17.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 568

Jharkhand: Hemant Government Takes Swift Action Against Stone Pelters at BJYM Rally, FIR Filed Against 51 Named and 12,000 Unidentified Individuals

0

Ranchi, August 26, 2024 – The Hemant Soren-led Jharkhand government has taken stringent action following the violent stone-pelting incident during the Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) rally in Ranchi’s Morhabadi on August 23. An FIR has been registered at Lalpur police station against 51 identified individuals and nearly 12,000 unknown participants linked to the Bharatiya Janata Party (BJP).

The FIR lists charges under multiple sections of the Indian Penal Code (IPC), including disturbing public peace, attempted murder, and obstructing official duties. The move indicates the state government’s intent to address the unrest and hold those responsible accountable.

The incident occurred during the BJYM’s “Yuva Aakrosh Rally,” which aimed to express discontent with the state government’s policies. As the rally moved towards the Chief Minister’s residence, tensions escalated near the barricades set up by the police. When the crowd attempted to breach the barriers, law enforcement responded with tear gas, rubber bullets, and water cannons to disperse the protestors. In retaliation, enraged BJP workers resorted to stone-pelting, leading to chaos and injuries on both sides.

According to the police, the rally quickly turned violent, forcing them to take control measures to prevent further escalation. The FIR lodged against such a vast number of people underscores the gravity of the situation and highlights the government’s zero-tolerance stance against such acts of violence.

The situation has drawn significant political attention, with both sides trading accusations. BJP leaders have condemned the police action, terming it an attack on democratic rights. On the other hand, the ruling Jharkhand Mukti Morcha (JMM) and its allies have accused the BJP of attempting to destabilize the state through disruptive tactics.

As investigations continue, the state’s political atmosphere remains charged, with the opposition gearing up for further confrontations. The stone-pelting incident has only intensified the already growing tensions between the ruling coalition and the BJP in Jharkhand.

News – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

आज स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

0

गुमला – गुमला जिले में पल्स पोलियों कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिले के सभी बूथों में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा खिलाई गई, उपायुक्त ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए सदर अस्पताल गुमला में हुआ , अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन

गुमला – गुमला जिले में मिशन परिवार से संबंधित विकास के तहत तीन जागरूकता रथों को गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, यह जागरुकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

आज रविवार को गुमला जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से पल्स पोलियो कार्यक्रम का आज सदर अस्पताल गुमला परिसर में उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा किया गया। वहीं मिशन परिवार विकास के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाते हुए उपायुक्त ने रथ को रवाना किया।
सदर अस्पताल गुमला में अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया गया।

गुमला जिले में आज हुआ पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन

आज गुमला उपायुक्त के द्वारा सदर अस्पताल गुमला परिसर में पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर उपयुक्त महोदय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। आज जिले के सभी बूथों में 0- 5 वर्ष के बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। उपयुक्त द्वारा जिले वासियों से अपील की गई कि अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं एवं अपने बच्चों को पोलियों जैसी बीमारी से सुरक्षित रखें।

उपायुक्त के द्वारा इस अभियान में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनके कार्यों के लिए बधाई दी गई एवं भविष्य में ईमानदारी से लोगों को सेवा देने का आह्वान किया गया। पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर आज के कार्यक्रम का लक्ष्य 0 से 5 वर्ष के 151756 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाना है। जिसके लिए कुल 2458 कर्मियों को नियुक्त किया गया है एवं 139 सुपरवाइजर इसकी मॉनिटरिंग कर रहें हैं।।

आज सदर अस्पताल गुमला में अल्ट्रासाउंड मशीन का हुआ उद्घाटन

गुमला सदर अस्पताल में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के प्रयास से जिला प्रशासन के द्वारा जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन का अधिष्ठापन किया गया है जिसका आज उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा उद्घाटन किया गया। अल्ट्रासाउंड मशीन के लग जाने से अब जिले के नागरिकों को चेकअप के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

मिशन परिवार विकास रथ का हुआ रवाना

जिले वासियों को परिवार नियोजन के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से आज सदर अस्पताल परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा हरी झंडी दिखा कर तीन जागरूकता रथ को रवाना किया गया।यह रथ प्रत्येक प्रखंडों में जाकर परिवार नियोजन के विषय में नागरिकों को जागरूक करने का कार्य करेगी ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला में 32 पेट्रोल पंप संचालक व कर्मचारी चार दिनों से काला बिल्ला लगाकर कर रहे हैं काम, 2 सितंबर को बंद रहेंगे सभी पेट्रोल पंप

0

गुमला – गमला स्थित जिले के 32 पेट्रोल पंप संचालक व कर्मचारी बीते चार दिनों से काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। राज्य सरकार से उनकी मांग डीजल और पेट्रोल पर वैट कम करने पेट्रोल पंपों के बकाया सरकारी बिलों का भुगतान करने और पेट्रोल पंपों का वैट रिटर्न दाखिल करने से छूट देने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की है। मांगे पूरी नहीं होने पर 2 सितंबर को जिले के सभी पेट्रोल पंप को बंद रखने का चेतावनी राज्य सरकार को दी गई है। वहीं काला बिल्ला लगाकर कार्य किए जाने का आंदोलन 1 सितंबर तक चलेगा झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत लाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को कई बार मांगों से अवगत कराया गया।

लेकिन इस दिशा में अब तक किसी प्रकार की पहल नहीं की गई जिसके कारण मजबूरन अपनी मांगों को लेकर हम लोग आंदोलन रत हैं। उन्होंने कहा कि वैट रिटर्न से मुक्ति पेट्रोलियम प्रोडक्ट वैट के दायरे में आते हैं। इन पर प्रथम बिंदु पर कर का निर्धारण होता है क्योंकि पेट्रोलियम विपणन कंपनियां प्रथम बिंदु पर कर संग्रह कर सरकार को जमा करती है। जिसके बाद पेट्रोल पंप द्वारा किसी प्रकार का कर नहीं दिया जाता है। हम अनावश्यक रूप से शून्य कर का रिटर्न वैट एक्ट में जमा करते हैं, जिससे हमें एवं सरकार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आगे बताया वैट कम होने के कारण पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल में डीजल की कीमत बहुत कम है इससे झारखंड में डीजल की बिक्री पर गंभीर असर पड़ा है जिससे राज्य के खजाने में राजस्व प्रभावित भी हुआ है। और राज्य के पेट्रोलियम क्षेत्र को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस माहेश्वरी भवन सभागार में सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

0

गुमला – गुमला लोहरदग्गा रोड स्थित माहेश्वरी भवन में विश्व हिंदू परिषद का 60 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार झारखंड के क्षेत्रीय मंत्री डॉक्टर वीरेंद्र साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भवानी व भगवान श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या से विभिन्न प्रखंड व जिला के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। जहां बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र साहू ने कहा काफी लम्बे संघर्ष और हिंदुओं के अथक प्रयास से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ।

इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका अहम रहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गठन 1925 में हुआ था। इसके बाद संगठन हिंदुओं को एकजुट करने और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करता रहा। विश्व हिंदू संगठन पूरे विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है। जिसका कार्य हिंदुओं को एकजुट करना और समाज में हिंदू विरोधी कार्य पर अंकुश लगाना है। आज समाज में धर्मांतरण, लव जिहाद, गौ तस्करी व हत्या जैसे हिंदू विरोधी कार्य तेज गति से हो रहे हैं। हिंदू समाज को एकजुट होकर इन सभी अनैतिक कार्यों पर रोक लगानी है। गुमला जिला में बजरंग दल इन सभी कार्यों को रोकने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में केशव चंद्र साय,अजय सिंह राणा, मुकेश सिंह, मनोज वर्मा, मनीष लायन ,लक्ष्मी कुमारी, राजकुमार खड़िया, भोला दास गोस्वामी, मनोज साहू, यशराज सिंह, कौशिक वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग मंत्री केशव चंद्र साय ने किया।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष में महेश्वरी भवन से साइकिल रेस का किया गया आयोजन

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय लोहरदगा रोड़ स्थित मारवाड़ी युवा मंच के तत्वाधान में नेशनल स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष में साइकिल रेस का आयोजन किया गया। जिसका मूल उद्देश्य राइड फॉर हेल्थ राइड फॉर अर्थ है। रविवार को आयोजित साइकिल रेस महेश्वरी भवन लोहरदगा रोड गुमला से बरटोली टोटो पेट्रोल पंप तक गया। वही पुनः महेश्वरी भवन में पहुंचकर समाप्त हुआ। लक्ष्य फिजिकल अकैडमी सहित अन्य प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में हिस्सा लिया। साइकिल रेस में कुल 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन विजेता प्रतिभागियों को चेक देकर सम्मानित किया गया।

साइकिल रेस जीतने वाले प्रथम प्रतिभागी रामकुमार पासवान,द्वितीय नेमा कुमारी व तृतीय राम उरांव को क्रमशः 6 हजार,3100 एवं ₹2100 रुपए का इनाम स्वरूप चेक प्रदान किया गया। मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल ने बताया यह कार्यक्रम अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 851 शाखाओं द्वारा एक साथ पूरे देश में आयोजित किया गया। वही साइकिल रेस को मुख्य अतिथि गुमला थाना के एसआई रमाकांत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच गुमला के सचिव संजीव मलानी, पंकज खंडेलवाल, नटवरलाल अग्रवाल,पंकज साबू,सुनील अग्रवाल,सुभाष अग्रवाल,भूषण नरसरिया, कुणाल अग्रवाल,गोकुल अग्रवाल,सतीश मलानी,अमित मंत्री उर्फ गोलू, मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल, मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा के अध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल,अंचल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ज्योति फोगला, गुमला थाना से रमाकांत सिंह, प्रतिभागी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सरयू राय ने अपनी उपलब्धियां गिनाईं,कहा-अपने कार्यकाल के दौरान हमने 156 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया

0

सरयू राय का जलापूर्ति योजना पर रहा फोकस…करीब 10 हजार घरों में पानी का नया कनेक्शन दिलवाने का काम किया

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. रविवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उन्होंने इसका खुलासा कर दिया है. श्री राय ने कहा कि हमें अगले कुछ महीनों में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तैदी के साथ काम पर डटे रहना होगा। श्री राय ने कहा कि मोहरदा जलापूर्ति योजना देशभर में बनायी गयी सबसे घटिया जलापूर्ति योजना है। इसमें जितना भी सुधार बीते 4 वर्ष में किया गया है, वह कम साबित हो रहा है। इसलिए मोहरदा जलापूर्ति योजना का फेज-2 आरंभ किया जा रहा है। जिस पर कुछ ही दिनों में काम शुरू हो जाएगा। करीब 10 हजार घरों में पानी का नया कनेक्शन दिलवाने का कार्य आरंभ हुआ है। उन्होंने अपनी उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र में बीते ढाई वर्षों में जो विकास हुआ वो बीते 20-30 वर्षों में भी नहीं हुआ। 2000 से भी अधिक कार्यकर्ता टाउन हॉल में उपस्थित थे।

मालिकाना हक देने में आ रही कठिनाई को लेकर विधायक ने मंत्री पर दोष मढ़ा

उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल के दौरान मैंने 156 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का क्रियान्वयन क्षेत्र में कराया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में वैधानिक म्यूनिसिपलिटी (नगरपालिका) के लिए मैं सतत प्रयास कर रहा हूं। काफी हद तक इसमें सफलता मिली है। पर अभी तक यह सफलता कार्यरूप नहीं ले पायी है। अभी भी अवैधानिक जेएनएसी के साथ टाटा स्टील के बाहर नगरपालिका की व्यवस्था चल रही है। इन्हें मिलाकर एक औद्योगिक नगर समिति क्षेत्र बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। मगर पड़ोस के एक मंत्री ने दबाव डालकर इसमें अपना नाम अध्यक्ष के लिए डलवा दिया है, जबकि कानून के अनुसार औद्योगिक नगर समिति का अध्यक्ष संबंधित जिले के उपायुक्त होते हैं। इस कारण से यह निर्णय लागू नहीं हो पा रहा है। मैंने सरकार से कहा है कि इसमें जनता की सहभागिता भी सुनिश्चित करायें। तीसरी समस्या मालिकाना हक का है, जिसके बारे में मैंने चार बार विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव एवं निजी संकल्प के रूप में उठाया है। इसमें सरकार ने जवाब दिया है कि 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मालिकाना हक की जगह अधिकतम 10 डिसमिल तक आवासीय भवन एवं भूमि का लीज देने के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इसलिए मालिकाना हक देने में कठिनाई हो रही है।

कांग्रेस के नेताओं पर सरयू का तंज

सरयू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के जो नेता व्याकुल होकर घूम रहे हैं, उन्हें एक बार इस बारे में अपनी सरकार की आलोचना करनी चाहिए और दबाव डालकर सरकार को इसके लिए तैयार करना चाहिए। पर ये ऐसा नहीं करेंगे, यह मैं जानता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने जमशेदपुर में नाला आधारित विकास योजना बनाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। ताकि इन्दौर नगर निगम की तरह जमशेदपुर की गलियां और नालियां साफ रहें। घरों का गंदा पानी बिना बाधा के बड़ों नालों तक पंहुचता रहे और बड़े नालों का पानी साफ होकर नदी में जाये। इसके बारे में मैं नगर विकास विभाग और टाटा स्टील को भी विशेष निधि आवंटित करने के लिए कहा रहा हूं, ताकि जमशेदपुर को साफ-सफाई के मामले में आदर्श शहर बनाया जा सके।

भाजमो सरकार-प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करेगा

सम्मेलन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने उद्घाटन भाषण दिया। भाजमो जिला अध्यक्ष, सुबोध श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश किया। इसके बाद कुलविन्दर सिंह पन्नू ने सम्मेलन में एक प्रस्ताव रखा, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सहित कतिपय अन्य नेताओं ने अपना संशोधन पेश किया। निर्णय हुआ कि इस प्रस्ताव में जिन मांगों और समस्याओं का उल्लेख है, उन्हें लेकर भारतीय जनतंत्र मोर्चा शीघ्र ही डीसी कार्यालय में एक जन-प्रदर्शन करेगा और सरकार एवं प्रशासन की गलत नीतियों का विरोध करेगा।

राम भक्तों के लिए

मोदी जी की ‘मन की बात’ सुनने से देशहित में कार्यरत रहने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती हैं : डॉ अमित सिन्हा

0

भाजपा नेता डॉ अमित सिन्हा ने सदर प्रखंड के रोला में पहले मंदिर में शीश नवा कर उसी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों संग सुना प्रधानसेवक जी का लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”। 

अमित सिन्हा ने कहा कि मन की बात का मूल उद्देश्य वास्तव में जनजागृति, जनभागीदारी और जनकल्याण हैं।  जिस तरह से आज के संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने बताया की इस साल उन्होंने बिना राजनीतिक बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने का आह्वाहन किया है, और इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है।  इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं।  बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।  यह कदम निश्चित ही नए भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाएगी।

मोदी जी के इस कार्यक्रम से देशवासियों को एक दूसरे से जोड़ने का अहम माध्यम बन गया है। सम्पूर्ण विश्व मे इस प्रकार का दूसरा उदाहरण देखने को नही हैं।  वे हर माह हम सभी का विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन करते हैं, उनके विचारों को सुनकर हमें देशहित में कार्यरत रहने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती है। यह हमारे लिए अत्यंत ज़रूरी है कि हम अपने प्रधानसेवक के संदेशों से प्रेरणा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ सिंहा ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनके समस्याओं से अवगत भी हुए एवं विश्वास दिलाया यह कि उनके हर समस्या का समाधान के लिए प्रतिबध्दता से कार्य करेंगे।  सभी ने डॉ सिन्हा पर विश्वास जताया एवं अपना समर्थन दिया। अंत मे भाजपा नेता अमित सिन्हा ने कहा, यह मेरा सौभाग्य हैं कि आप सभी से इतना प्यार और आशीर्वाद मिल रहा हैं साथ ही साथ सभी क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

अकलियतों में है फलक को छूने और खुद की तरक़्क़ी की क़ाबिलियत : शिल्पी नेहा तिर्की

0

समारोह का उद्घाटन राज्य के कला-संस्कृति, खेलकूद, युवा एवं अल्पसंख्यक विकास के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया

रांची : मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड की गठबंधन सरकार सभी धर्म, जाति, वर्ग एवं समुदाय के लोगों के मध्य परस्पर सद्भावना बरकरार रखते हुए सभी का विकास चाहती है. उन्होंने कहा कि फलक को छूने और खुद की तरक़्क़ी की क़ाबिलियत अकलियतों में कूट-कूटकर भरी है और अपनी इस ताकत का उन्हें इस्तेमाल करना चाहिये. राजधानी के कडरु में रविवार को हज़ हाउस में अमेरिकन फेडरेशन ऑफ़ मुस्लिम्स ऑफ़ इंडियन ओरिजिन (अमेरिका एंड कनाडा) के सहयोग से फ्रैंड्स ऑफ़ वीकर सोसायटी द्वारा आयोजित दीक्षान्त समारोह, छात्रवृति वितरण एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में श्रीमती तिर्की ने कहा कि अल्पसंख्यकों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे अपनी तरक्की, अमनपसंदगी एवं खुशहाली के मुद्दे पर एकजुट हों. समारोह का उद्घाटन राज्य के कला-संस्कृति, खेलकूद, युवा एवं अल्पसंख्यक विकास के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया.

राम भक्तों के लिए

ओबीसी समाज को जागरूक करने के लिए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच का अभियान जारी

0

पलामू (बिश्रामपुर) : ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच (झारखंड प्रदेश) द्वारा बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसवांद के जरिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को नावाबाज़ार प्रखंड के ग्राम चेचनहा में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में मंच के केंद्रीय सदस्य गोरखनाथ चौधरी और पिंटू यादव ने सभा संबोधित कर ओबीसी समाज के लोगों से जनसंवाद के जरिए अपने हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर सरकार के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया और आरक्षण में हो रही गड़बड़ी के प्रति सचेत किया.

ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी

जनसभा में मंच के नेताओं ने कहा कि ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद जी के साथ जुड़कर ओबीसी समाज को एकजुट करने का जो अभियान चलाया जा रहा है, उसमें लोगों से भागीदारी निभाने का आह्वान किया जा रहा है. इससे ब्रह्मदेव प्रसाद जी के हाथों को मजबूती मिलेगी. ओबीसी समाज की आवाज बुलंद करने के लिए वे विधानसभा पटल पर रख सकेंगे. नेताओं ने कहा कि ओबीसी समाज के आरक्षण को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी, इसके लिए हमारे अध्यक्ष जी जान से जुटे हुए हैं. इसलिए उनका नारा है कि जो  ओबीसी की बात करेगा वही सत्ता पर राज करेगा. सभा में रामराज जी, सुरेंद्र जी, नारायण महतो, मकुन राम, विनय कुमार मेहता, महावीर कुमार, विकेश कुमार व अन्य लोग शामिल हुए.

राम भक्तों के लिए

सरायकेला में बोले चंपाई सोरेन-झारखंड अलग होने के 24 साल बाद अब मैं नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं…जनता का मुझे अपार समर्थन मिल रहा है 

0

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व सीएम और मंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र सरायकेला में आयोजित एक सभा में कहा कि पहले मैंने सोचा था कि राजनीति से संन्यास ले लूंगा, लेकिन फिर जनता से मिल रहे अपार प्रेम ने मुझे आगे बढ़ने पर मजबूर कर दिया है। सरायकेला के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जनता का प्यार और समर्थन मिल रहा है, जो मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। श्री सोरेन ने कहा कि 5 महीने में बहुत कुछ सीख चुका हूं. सिस्टम में रहकर कैसे सिस्टम को सुधारा जा सकता है। पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड अलग होने के 24 साल बाद अब मैं नए अध्याय की शुरुआत कर रहा हूं। लेकिन, अब हम राज्य को एक अलग पहचान देने का काम करेंगे, जिसमें सभी को सम्मान के साथ जीने का मौका मिलेगा।

‘अब संगठन बनायेंगे या फिर कोई अच्छा दोस्त मिलेगा तो, उसके साथ चलेंगे’

चंपाई सोरेन ने कहा कि राजनीतिक जीवन की आपाधापी में मेरे छोटे-छोटे बच्चे कब बड़े हो गए, ये भी मैं नहीं जानता हूं। क्योंकि उस वक्त हम दिनभर आंदोलन करते और रात में जंगल में ही सो जाया करते थे। लेकिन, अब संगठन बनायेंगे या फिर कोई अच्छा दोस्त मिलेगा तो उसके साथ चलेंगे। अब सबकुछ जनता के भावना के अनुरूप करेंगे। किसी के भी साथ पक्षपात नहीं किया जायेगा। चंपाई ने कहा कि बहुत कम समय में लोग पहुंच रहे हैं और मेरा साथ दे रहे हैं, जिसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। चंपाई ने कहा कि यहां जो भीड़ मेरे समर्थन में जुटी है, इसकी चर्चा हर जगह है। जब मैं दिल्ली में था, तब एक पोस्ट करके अपनी भावना को पूरे प्रदेश की जनता को मैंने बताया था। जिसमें मैंने साफ कहा था कि जिस संगठन का निर्माण मैंने किया। इसे खून-पसीने से सींचने का काम किया, उसे कभी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium