24.6 C
Ranchi
Saturday, March 7, 2026
Advertisement
HomeNationalभाजपा की ओर से "मिला क्या" कैंपेन का लांचिंग कार्यक्रम: हिमंता बिस्वा...

भाजपा की ओर से “मिला क्या” कैंपेन का लांचिंग कार्यक्रम: हिमंता बिस्वा सरमा ने सीएम की वादाखिलाफी पर कसा तंज…हेमंत जी…दो अक्टूबर तक जनता को बता दीजिए कि आप कबतक संन्यास ले रहे हैं…?

सरमा ने हेमंत से किया सवाल…आज पूरा झारखंड आपसे पूछ रहा है कि हमें तो नहीं मिला, आपको मिला क्या?

रांची : भाजपा की ओर से रविवार को “मिला क्या” कैंपेन के लांचिंग कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा है कि आज पूरा झारखंड हेमंत सोरेन से पूछ रहा है कि हमें तो नहीं मिला, आपको मिला क्या? हेमंत सोरेन ने युवाओं को हर साल 5 लाख नौकरी देने, नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने और दोनों वादा पूरा नहीं करने पर राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी। ऐसा भाजपा ने नहीं बोला और ना ही भाजपा ने इसके लिए आपको प्रेरित किया। आपने यह बात प्रण लेते हुए शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर कहा। वादा पूरा नहीं किया तो, यह एक शहीद का भी अपमान है। सरमा ने कहा कि मेरे पिताजी का कोई बड़ा परिचय नहीं है परंतु शिबू सोरेन जी एक बड़ी शख्सियत हैं। अगर उनका बेटा वचन पूरा नहीं करेगा तो, भला कौन वचन पूरा करेगा? हेमंत सोरेन पर कटाक्ष करते हुए श्री सरमा ने कहा कि हेमंत जी…एक महीना का इंतजार कीजिएगा या एक-दो दिन में ही राजनीति से संन्यास ले लीजिएगा। दो अक्टूबर या और कोई एक तिथि तय करके आप राज्य की जनता को बता दीजिए कि कब संन्यास ले रहे हैं। क्योंकि नवंबर में चुनाव होना है, सितंबर तक का ही समय आपके पास है।

हेमंत सोरेन ने साढ़े चार वर्षों में एक भी घोषणा पूरी नहीं की : बाबूलाल मरांडी

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए टीबीसी की प्रस्तुति की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़ी-बड़ी बातें और घोषणा करती है परंतु उनका ट्रैक रिकॉर्ड पूरी तरफ फेल है। सर्वजन पेंशन योजना का ही हाल आप सब देख लीजिए। हम अभी अपने गृह प्रखंड की बेलवाना पंचायत के सिरसिया गांव में है। मेरे पीछे जो महिलाएं हैं इन्हें वृद्धा और विधवा पेंशन नहीं मिली है। इन्होंने फॉर्म भी भरा, इनके साथ ठगी भी हुई लेकिन पेंशन नहीं मिली। यह तो एक उदाहरण भर है पूरे प्रदेश में सभी योजनाओं की कमोबेश यही स्थिति है। साढ़े चार वर्षों में एक भी घोषणा पूरी नहीं हुई. मरांडी ने कहा कि जनता मन में ठान चुकी है कि हेमंत सोरेन को भगाना है भाजपा को लाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की आवाज बनने का पार्टी का प्रयास है। भाजपा उन्हीं ज्वलंत मुद्दों को उठा रही है, जो हर झारखंडवासी के मन में हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading