20.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghमोदी जी की 'मन की बात' सुनने से देशहित में कार्यरत रहने...

मोदी जी की ‘मन की बात’ सुनने से देशहित में कार्यरत रहने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती हैं : डॉ अमित सिन्हा

भाजपा नेता डॉ अमित सिन्हा ने सदर प्रखंड के रोला में पहले मंदिर में शीश नवा कर उसी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों संग सुना प्रधानसेवक जी का लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात”। 

अमित सिन्हा ने कहा कि मन की बात का मूल उद्देश्य वास्तव में जनजागृति, जनभागीदारी और जनकल्याण हैं।  जिस तरह से आज के संस्करण में प्रधानमंत्री जी ने बताया की इस साल उन्होंने बिना राजनीतिक बैकग्राउंड वाले एक लाख युवाओं को पॉलिटिकल सिस्टम से जोड़ने का आह्वाहन किया है, और इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है।  इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा, राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं।  बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है।  यह कदम निश्चित ही नए भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाएगी।

मोदी जी के इस कार्यक्रम से देशवासियों को एक दूसरे से जोड़ने का अहम माध्यम बन गया है। सम्पूर्ण विश्व मे इस प्रकार का दूसरा उदाहरण देखने को नही हैं।  वे हर माह हम सभी का विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन करते हैं, उनके विचारों को सुनकर हमें देशहित में कार्यरत रहने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त होती है। यह हमारे लिए अत्यंत ज़रूरी है कि हम अपने प्रधानसेवक के संदेशों से प्रेरणा लें और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ सिंहा ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनके समस्याओं से अवगत भी हुए एवं विश्वास दिलाया यह कि उनके हर समस्या का समाधान के लिए प्रतिबध्दता से कार्य करेंगे।  सभी ने डॉ सिन्हा पर विश्वास जताया एवं अपना समर्थन दिया। अंत मे भाजपा नेता अमित सिन्हा ने कहा, यह मेरा सौभाग्य हैं कि आप सभी से इतना प्यार और आशीर्वाद मिल रहा हैं साथ ही साथ सभी क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

News – विजय चौधरी


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading