरा में स्वंय कैंप करते हुई उनके नेतृत्व में अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड मुख्यालय में संध्या लगभग 7:00 बजे अपराधियों ने लूटपाट की एक बड़ी घटना को दिया अंजाम, दुकान बंद कर घर जा रहे सोना चांदी व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक को बनाया निशाना, लगभग 500 ग्राम से अधिक सोना और नकद लेकर अपराधी हुए फरार, उक्त अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हैंं, बताया जाता हैं की प्रत्येक दिनों की तरह ही सोमवार के रात्रि लगभग 7:00 बजे सोना चांदी व्यवसाय हरिओम गहना घर के संचालक अपने गहना घर सोने चांदी की दुकान को बंदकर अपने घर जा रहे थे, इसी क्रम में अपराधियों ने उनके बैग में रखें नगद एंव सोना चांदी के आभूषण लूट कर भागने में सफल रहे , बताया जाता है कि उक्त समय पर वह प्रतिदिन वह अपने घर जाया करते थे, जिसकी जानकारी अपराधियों को पहले से थी, फलस्वरूप उक्त अपराधियों ने उक्त समय पर रेकी कर एंव अपनी सोची समझी सुंयोजित षड्यंत्र के तहत, घात लगाकर उक्त अपराधियों ने उक्त घटना को अंजाम देखकर फरार होने में सफल रहें l बाद में उक्त घटना की सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने उच्च पदाधिकारियों को उक्त सूचना दी जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने, एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एंव घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मियों की एक छापामारी दल का गठन करते हुए, अपराधियों की गिरफ्तारियां एंव आवश्यक कार्यवाही के सख्त निर्देश

दियें, जिस पर हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हेतु एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव स्वंय घाघरा में कैंप किए हुए हैं और उनके निर्देश पर अपराधियों की धर पकड़ के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर छापामारी की जा रही है l

राम भक्तों के लिए

खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के लिए स्पष्ट नंबर प्लेट अनिवार्य, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला परिवहन विभाग, के संज्ञान में यह आया है कि जिले में खनन सामग्री जैसे बालू, गिट्टी, पत्थर आदि का परिवहन करने वाले विभिन्न वाहनों—जैसे हाईवा, ट्रक एवं ट्रैक्टर—पर या तो आगे-पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी है अथवा नंबर स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है। कई मामलों में नंबर इस प्रकार लिखे गए हैं कि वे पढ़ने योग्य नहीं हैं या मानकों के अनुरूप नहीं हैं। यह मोटरयान अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।

इस संबंध में जिला परिवहन कार्यालय, गुमला द्वारा निम्नलिखित निर्देश जारी किए गए हैं—

नंबर प्लेट की अनिवार्यता:

सभी मालवाहक वाहनों के आगे एवं पीछे मानक अनुरूप नंबर प्लेट लगी होना अनिवार्य होगा। नंबर अंग्रेजी अंकों में स्पष्ट एवं पठनीय होना चाहिए।

नंबर प्लेट की स्थिति:

वाहन के पीछे लगी नंबर प्लेट धूल, मिट्टी अथवा लोहे के गार्ड आदि से ढकी नहीं होनी चाहिए, ताकि वह हर स्थिति में स्पष्ट दिखाई दे।

विशेष जांच अभियान:

नंबर प्लेट की अनिवार्यता सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान यदि कोई वाहन बिना नंबर प्लेट या अवैध – अस्पष्ट नंबर के साथ पाया जाता है, तो उस पर तत्काल अर्थदंड अधिरोपित करते हुए वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन कार्यालय, गुमला द्वारा जिले के सभी वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्टरों से अपील की गई है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

राम भक्तों के लिए

चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा किया गया निरीक्षण

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में ‘स्कूल रूआर अभियान’ को मिली गति, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं स्थानीय वार्ड कमिश्नर ने मिलकर कराया नामांकन

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में झारखंड शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए चल रहे ‘स्कूल रूआर अभियान’ के तहत गुमला जिले में नामांकन अभियान को तेज गति मिल रही है। जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर नव नामांकन एवं ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन के लिए विशेष पहल की जा रही है।

इसी क्रम में आज जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने स्वयं गुमला सदर स्थित राजकीयकृत कन्या प्राथमिक विद्यालय, प्रखंड मुख्यालय गुमला में बच्चों का नामांकन कर अभियान को नई दिशा दी। इस अवसर पर वार्ड कमिश्नर नेहा लकड़ा भी उपस्थित रहीं और नामांकन प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग किया।

वार्ड कमिश्नर द्वारा अपने क्षेत्र के विद्यालयों विद्यालय जाने योग्य बच्चों के नामांकन एवं ड्राप आउट रोकने हेतु समर्पित भाव से प्रयास किए जा रहे हैं ।

आज जिला शिक्षा अधीक्षक एवं वार्ड कमिश्नर द्वारा नामांकित बच्चों के विवरण निम्न हैं ।

जानकी कुमारी (कक्षा 1)

ऋषि का असुर (कक्षा 1)

अनुष्का असुर (के.जी.)

जिला शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी, बीआरपी, सीआरपी एवं विद्यालयों के शिक्षक इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। घर-घर संपर्क कर बच्चों को स्कूल से जोड़ने तथा पढ़ाई से दूर हुए बच्चों को पुनः नामांकित करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी विद्यालय में अवश्य कराएं, ताकि हर बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सके।

यह अभियान शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने और जिले में शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

बैंक के मृत्यु प्रमाण पत्र मांगे जाने पर शख्स ने बहन के कंकाल लेकर ₹20,000 निकालने के लिए बैंक पहुंचा

0

ओडिशा के क्योंझर जिला से एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक प्रक्रियाओं और जागरूकता की कमी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 50 वर्षीय आदिवासी दिहाड़ी मजदूर जीतू मुंडा ने अपनी बहन कलरा की मौत के तीन महीने बाद उसकी कब्र खोदकर उसका कंकाल बाहर निकाला। उनकी बहन का निधन 26 जनवरी 2026 को हुआ था।

जानकारी के अनुसार, जीतू मुंडा अपनी बहन के कंकाल को करीब 3 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर Odisha Grameen Bank की मालिपोसी शाखा तक ले गए। उनका उद्देश्य था अपनी बहन के खाते से ₹20,000 की राशि निकालना। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारियों ने उन्हें कई बार यह कहकर लौटा दिया था कि खाताधारक को स्वयं उपस्थित होना होगा।

मृत्यु प्रमाण पत्र और संबंधित बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी न होने के कारण जीतू ने यह बेहद दर्दनाक और असामान्य कदम उठाया। यह घटना न केवल उनकी मजबूरी को दर्शाती है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और प्रक्रियाओं की जटिलता को भी उजागर करती है।

घटना के बाद बैंक प्रशासन ने स्थिति को समझते हुए जीतू मुंडा को एकमात्र वैध दावेदार मान लिया है और राशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखंड मुख्यालय में गोसम्मान अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा गया

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_सोमवार: देशव्यापी गोसम्मान आह्वान अभियान के तहत सोमवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो को दिया गया।

अभियान के दौरान क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक माहौल देखने को मिला। गोवर्मेंट कॉलोनी स्थित काली मंदिर से संतों, गोभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने “गोवर्धन महाराज की जय” और “गौमाता की जय” जैसे नारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

रैली प्रखंड कार्यालय पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए सरकार से ठोस पहल की अपील की। आयोजकों ने बताया कि यह आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक दायरे में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गाय का विशेष महत्व रहा है। गाय को धार्मिक आस्था का प्रतीक मानने के साथ-साथ कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी बताया गया। अभियानकारियों ने सरकार से गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गौहत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ज्ञापन सौंपने के बाद अभियान में शामिल लोगों ने प्रशासन से उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में गोभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखंड में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया:

गोमिया प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना कार्य को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं अंचल अधिकारी आफताब आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण शिविर में जनगणना कार्य से जुड़े कर्मियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रशिक्षक अमित नंदन, नरेश कुमार एवं मदन रविदास ने जनगणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने घर-घर जाकर सही एवं सटीक आंकड़ों के संग्रहण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डेटा संकलन तथा समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

अंचल अधिकारी आफताब आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने सभी कर्मियों से डोर-टू-डोर जाकर सही जानकारी एकत्रित करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य संपन्न करने की अपील की।

वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि जनगणना से देश की विकास योजनाओं की दिशा तय होती है। इसलिए इस कार्य को गंभीरता, धैर्य और सक्रियता के साथ पूरा करना जरूरी है। उन्होंने प्रशिक्षण में मिली जानकारी का सही उपयोग कर प्रभावी जनगणना कार्य सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए गए। मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, शिक्षकगण एवं जनगणना कार्य से जुड़े कई कर्मी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख गणपत लाल चौरसिया

कुपोषण मुक्त गुमला एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कोई भी गर्भवती महिला एएनसी जांच से वंचित न रहे। सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं नियमित जांच सुनिश्चित करने के साथ ही होम डिलीवरी के मामलों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।

बैठक में बताया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एन. क्यू. ए. एस. के तहत 60 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है, जिसे और बेहतर करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने एमटीसी में बेड ऑक्यूपेंसी बढ़ाने हेतु गैप असेसमेंट करने एवं 509 चिन्हित गंभीर कुपोषित (एस.ए. एम.) बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए पोषण आहार की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए शिशु आहार कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 68 प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि एक माह के अंतराल पर प्रगति का आकलन करते हुए पुनः विशेष कैंप का आयोजन किया जाए।

इसके साथ ही स्कैन एंड शेयर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री एवं हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में बताया गया कि जिले ने स्पुटम टेस्ट में 114 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है। वहीं वर्तमान में 608 टीबी मरीज चिन्हित हैं, जिनमें गुमला, सिसई एवं बसिया प्रखंडों में सर्वाधिक मरीज हैं। उपायुक्त ने जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाने एवं 100 दिवसीय टीबी कैंपिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कम प्रगति वाले प्रखंडों में सुधार लाने तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई।

नेशनल वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम एवं एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग की भी समीक्षा की गई।

एचपीवी टीकाकरण को लेकर उपायुक्त ने सभी विद्यालयों में जांच एवं टीकाकरण अभियान चलाने, अभिभावकों एवं छात्राओं को जागरूक करने तथा शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पीएम-आभिम योजना के तहत विभिन्न हेल्थ सब सेंटर , पीएचसी, इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री एवं क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गुमला जिला का प्रदर्शन प्रत्येक स्वास्थ्य सूचकांक में राज्य स्तर पर शीर्ष 10 में होना चाहिए। इससे नीचे रहने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में सिविल सर्जन गुमला डॉ. शंभूनाथ चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां,जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको, सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने LED एवं जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख गणपत लाल चौरसिया

पेंशन योजनाओं के लाभुकों के विशेष सत्यापन अभियान का शुभारंभ

गुमला : – गुमला जिले में वित्तीय वर्ष 2026-2027 में केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित पेंशन योजनाओं के सभी लाभुकों, सहित मुख्यमंत्री मंईया सम्मान पेंशन योजना के लाभुकों के भौतिक सत्यापन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिलेश्वर महत्तो द्वारा समाहरणालय परिसर से 3 एलईडी जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त वाहनों के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) ललन कुमार रजक द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त अभियान के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक का सत्यापन एवं प्रावधानानुसार विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पंचायत सचिव को पंचायत स्तर पर नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। उनके सहयोग के लिए जनसेवक, रोजगार सेवक एवं आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की टीम गठित की गई है, जो दिनांक 25 अप्रैल 2026 से 25 मई 2026 तक ग्रामवार एवं पंचायतवार डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन कार्य संपन्न करेंगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक अपने नजदीकी पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं, एवं नागरिक अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय में भी जाकर अपना आधार सत्यापन करवा सकते हैं।

 

अभियान के दौरान छूटे हुए लाभुकों का आधार एवं मोबाइल नंबर संग्रह कर संबंधित पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही सत्यापन के उपरांत संकल्पानुसार अयोग्य लाभुकों का विलोपन भी किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक सुनिश्चित हो सके।

 

उपायुक्त द्वारा सभी लाभुकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में अपना भौतिक सत्यापन करवाते हुए आवश्यक दस्तावेज पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक अथवा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के पास अवश्य जमा करें, ताकि उन्हें समय पर राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो सके।

राम भक्तों के लिए

कुएं में डूबने से किशोरी की मौत, परिजन में छाया मातम

0

गुमला ब्यूरो प्रमुख गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र के आम्बुआ गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय किशोरी वर्षा कुमारी की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। , जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार वर्षा रोज की तरह अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर गई थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे उसकी तलाश में निकल पड़े, इसी खोजबीन के क्रम में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ टोली गाँव पहुंचे। वहां का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए; वर्षा का मोबाइल और अन्य सामान कुएं के पास पड़ा था और बकरियां वहां चर रही थीं, लेकिन वर्षा कहीं नजर नहीं आई। आशंका के आधार पर जब उन्होंने कुएं के अंदर झांककर देखा, तो वर्षा का शव पानी में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। इस दुखद हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बाद में उक्त घटना की सूचना भरनो थाना को दी गई, सूचना मिलते ही भरनो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया गया l

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium