18.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
Home Blog Page 577

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप विजेता टीम झारखंड की सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

0

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से अंडर-17 अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने की मुलाकात।
=========================
★ मुख्यमंत्री ने कहा – आप खिलाड़ियों पर झारखंडवासियों को गर्व
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 63वें अंतर्राष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम झारखंड की खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह उपलब्धि समस्त झारखंडवासियों को गर्व का अनुभूति कराता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने एक चैंपियन टीम के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर दिखाया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने उपस्थित सभी बालिका खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर उनका हौसला अफजाई की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आगे भी आप मेहनत इसी तरह जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बैग प्रदान किया।

इस अवसर पर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, अंडर -17 बालिका वर्ग फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों में अमीषा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, प्रियतम तिर्की, क्रांति उरांव, मैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एवलिन कुजूर, सोनामती होरो, पूनम कुमारी, टीम कोच सोमनाथ सिंह, सुशील वर्मा, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, मोटिवेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

चैंपियन बच्चियों ने की माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम से मुलाकात

0

63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल प्रतियोगिता की चैंपियन झारखंड टीम की बच्चियों ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम से मुलाकात की। माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम ने बच्चियों को जीत के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चियों ने माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम और राज्य सरकार के द्वारा खेलो के प्रोत्साहन के लिए किये जा रहे प्रयासो की सराहना की और विभाग के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार जताया। माननीय मंत्री श्री बैद्यनाथ राम ने बच्चियों के खेल भावना के प्रति समर्पण की जमकर प्रशंसा की और भविष्य में भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शिक्षा में खेलो को प्राथमिकता देते हुए खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहायता और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। खिलाड़ियों के साथ माननीय विधायक श्री सुदिव्य सोनू, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन भी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

रांची स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में बच्चियों का हुआ भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह

0

✦ 63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल प्रतियोगिता में बांग्लादेश को 4-1 से पराजित कर चैंपियन रांची लौटी बच्चियां
✦ सम्मान से उत्साहित दिखी बच्चियां, भविष्य में भी लगातार झारखंड और देश का मान अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में बढ़ाना चाहती है बच्चियां
✦ खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार और स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का जताया आभार
======================
63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल के फाइनल प्रतियोगिता में बांग्लादेश को 4-1 से पराजित कर चैंपियन बच्चियां आज फ्लाइट से दोपहर एक बजे रांची पहुंची। बच्चियों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के रांची स्थित मुख्यालय में भव्य सम्मान सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। चैंपियंस बच्चियों को पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चियों के स्वागत के लिए मौजूद राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक श्री आदित्य रंजन और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग ने बच्चियों को इस जीत के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

भविष्य में अंतराष्ट्रीय मुक़ाबलों में राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है बच्चियां

चैंपियन बच्चियों ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह से मुलाकात की और खेलो के प्रोत्साहन और प्रशिक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और विभाग का आभार प्रकट किया। बच्चियों ने भविष्य में और भी अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में झारखंड और देश का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा जाहिर की और इसके लिए लगातार प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। मुलाकात के दौरान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने बच्चियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल और खिलाड़ियों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है और लगातार स्कूली स्तर पर खेलो के प्रोत्साहन के लिए कार्य किया जा रहा है। विद्यालयों में स्पोर्ट्स क्लब भी बनाया गया है, जिसके माध्यम से खेलकूद संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

फ्लाइट से रांची पहुंची बच्चियां

63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बच्चियां आज दोपहर 1 बजे फ्लाइट से रांची पहुंची। रांची एयरपोर्ट से बस में बच्चियां जेईपीसी आयी, जहां उन्हें सम्मानित किया गया।

63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में बच्चियों ने लहराया परचम

63वीं अंतराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की बेटियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। टीम ने अपने सभी मैचों में प्रतिद्वंदी टीम को बड़े अंतर से पराजित किया। अपने पहले मुकाबले में झारखंड की टीम ने दिल्ली को 7-0, दूसरे मुकाबले में गुजरात को 3-0, तीसरे मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 13-0, क्वार्टर फाइनल में त्रिपुरा को 2-0, सेमीफइनल में हरियाणा को 4-2 और फाइनल में बांग्लादेश को 4-1 से हराकर परचम लहरा दिया है।

राम भक्तों के लिए

भारतीय जनता पार्टी,गुमला जिला के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया ।

0

गुमला – 1947 में देश को बंटवारे के साथ आजादी देने की घोषणा हुई लेकिन भारत विभाजन के साथ ही हर तरफ दंगे शुरू हो गए अंग्रेजों ने भारत छोड़ा पर फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई और दो समुदायों को आपस में लड़ा दिया, जिसके कारण इस क्रूर त्रासदी में करीब 10 लाख निर्दोष बच्चों महिलाओं और पुरुषों का नरसंहार हुआ।
भारत विभाजन के समय हुआ या नरसंहार दुनिया की सबसे बड़ी नरसंहारों में से एक है।
इसको याद करते हुए भाजपा गुमला जिला ने विभाजन विभीषिका समृति दिवस विचार गोष्ठी मना कर नरसंहारों में मारे गए लाखों निर्देश लोगों को याद कर श्रद्धांजलि दी संवेदना प्रकट किया।

आनंदमई भवन बिरसा मुंडा पार्क में मुख्य रूप से प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने भारत के विभाजन की दास्तान को बताया,किस तरह मज़हब के नाम से देश को बाटकर निर्दोष लोगों को नरसंहार करवाया गया। करोड़ भारतीय शरणार्थी हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी जी द्वाराव2014 से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की परंपरा राष्ट्र निर्माण की ओर उठाया गया मजबूत कदम है।
उन्होंने कहा अतीत को याद करते हुए आज राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ मिलकर काम करते हुए देश को आगे ले जाना है ।
देश से अंग्रेज तो चले गए लेकिन देश को बांटने वाले अभी भी देश में हर जगह टुकड़े गैंग में भरे पड़े हैं उससे देश को निजात दिलाना है ।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू, पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव, कमलेश उरांव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह राम अवतार भगत, सुरेश सिंह, निर्मल गोयल,अरविन्द मिश्रा, सुशील गोस्वामी, अवधेश प्रताप शाहदेव, हरिहर कुमार, सनोज वर्मा, महावीर यादव ,संतोष सिंह, गुड्डी नंदा उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे नरसंहार के खिलाफ बुधवार को सनातनी समाज के द्वारा घाघरा रहा बंद

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा प्रखंड में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सनातनी समाज घाघरा द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बुधवार को घाघरा की सभी प्रतिष्ठान बंद रही। बंद की सफलता को लेकर मंगलवार की देर शाम घाघरा में बाइक सवार लोगों ने मशाल जुलूस निकाल बुधवार को सभी दुकाने बंद रखने का आह्वाहन किया गया था। मशाल जुलूस घाघरा के विभिन्न चौक चुराहों से गुजरकर दुकाने बंद करने का नारा बुलंद किया गया था। बुधवार को घाघरा के चांदनी चौक, मिलन चौक, ब्लॉक चौक सहित अन्य चौक चौराहों में स्थित सभी दुकाने बंद रही। स्वतः दुकाने बंद रहने का ऐसा नजारा पूर्व में कभी नही देखा गया। हालांकि दवा दुकान, पेट्रोल पम्प सहित अन्य आवश्यक सेवा बहाल रही। यहां तक कि कच्चा ब्यवसाय के तहत आने वाले फल दुकान भी बंद दिखे। बंद पूरी तरह सफल रहे और इस दरम्यान किसी तरह का विवाद न हो इसे लेकर सनातनी युवक घाघरा के विभिन्न चौक चुराहों में बाइक से निगरानी करते देखे गए।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का किया गया आयोजन, 229 दिव्यांगों का बनाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र

0

गुमला: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर गुमला जिले में DLSA के तहत दिव्यांगों की सुविधा के लिए दो दिवसीय शिवीर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के दूर दराज से आए दिव्यांगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

40% से अधिक के दिव्यांगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। दो दिवसीय शिविर दिनांक 13 एवं 14 अगस्त को सदर अस्पताल गुमला में आयोजित हुआ जहां पहले दिन कुल 89 दिव्यांगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया वहीं दूसरे दिन 140 दिव्यांगों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन DLSA के सहयोग से जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आजा जिला स्तरीय 75वा वन महोत्सव का किया गया आयोजन

0

मुख्य अतिथि के रूप से सांसद सुखदेव भगत रहें मौजूद

गुमला: – आज बुधवार को गुमला वन प्रमंडल विभाग के द्वारा जिला स्तरीय 75वां वन महोत्सव का आयोजन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गुमला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत की उपस्थिति रही। इस दौरान गुमला विधायक भूषण तिर्की एवं गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक गुमला, उप विकास आयुक्त गुमला भी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक नृत्य एवं भाषण देकर वृक्ष बचाव के महत्व के बारे में बताया।

मौके पर मुख्य अतिथि सांसद लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र सुखदेव भगत ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है कि वनों के प्रति आकर्षण की भावना लोगों के अंदर जागृत करना है। वनों के प्रति नागरिकों को प्रेम एवं अपनेनपन की भावना रखने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से प्राकृतिक आपदा की स्थिति पूरे भूमंडल में देखने को मिल रही है, यह अत्यंत आवश्यकता है कि हम सभी को प्रकृति के प्रति सजग एवं समर्पण की भावना उत्पन्न करना चाहिए। आज का वन महोत्सव केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि इस महोत्सव को अपने जीवन में आत्मसार करने की बेहद जरूरत है।उन्होंने जिले वासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

मौके पर गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि वन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को वृक्ष लगाने के प्रति जागरूक करना है, इस प्रकार का कार्यक्रम देश भर में आयोजित करने की आवश्यकता है, आम नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने का यह एक बेहतर प्रयास है।

इस दौरान कार्यक्रम को जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक गुमला एवं उप विकास आयुक्त ने भी संबोधित किया, एवं पर्यावरण बचाव को लेकर सभी ने महत्वपूर्ण बातों को सबके समक्ष रखा । सभी अतिथियों की एक ही अपील रही कि जिले वासी अधिक से अधिक पेड़ लगाएं एवं पर्यावरण को रक्षा करें।।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने विद्यालय परिसर में एक एक पेड़ लगाएं , एवं पर्यावरण विकास के प्रति संदेश दिए। इस दौरान पर्यावरण के बचाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्तिपत्र देखर सम्मानित किया। साथ ही जिन क्षेत्र में अधिक हाथी की घुसपैठी के मामले देखने को मिले हैं, एवं हाथी से पीड़ित परिवारों के बीच मुआवजा राशि, टॉर्च का वितरण किया गया। एवं कुछ ग्रामीणों के बीच लाह स्प्रे मशीन का भी वितरण किया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला स्थित कनक ज्वेलर्स दुकान में लुटपाट करने के उद्देश्य से पाँच अपराधीकर्मी गिरफ्तार

0

गुमला – गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने गुमला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव की उपस्थिति में अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की दिनांक 30.07.2024 को गुमला थाना अन्तर्गत मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स दुकान में लुटपाट करने के उद्देश्य से पाँच अपराधीकर्मी आये थे तथा लुटपाट के ईरादे से दो अपराधकर्मी कनक ज्वेलर्स के अन्दर हथियार लिए प्रवेश किये। दुकान मालिक द्वारा अपराकर्मियों का विरोध करने पर अपराधकर्मियों के द्वारा दुकान के मालिक के उपर फायरिंग भी किया गया, जिससे आभूषण दुकान के मालिक घायल हो गये थे। इस घटनाक्रम के दौरान दुकान में काम करने वाली महिला कर्मी आशा देवी अपने सूझ-बूझ एवं साहस का परिचय देते हुए शोर मचाते हुए आभूषण दुकान से बाहर निकली, जिससे अपराधियों द्वारा आभूषण दुकान में लूट की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका।
आज दिनांक 14.08.2024 को श्रीमति आशा देवी तथा आभूषण दुकान के मालिक श्री प्रकाश कुमार के इस सूझ-बूझ एवं साहस के लिए श्री शम्भू कुमार ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, गुमला द्वारा फूलों का गुलदस्ता एवं शॉल देकर सम्मनित किया गया।
साथ ही गुमला पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल 05 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा पुलिस कर्मियों द्वारा छापामारी के दौरान 01 अपराधकर्मी घायल हो गया है। शेष अपराकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु S.I.T. टीम द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पुलिस जवान के हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

गुमला – गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव की उपस्थिति में बताया की
प्रसंगः- गुरदरी थाना कांड सं0-05/2024 दिनांक-29.07.2024 धारा-103 बी0एन0 एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट

संदर्भः-झारखण्ड पुलिस साहेबगंज जिलाबल के जवान अभिषेक उराँव, पिता पान्डरा उराँव, सा0 पेसेरीपाट, थाना नेतरहाट की अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा हत्या प्रकरण।

दिनांक 29.07.2024 को गुरदरी थाना कांड सं0-05/2024, दिनांक-29.07.2024 धारा-103 बी0एन0 एस0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में झारखण्ड पुलिस साहेबगंज जिलाबल के जवान अभिषेक उराँव की हत्या अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध कांड दर्ज की गई। कांड के त्वरित उद्भेदन करने की दिशा में पुलिस अधीक्षक महोदय, गुमला के निर्देश के द्वारा एस0आई0टी0 का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला के नेतृत्व में किया गया। एस0आई0टी0 द्वारा कांड के उद्भेदन हेतु संदिग्ध मोबाईल धारक के ठिकानों पर छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में संदिग्ध आशीष कच्छप, पिता दिवाली कच्छप, सा0 कार्तिक नगर, लोहरदगा की गिरफ्तारी की गई। उसके निशानदेही पर विशुनपुर थाना अन्तर्गत रोपाकोना से एक देशी कट्टा, तथा दो गोली बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त के अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इस कांड में संलिप्त अपराधकर्मी निरज कुमार मिश्रा उर्फ रिंकु पंडित, सा0 नेतरहाट को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अपने बयान में स्वीकार किया गया कि अभिषेक कुमार की हत्या नेतरहाट स्थित जमीन की खरीद-बिक्री में अवैध कमीशन नहीं मिलने के कारण की गई। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा इस हत्या कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त, झुनझुन उराँव, सा0 रोपाकोना, रामदेव उराँव, सा0 देवरागानी एवं राहुल सिंह, सा0 चेटर चंदवा को बताया गया। एस0आई0टी0 टीम गुमला द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तारीः- 1. आशीष कच्छप पिता दिवाली कच्छप सा0 कार्तिक नगर, लोहरदगा
2. निरज कुमार मिश्रा उर्फ रिंकु पंडित सा0 नेतरहाट

बरामदगीः- 1. एक देशी कट्टा, दो गोली
2. मोबाईल (दो)

अपराधिक इतिहासः- भुरकुण्डा थाना कांड सं0-206/2028, दि0-12.07.2027,
धारा-302/120(बी)भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट में आरोपित।

एस0आई0टी0:-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।
2. पुलिस निरीक्षक, गुमला अंचल।
3. थाना प्रभारी, घाघरा थाना, विशुनपुर थाना, गुरदरी थाना
4. प्रभारी, तकनिकी शाखा

 

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

0

 

गुमला – गुमला भारतीय जनतापार्टी गुमला , हमारी जंग रहेगी जारी , महिलाएं पड़ेगी तुम पर भारी।
भाजपा की नाज़ हैं हम जुल्म की आवाज हैं हम के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन आज असंवेदनशील झारखंड सरकार के तानाशाही-अफसरशाही के खिलाफ किया गया।
महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गण पालकोट रोड शक्ति मंदिर के समीप एकत्रित होकर रैली में शामिल हुए।
शहर के मुख्य मार्ग में हेमन्त सरकार के खिलाफ महिला मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की,उपायुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए जुलूस सभा में तब्दील हो गया।

उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सोनामणि उरांव व पायल तिवारी ने कहा जब से है राज्य में हेमंत सरकार की आई है महिलाओं के उत्पीड़न, अत्याचार- बलात्कार की घटना में रिकॉर्ड निरंतर बढ़ोतरी हुई है।
झारखंड का मान सम्मान हेमंत सरकार ने तुष्टिकरण कर गिरवी रख दिया है ।
भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे राज्य में संकल्प लिया है इस भ्रष्टाचारी महिलाओं को ठगने वाली सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी,महाठग गठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू,पूर्व विधायक कमलेश उरांव, शिव शंकर उरांव,महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की,जिला महामंत्री यशवंत सिंह, राम अवतार भगत ,विनोद कुमार, निर्मल गोयल,खुशमंन नायक सूरज साहू,सुरेश सिंह,अरविंद मिश्रा ,गौरी किंडो,संदीप प्रसाद, विद्या मिश्रा,संजय गुप्ता, दीपांकर साहू, विकास सिंह, शंभू सिंह अवधेश प्रताप शाहदेव,हरिहर कुमार,पुष्पा देवी,ललिता गुप्ता,सुनीता देवी, प्रियंका देवी ,गुड्डी नंदा ,पिंकी देवी सावित्री देवी, रीना देवी,अनीषा मिश्रा, तारा दुबे,लक्ष्मी देवी रूपा केसरी ,जैस्मिता देवी,अनीता देवी, रेशम देवी, संजय साहू, अशोक साहू ,नीलम गुप्ता, सोनी भगत,तारा देवी, शीला देवी, बबिता तिर्की ,वीणा देवी, शांति देवी, लीला देवी ,मीरा देवी,मीनी उरांव,झरियो देवी, फूलमनी देवी, तेतरी महतो,तारा देवी, मधु कुमारी,जयंती देवी, खुशबू देवी छोटेलाल भगत, सुशील गोस्वामी, सनोज वर्मा ,जागेश्वर सिंह, विजय सिंह पिंटू, रीमा देवी, उज्जवल मिश्रा,पुष्पा देवी,शंकर शाही, संतोष देवघरिया, प्रकाश नारायण सिंह व अन्य प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium