15.8 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 567

गुमला जिला अंतर्गत चेचेपाट की दो सगी बहनों ने मिस यूनिवर्स वर्ल्ड इंटरनेशनल 2024 की एक साथ विनर ( विजेता ) बनीं।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की दो सगी बहनों चंद्रमुन्नि कुजूर और हीरामुन्नि कुजूर ( शारीरिक रूप से विकलांग ) दोनों बहनों ने दिल्ली में आयोजित मिस यूनिवर्स वर्ल्ड इंडिया इंटरनेशनल 2024 में एक साथ उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया और दोनों बहनें सफल रहीं जहां चन्द्रमुन्नि कुजूर विनर ( विजेता ) रही। वहीं हीरामुन्नि ( शारीरिक रूप से विकलांग ) को उक्त प्रतियोगिता का स्पेशल विनर ( विजेता ) घोषित किया गया। दोनों बहनों का मानना है कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से उक्त मुकाम तक पहुंचाना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

हीरामुन्नि कुजूर ने कहा कि शारीरिक विकलांगता को कमजोरी, मजबूरी और लाचारी नहीं बनने दे बल्कि उसे अपना हथियार बनाकर अपनी मेहनत, लग्न, और इमानदारी से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उनके पिता दसई पुजार हिमाचल प्रदेश के विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। वहीं उनकी माता पीयो देवी अपनी दोनों पुत्रों को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में निवास करती है। किसी विशेष परब त्यौहार आदि में घाघरा थाना स्थित अपने पैतृक ग्राम सपरिवार चेचेपाट आते जाते रहते हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

ED’s Investigation in Al-Qaeda Funding Case Intensifies: Ranchi Businessman Bablu Khan Under Scrutiny

0

Ranchi, August 26, 2024 – The Enforcement Directorate (ED) has ramped up its probe into suspected financial links between the Al-Qaeda module and a land scam network in Jharkhand. In a significant development, the ED today summoned Ranchi-based businessman Bablu Khan for questioning in connection with the ongoing investigation.

Sources reveal that the inquiry focuses on uncovering any financial ties between Dr. Ishtiaq Ahmed, a key suspect in the Al-Qaeda module case, and individuals accused in a major land scam. The ED suspects that funds obtained through fraudulent land deals might have been funneled into activities supporting the terror outfit.

Bablu Khan, a resident of Bariatu in Ranchi, was summoned by the ED to provide clarification on any potential financial transactions or connections with Dr. Ahmed. The investigation seeks to establish whether the accused in the land scam provided financial support that may have indirectly aided the Al-Qaeda network.

This investigation has drawn attention due to the serious nature of the allegations. Dr. Ishtiaq Ahmed, under the radar for his suspected involvement in the Al-Qaeda module, is believed to have received funds from sources linked to the land scam. The ED’s line of questioning aims to confirm whether these financial transactions were part of a larger conspiracy involving both criminal enterprises and terror financing.

The land scam, which has already rocked Jharkhand, involves the illegal acquisition and resale of land parcels in Ranchi, with several high-profile individuals under scrutiny. The ED suspects that the illicit profits from these deals could have been diverted to fund extremist activities.

The grilling of Bablu Khan marks a crucial step in the ED’s investigation as they piece together the financial trail. While the questioning continues, the ED remains tight-lipped about any definitive findings. The investigation underscores the agency’s broader efforts to dismantle the financial networks that may be aiding terrorism in the region.

As more individuals are likely to be questioned in the coming days, the ED is leaving no stone unturned in this high-stakes probe that links land scams with potential terror financing. The case is expected to have far-reaching implications, not just for those involved in the land scam, but for the broader nexus between criminal operations and extremist groups in the region.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

अदाणी पावर प्लांट के डॉ.धर्मेन्द्र चौधरी को मिला ‘आइकॉन ऑफ हेल्थ’ अवॉर्ड

0
रांची : अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में सोमवार को ‘टाइम्स आइकॉन्स ऑफ हेल्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. डॉ. चौधरी को यह सम्मान रिम्स के डायरेक्टर व सीइओ प्रो. डॉ. राजकुमार के हाथों दिया गया. अदाणी पावर द्वारा संचालित हॉस्पिटल के सफल संचालन और कोडिड 19 महामारी में 50 हजार से अधिक वैक्सीनेशन में डॉ. चौधरी चौधरी और उनकी टीम की भूमिका रही है. कार्यक्रम में चीफ गेस्ट झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद के अलावा झारखंड के कई नामी- गिरामी डॉक्टर, प्राइवेट अस्पताल व कार्पोरेट घराने के प्रतिनिधिमंडल ने शिरकत की. अदाणी पावर से डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी के साथ कॉर्पोरेट अफेयर्स के स्टेट हेड संजीव शेखर व उनकी टीम के सदस्य रणबीर सिंह और प्रवीण कुमार ने भी हिस्सा लिया था.
राम भक्तों के लिए

झारखंडी परंपरा के रंग में रंगा कांग्रेस का स्वागत समारोह: मुन्ना सिंह ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष का भव्य अभिनंदन

0

आज एक भव्य समारोह में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री मुन्ना सिंह ने नवनियुक्त झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता भी उपस्थित थे।

समारोह में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां श्री मुन्ना सिंह ने परंपरागत झारखंडी पगड़ी पहनाकर और झारखंडी गमछा ओढ़ाकर श्री महतो का स्वागत किया। यह दृश्य राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति कांग्रेस पार्टी के सम्मान को दर्शाता है। कार्यक्रम में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे, जिन्होंने नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में अपना उत्साह दिखाया। यह समारोह पार्टी की एकता और नए नेतृत्व के प्रति समर्थन का प्रतीक बन गया।

श्री मुन्ना सिंह ने इस अवसर पर कहा, “आज का दिन झारखंड कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। श्री केशव महतो जी के नेतृत्व में हम राज्य की जनता की आवाज बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी परंपराओं और संस्कृति को संजोते हुए, हम झारखंड के विकास और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करेंगे। यह हमारी पार्टी की एकता और संकल्प का प्रदर्शन है।”

उनके इस वक्तव्य ने उपस्थित सभी लोगों में नए उत्साह का संचार किया। कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अपना समर्थन व्यक्त किया। सदर प्रखंड उप प्रमुख रविकांत सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश मेहता, मुकेश कुमार पासवान सरपंच, बबलू सिंह, संजय सिंह, मनोज कुमार, अनुप सिंह, इलियास अंसारी, कामा रविदास , मनोज सिन्हा, नित्यंजय सिंह , द्वारिका नाथ तिवारी, भरत सिंह, ,गोतम कुमार , रविन्द्र कुशवाहा, उमेश ठाकुर, पप्पु सिंह , मो लाल , साबीर अंसारी, सुजीत सिंह, दिनेश यादव, इत्यादि सैकड़ो लोगों उपस्थित रहे ं

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा: 5 मजदूरों की मौत, सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि ने अस्पताल में घायलों का हाल लिया

0

हजारीबाग से एक बेहद ही दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। हत्यारी मोड़ के आगे यूपी मोड़ के आसपास कल हजारीबाग में हुए सीएम के प्रोग्राम का टेंट खोल कर जा रहे मजदूरों के साथ भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 05 लोगों का निधन हो गया और कई मजदूर के घायल होने की सूचना मिलने पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनसे जुड़े रंजन चौधरी कुजू से लौटकर सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों का जायजा लिया एवं अस्पताल प्रबंधन से यथोचित इलाज के लिए आग्रह किया। सभी घायल बिहार के रहने वाले है। उनके साथ काम करने वाले यूपी के उनके मित्र अस्पताल पहुंच गए हैं ।

रंजन चौधरी ने ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति और घायलों को आत्म रक्षा की कामना की ।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

एंजेल्स हाई स्कूल में मना जन्माष्टमी का त्योहार, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

0

हजारीबाग सांसद ने सपरिवार, स्कूल परिवार संग किया कन्हैया का मनमोहक श्रृंगार, झूले में बिठाकर झुलाया

हाथी घोड़ा पालकी- जय कन्हैया लाल की, जय श्री कृष्ण के नारे से गुंजायमान हुआ वातावरण

बालक वर्ग में अर्थ हाउस और बालिका वर्ग में वॉटर हाउस बना विजेता

सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कई जगह पूजा- अर्चना का आयोजन किया गया। हजारीबाग के बड़कागांव रोड अवस्थित एंजेल्स हाई स्कूल परिसर में भक्ति और आस्था से परिपूर्ण होकर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया। मौके पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल विशेषरुप से उपस्थित हुए और अपनी मां विद्या जायसवाल, धर्मपत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण जायसवाल, पुत्र बधू अवंतिका जायसवाल और पौता- पौती सहित अपने परिवार एवं स्कूल परिवार के सदस्यों के साथ कन्हैया का मनमोहक श्रृंगार कर उन्हें विधि- विधान से झूले में अधिष्ठापित किया। लड्डू- गोपाल को भक्ति गीतों संग झूमते- गाते सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य सभी लोगों ने झूला झुलाया और भोग लगाया।

यहां स्कूल के चारों हाउस के बीच मटका फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के चार हाउस अर्थ, फायर, वॉटर और एयर हाउस के बच्चों ने दम दिखाया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग के विजेता अर्थ हाउस और विजेता फायर हाउस बना वहीं बालिका वर्ग में विजेता वॉटर हाउस और विजेता एयर हाउस रहा। स्कूली बच्चों ने कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार को हर्षोल्लासपूर्वक मनाया और हाथी घोड़ा पालकी- जय कन्हैया लाल की, जय श्री कृष्ण के नारे खूब लगाए। यहां स्कूल बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप के नटखटपन को सामुहिक नृत्य के माध्यम से जीवंत कर सबका मन मोह लिया ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की लोगों में भक्ति, श्रद्धा और आस्था के प्रति लोगों की चाहत बढ़ी है। उन्होंने कहा की भगवान श्रीकृष्ण हमारे आदर्श हैं और सदियों से उन्हीं के आदर्शों को आत्मसात कर हिंदू समाज के लोग आदर्श कार्य कर रहे हैं लेकिन वर्तमान कलयुग में भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को विशेष आत्मसात करने की आवश्यकता है ।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग ने अपराध गोष्ठी में दिए दिशानिर्देश: संगठित अपराध, अवैध खनन, और सोशल मीडिया निगरानी पर विशेष जोर

0

दिनांक 25.08.2024 को आवासीय कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया। 

1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए।
2. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
3. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
4. अवैध पोस्ता/अफीम की खेती तथा ब्राउन शुगर का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए एवम् PITNDPS का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा, पोक्सो एक्ट से संबंधित तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
6. नशाखोरी के विभिन्न पदार्थ जैसे कोरेक्स, व्हाइटनर, आदि की अवैध खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
7. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
8. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
9. ⁠सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
10. ⁠अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
11. ⁠जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
12.व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

ओबीसी एकता अधिकार मंच की जनसभा में अतिपिछड़ों से एकजुट होने का आह्वान, वक्ताओं ने कहा-आरक्षण हमारा संवैधानिक अधिकार और हम इसे हर हाल में लेकर रहेंगे…! 

0

पलामू (बिश्रामपुर) : ओ.बी.सी एकता अधिकार मंच अतिपिछड़े समाज के आरक्षण में की गई सेंधमारी को लेकर लगातार धरना-प्रदर्शन और न्याय रथयात्रा निकाल कर लोगों से जनसंवाद कर इसे व्यापक अभियान में तब्दील करने का प्रयास कर रहा है. इसी क्रम में मांझियावा-बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरडीहा प्रखंड के ओबरा पंचायत के लोका गांव में रथयात्रा निकाली गयी. इस दौरान एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मंच के केंद्रीय सदस्य आनंद विश्वकर्मा और अमर प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद के जरिए अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया जा रहा है. नेताद्वय ने कहा कि अतिपिछड़ों के साथ सदियों से केंद्र और राज्य सरकारों ने हमें अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का कुत्सित किया गया है. इसलिए सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी.

 ‘हमें एकजुटता दिखाकर बीडी प्रसाद के हाथों को मजबूत करना होगा’

मंच के नेताओं ने कहा कि हमारे मंच के अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ओबीसी समाज को एकसूत्र में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं. इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करना है. समाज में अलख जगाने के लिए हमारे नेतृत्वकर्ता जी-जान से जुटे हुए हैं. हमें एकता प्रदर्शित कर सरकार के नापाक मंसूबों को नाकाम करना होगा, यह समय की मांग है. हम अगर ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व को मजबूती प्रदान उन्हें विधानसभा में भेजेंगे तो, सदन में हमारी आवाज गूंजेगी. सदन में हमारे हक-हकूक की बात होगी. याद रहे अधिकार मांगने से कभी नहीं मिलता, उसे छीनना पड़ता है. हमें इसके लिए हर हाल में तैयार रहना होगा. अगर हम चूक गए तो, इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा. मौके पर शिवनारायण गुप्ता, बरुण कुमार, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अजय यादव, अशोक विश्वकर्मा, अरविंद बैठा, करण कुमार पासवान, विकास यादव व सैकड़ों लोग शामिल हुए.

राम भक्तों के लिए

भाजपा की ओर से “मिला क्या” कैंपेन का लांचिंग कार्यक्रम: हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम की वादाखिलाफी पर कसा तंज…हेमंत जी…दो अक्टूबर तक जनता को बता दीजिए कि आप कबतक संन्यास ले रहे हैं…?

0

सरमा ने हेमंत से किया सवाल…आज पूरा झारखंड आपसे पूछ रहा है कि हमें तो नहीं मिला, आपको मिला क्या?

रांची : भाजपा की ओर से रविवार को “मिला क्या” कैंपेन के लांचिंग कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा है कि आज पूरा झारखंड हेमंत सोरेन से पूछ रहा है कि हमें तो नहीं मिला, आपको मिला क्या? हेमंत सोरेन ने युवाओं को हर साल 5 लाख नौकरी देने, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने और दोनों वादा पूरा नहीं करने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। ऐसा भाजपा ने नहीं बोला और ना ही भाजपा ने इसके लिए आपको प्रेरित किया। आपने यह बात प्रण लेते हुए शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर कहा। वादा पूरा नहीं किया तो, यह एक शहीद का भी अपमान है। सरमा ने कहा कि मेरे पिताजी का कोई बड़ा परिचय नहीं है परंतु शिबू सोरेन जी एक बड़ी शख्सियत हैं। अगर उनका बेटा वचन पूरा नहीं करेगा तो, भला कौन वचन पूरा करेगा? हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए श्री सरमा ने कहा कि हेमंत जी…एक महीना का इंतजार कीजिएगा या एक-दो दिन में ही राजनीति से संन्यास ले लीजिएगा। दो अक्टूबर या और कोई एक तिथि तय करके आप राज्य की जनता को बता दीजिए कि कब संन्यास ले रहे हैं। क्योंकि नवंबर में चुनाव होना है, सितंबर तक का ही समय आपके पास है।

हेमंत सोरेन ने साढ़े चार वर्षों में एक भी घोषणा पूरी नहीं की : बाबूलाल मरांडी

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए टीबीसी की प्रस्तुति की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा करती है परंतु उनका ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल है। सर्वजन पेंशन योजना का ही हाल आप सब देख लीजिए। हम अभी अपने गृह प्रखंड की बेलवाना पंचायत के सिरसिया गांव में है। मेरे पीछे जो महिलाएं हैं इन्हें वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिली है। इन्होंने फॉर्म भी भरा, इनके साथ ठगी भी हुई लेकिन पेंशन नहीं मिली। यह तो एक उदाहरण भर है पूरे प्रदेश में सभी योजनाओं की कमोबेश यही स्थिति है। साढ़े चार वर्षों में एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई. मरांडी ने कहा कि जनता मन में ठान चुकी है कि हेमंत सोरेन को भगाना है भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज बनने का पार्टी का प्रयास है। भाजपा उन्हीं ज्वलंत मुद्दों को उठा रही है, जो हर झारखंडवासी के मन में हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

Chirag Paswan’s LJPR Stakes Claim on 28 Seats in Jharkhand, National Executive Meeting Held in Ranchi

0

Ranchi, August 26, 2024 – In a significant political development ahead of the upcoming Jharkhand Assembly elections, Chirag Paswan’s Lok Janshakti Party (Ram Vilas) (LJPR) has staked a claim on 28 assembly seats. The party, aiming to expand its footprint beyond Bihar, held its National Executive meeting in Ranchi to strategize for upcoming elections in Jharkhand, Bihar, and other states.

The meeting, led by National President Chirag Paswan, saw the participation of 85 senior party officials. Key issues discussed included seat-sharing arrangements within the National Democratic Alliance (NDA) and the party’s preparations for the elections. The LJPR’s move comes after Bihar Chief Minister Nitish Kumar’s Janata Dal (United) [JDU] laid claim to 11 seats in Jharkhand, setting the stage for potential negotiations and adjustments within the NDA.

Chirag Paswan emphasized his party’s commitment to Jharkhand’s development and highlighted his intention to play a decisive role in the state’s politics. The meeting also focused on finalizing candidates, strengthening grassroots connections, and outlining the party’s campaign strategies.

Notably, the gathering also included discussions on the upcoming Bihar Assembly elections, showcasing the party’s broader ambitions. The selection of the party’s national president was another crucial agenda point during the two-day meeting.

As alliances are shaped and seats are discussed, Jharkhand’s political dynamics appear to be heating up. The LJPR’s entry and claims could add another layer of complexity to seat-sharing talks within the NDA, with various regional and national parties eyeing a share of the electoral pie.

With elections nearing, the political maneuvering and negotiations in Jharkhand will be closely watched, as parties like LJPR seek to solidify their positions in the state’s evolving political landscape.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium