18.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 590

जिले के पारंपरिक कारीगरों का हो रहा है विकास, उपायुक्त की पहल से कारीगरों को विभिन्न सुविधाओं से करवाया जा रहा है आच्छादित

0

गुमला – गुमला जिले के पारंपरिक कारीगरों , शिल्पकारों के औद्योगिक विकास को लेकर गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा लगातार कई पहल किए जा रहे हैं। इस दिशा में जिले के विभिन्न पारंपरिक कारीगरों को चिन्हित करते हुए उनके विकास हेतु सीएफसी सेंटर का निर्माण एवं टूल किट वितरण सहित कई मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने का कार्य जिले में किया जा रहा है एवं आने वाले समय में जिले के प्रत्येक क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों को चिन्हित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पारंपरिक कारीगरों के लिए सी.एफ.सी.सेंटर के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें मांदर कारीगर, ब्रास एवं ब्रोंज के कारीगर, बांस कारीगरों के लिए सीएफसी सेंटर निर्माण सहित अन्य सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है।

जिले के मांदर कारीगरों के लिए बनाया जा रहा है सीएफसी सेंटर

जिला उद्यमी समन्वयक, मुख्यमंत्री लघु कुटीर विकास उद्यम बोर्ड सूरज कुमार द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश के आलोक में तथा राज्य सरकार की योजना “उद्योग लगाओ, उल्लास जगाओ” के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों के कारीगरों के विकास को लेकर मुख्यमंत्री लघु कुटीर विकास उद्यम बोर्ड के द्वारा कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि रायडीह प्रखंड के चिन्हित 40 मांदर कारीगरों की मैपिंग की गई है। उनके सहयोग के लिए सी.एफ.सी. केंद्र का निर्माण किया जा रहा है , ताकि सभी कारीगर एक साथ बैठ कर कार्य कर सकें, उनके आय वृद्धि के लिए कारीगरों को उत्पादन गुणवत्ता हेतु प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। मांदर कारीगरों के प्रोड्यूसर कंपनी के गठन एवं उनका GST एवं उद्योग आधार पूर्ण किया जा चुका है। इसके अलावा जिले के मांदर की भौगोलिक विशेषता हेतु आवेदन भारत सरकार को समर्पित की गई है।

बसिया प्रखंड के ब्रास एवं ब्रोंज कारीगरों को पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया, सी.एफ.सी. केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ

उपायुक्त गुमला के निर्देश के आलोक में बसिया के पारंपरिक ब्रास एवं ब्रोंज कारीगरों को पहचान पत्र भारत सरकार डीसी हैंडीक्राफ्ट द्वारा उपलब्ध कराते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। बसिया प्रखंड के रामजड़ी में कुल 60 ब्रास एवं ब्रोंज के कारीगरों को चिन्हित करते हुए उन्हें एक सुविधाजनक तथा कार्य करने हेतु सुरक्षित स्थान देने के लिए लिए सी.एफ.सी. सेंटर का निर्माण किया जा रहा है , कारीगरों को ई श्रम कार्ड उपलब्ध कराया गया एवं उनका श्रमिक निबंधन एवं उद्योग आधार बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है। इसके अलावा उक्त कारीगरों को “सेफ्टी फर्स्ट, प्रोडक्टिविटी मस्ट” के तहत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने हेतु भी कार्य किए जा रहे है ।

पारंपरिक बांस कारीगरों को पुनर्जीवित करने का प्रयास

गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में सर्वाधिक पारंपरिक बांस कारीगरों को पूर्व में ही चिन्हित करने का कार्य पूर्ण किया गया था इसके साथ ही जिले के लगभग 1400 से अधिक बांस कारीगरों को टूल किट वितरण एवं क्लस्टर वार उनके लिए सी.एफ.सी. सेंटर का भी निर्माण कार्य किया गया है । इसी क्रम में डुमरी प्रखंड स्थित लावाबार ग्राम में 27 बांस कारीगर, गुमला प्रखंड स्थित डुमरला ग्राम के 22 बांस कारीगर एवं बिशुनपुर के बेठाड़ में कुल 20 नए बांस कारीगरों को चिन्हित करते हुए उनका पहचान पत्र , श्रम कार्ड, श्रम निबंधन करवाया गया साथ ही उन्हें टूल किट भी प्रदान किए गए है। तथा संबंधित क्षेत्रों में तीन नए सीएफसी केंद्र का भी निर्माण किया जा रहा है।

माटी शिल्पाकारों के विकास हेतु जिला प्रशासन की तैयारी जोरों से

गुमला सदर प्रखंड स्थित टोटो ग्राम के 32 परिवारों वाले माटी शिल्पकारों के विकास को लेकर भी उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर योजनाएं बनाई गई थी। जिसके तहत उक्त क्षेत्र के कारीगरों को कारीगर प्रमाण पत्र दिलवाया गया, श्रम कार्ड एवं श्रम निबंधन कराने के साथ साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। कारीगरों के उत्पादन को बढ़ाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक चाक एवं इलेक्ट्रॉनिक पगमिल कराया गया है। एवं सभी कारीगरों को सुविधाजनक स्थान प्रदान करने के उद्देश्य से उनके लिए सी.एफ.सी. केंद्र का भी निर्माण कराने का कार्य किया जा रहा है।।

इसके अलावा पिछले दिनों उद्योग विभाग के साथ हुए समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले के अन्य क्षेत्रों के पारंपरिक कारीगरों को चिन्हित करते हुए भी उन्हें भी जिला स्तर से संभव सुविधाओं से आच्छादित करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के द्वारा दिल्ली में दिनांक 16 से 31 जुलाई तक आयोजित “दिल्ली हाट” में गुमला जिले के रागी उत्पादों का भी लगाया गया प्रदर्शन

0

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल से जिले के रागी मिशन का परचम अब राष्ट्रीय स्तर पर भी लहराता नजर आया

गुमला – राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में 16 से 31 जुलाई तक आयोजित दिल्ली हाट में गुमला जिला से रागी मिशन के तहत उत्पादित रागी उत्पादों का स्टॉल लगाकर इनका विक्रय किया जा रहा है। दिल्ली हाट में देश भर के विभिन्न स्थानों से आए विभिन्न उत्पादों का स्टॉल लगाया जा रहा है जिसमें गुमला जिले के उत्पादों को भी स्थान मिला।

ज्ञातव्य हो कि गुमला जिला प्रशासन और JSLPS के सहयोग से MVM बाघिमा फारमर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के द्वारा स्थानीय बाजार समिति परिसर रागी प्रसंस्करण इकाई लगा कर रागी उत्पादों को विशेषकर रागी लड्डू का उत्पादन किया जा रहा है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन से गुमला जिले के रागी उत्पादों को पैन इंडिया स्तर प्रचारित करने और उसको लोकप्रिय बनाने की इस पहल में MVM बाघिम फार्मर प्रोड्यूसर कंपन की सहयोगीता से दिल्ली हाट में जिले के रागी उत्पादों को लगाने की पहल की गई।

16 जुलाई से शुरू हुए दिल्ली हाट में कंपनी की ओर से तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल, गुमला जिले के रागी लड्डू, कूकीज के अलावा अन्य उत्पादों के साथ भाग ले रही है ।

गुमला JSLPS डीपीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली हाट में रागी उत्पादों को हाथों हाथ लिया जा रहा है और मेले के अंतिम दिन तक अच्छी खासी बिक्री कंपनी के द्वारा कर लिए जाने का अनुमान है।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

साइंस ओलंपियाड अंतर्गत चयनित 26 उत्कृष्ट छात्राएं करेंगी इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा का शैक्षणिक भ्रमण

0

चैनपुर एसडीओ पूर्णिमा कुमारी के नेतृत्व में शिक्षिका एवं अधिकारी सहित सात लोग भी होंगे शामिल

सभी लोग आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से होंगे रवाना, 24 को होगी वापसी

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की विज्ञान के प्रति नवाचारी पहल अंतर्गत पिछले दिनों सपनों की उड़ान नामक साइंस ओलंपियाड का आयोजन किया गया था । इस साइंस ओलंपियाड अंतर्गत सभी विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 26 बालिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण हेतु वायुयान द्वारा इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा भेजा जा रहा है।

इस अवसर पर आज रविवार को जिला विज्ञान केंद्र परिसर गुमला से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एवं अन्य वरीय पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुए उक्त टीम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के लिए रवाना किया गया तथा आज संध्या के फ्लाइट से उक्त सभी छात्राएं रात्रि में ही उक्त सभी बच्चे चेन्नई पहुंचेंगे ।

21 से 24 जुलाई तक तमिलनाडु सरकार के स्टेट गेस्ट हाउस में सभी के विश्राम के लिए विशेष व्यवस्था भी कराई गई है । सभी लोग 22 जुलाई को सुबह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा पहुंचकर भ्रमण करेंगे एवं राकेट लांचिंग पैड देखने के साथ ही साथ वरिष्ठ वैज्ञानिकों से भी मुलाकात करेंगे । इसके लिए उपायुक्त गुमला द्वारा पहल करते हुए , इसरो के प्रबंधन द्वारा विशेष अनुमति प्राप्त की गई है ।

ज्ञात हो कि जिले के सभी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सभी झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा कल्याण विभाग अंतर्गत सभी बालिका आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 एवं कक्षा 11 वीं विज्ञान में अध्ययनरत छात्राओं ने भाग लिया था , जिसमें से बालिका वर्ग अंतर्गत अपने अपने विद्यालयों में टॉपर 26 बालिकाओं को चयनित किया गया है । कुल 33 सदस्यीय टीम में 26 बालिकाओं के अतिरिक्त 3 शिक्षिका और 4 अधिकारी शामिल हैं ।

पूर्णिमा कुमारी अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर के नेतृत्व में गठित इसरो के शैक्षणिक भ्रमण हेतु गठित इस टीम में जिले से तीन अधिकारियों को नामित किया गया है , जिसमें गुमला प्रखंड के अंचल अधिकारी हरीश कुमार, शिक्षा विभाग के बीपीओ दिलदार सिंह तथा रमेश कुमार डिस्ट्रिक फेलो शामिल हैं । वहीं सभी 26 बच्चियों को तीन टीम में बांटते हुए , शिक्षिका शशि नीलम तिर्की, नीलम खाखा तथा रोहिणी कुमारी प्रसाद को टीम लीडर के रूप में भेजा जा रहा है ।
उपायुक्त गुमला के निर्देशन में सभी 26 बच्चियों को जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण तथा काउंसलिंग कराते हुए, सभी की मेडिकल जांच भी कराई गई है । इस टीम में जिले के सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल क्षेत्रों की छात्राएं शामिल हैं , जिसमें आदिम जनजाति एवं अनुसूचित जाति की बच्चियां भी सामिल हैं । उक्त सभी बच्चियां ऐसी हैं जो अबतक कभी जिले से बाहर भी नहीं गई हैं ।

इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी विद्यालय गुमला में बच्चियों को भ्रमण एवं दैनिक उपयोग हेतु विशेष किट, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट, ब्लेजर, ट्रॉली आदि सामग्री देते हुए , इसरो संबंधित जानकारियां देते हुए इनका उत्साहवर्धन किया गया , एवं आज शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाने से पूर्व सभी बच्चों को शुभ का प्रतीक दही – शक्कर खिलाते हुए ,उन्हें रवाना किया गया और उक्त रवानगी के माहौल से उक्त सभी बच्चियां काफी उत्साहित और अपने आत्मविश्वास से लबरेज होकर सभी काफी खुश और संतुष्ट नजर आयीं ।

सभी लोगों को 23 जुलाई को चेन्नई अवस्थित नेशनल म्यूजियम, रेल म्यूजियम, रेल फैक्ट्री, स्नेक पार्क, मरीना सीबीच आदि का भ्रमण कराया जाएगा जिसके लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है ।

सभी लोग 24 जुलाई को चेन्नई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण करेंगे तथा उसी दिन संध्या चेन्नई एयरपोर्ट से फ्लाइट से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से प्रशासन द्वारा इन्हें गुमला लाया जाएगा ।

उपायुक्त द्वारा बताया गया की विज्ञान की शिक्षा के प्रसार के उद्देश्य से इसरो के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान तथा रॉकेट साइंस की जानकारी मिलेगी तथा अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक ज्ञान को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा जो छात्राओं की वैज्ञानिक सोच एवं सीखने के कौशल को बेहतर बनाने में भी सहयोगी होगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

8 injured and 3 dead after a landslide strikes the Kedarnath Yatra route

0

On Sunday morning, there was a significant accident on the walking route between Gaurikund and Kedarnath. Abruptly, a massive pile of rubble and stones tumbled down from the slope close to Chirbasa.

According to District Disaster Management Officer Nandan Singh Rajwar, five pilgrims were hurt and three pilgrims lost their lives during the yatra. Two pilgrims from Maharashtra are reportedly among the injured, with the others being locals. For treatment, the injured have been taken to Gaurikund Hospital.

The information indicates that the incident occurred at 7:30 in the morning. The police administration team arrived at the scene as soon as they learned of the collision. Rescue and relief efforts are ongoing.

Kishore Arun Parate (31), of Nagpur, Maharashtra; Sunil Mahadev Kale (24), of Jalna, Maharashtra; Anurag Bisht, of Tilwara, Rudraprayag, have been named as the fatalities in the accident.

The 16-kilometer Gaurikund-Kedarnath walking route in Kedarnath is always in danger of landslides. Every rainy season, landslides occur in the Cheerbasa area as a result of stones falling from the slope. A avalanche from this slope claimed the life of a person last year as well.

CM Dhami expressed grief

CM Dhami expressed grief over the accident on the Kedarnath Yatra route. He posted on social media and wrote, ‘The news of some passengers being injured due to debris and heavy stones falling from the hill is very sad. Relief and rescue work is going on at the spot, I am in constant touch with the officials in this regard.

Instructions have been given to provide better treatment to the people injured in the accident immediately. May God give place to the souls of the departed at His feet and give strength to the bereaved family to bear this immense sorrow.’

-Simran

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने भाजपाइयों की बयानबाजियों पर उठाए कई सवाल, पूछा-आदिवासियों से लूटी गयी जमीन उन्हें कब और कैसे वापस होगी…?

0

सरना धर्मकोड और असम के आदिवासियों को एसटी का दर्ज़ा देने पर अमित शाह चुप क्यों? 

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने झारखंड में विचरण कर रहे भाजपा के दो दिग्गजों की बयानबाजियों पर करारा प्रहार किया और कई सवाल उठाए हैं. श्री तिर्की ने कहा कि आदिवासियों की जमीन की रक्षा के लिये छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) और संथाल परगना काश्तकारी अधिनियम (एसपीटी एक्ट) के प्रावधानों की धज्जियां उड़ाते हुए गैर आदिवासियों विशेष रूप से, बिहार एवं उत्तर प्रदेश से आये लोगों ने आदिवासियों से उनकी जमीन को लूटा, जिससे लाखों आदिवासी परिवार विस्थापन एवं पलायन का शिकार हुए. वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिये कि आदिवासियों की लूटी गई जमीन के मामले में वे क्या सोचते हैं और उन्हें उनकी जमीन कब और कैसे वापस मिलेगी? श्री तिर्की ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे अमित शाह सहित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्व सरमा, भाजपा के प्रमुख नेता लक्ष्मीकांत वाजपेई और झारखण्ड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जैसे नेता भी इस गंभीर मुद्दे पर खामोश रहे. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए आदिवासियों की लूटी जा चुकी ज़मीन को वापस लौटाने के मामले में साफ-साफ बोलना चाहिये कि वे आदिवासियों के साथ हैं या ज़मीन लुटेरों के साथ. श्री तिर्की ने कहा कि 2008 में असम में आदिवासियों के साथ हुई गंभीर हिंसा में कई आदिवासी मारे गये तथा हिंसा के शिकार हुए थे.

भाजपा नेताओं की आदिवासी समुदाय के प्रति उनकी मंशा को उजागर करती है

श्री तिर्की ने कहा कि सरना धर्म कोड सम्बंधित आदिवासियों की मांग बहुत पुरानी और न्यायोचित है और 2019 में ही अमित शाह ने इसके सन्दर्भ में कदम उठाने की बात कही थी, लेकिन अब भाजपा नेताओं की इस मुद्दे पर ख़ामोशी भी आदिवासियों के प्रति उनकी मंशा को उजागर करती है.कहा है कि झारखण्ड में विशेष रूप से राजधानी रांची सहित शहरी क्षेत्रों में आदिवासियों एवं मूलवासियों से उनकी जमीन लूटी जा रही है और इस मामले में दुनिया की सबसे बड़ी और झारखण्ड के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और इसके नेताओं का खामोश रहना दुर्भाग्य की बात है. कहा कि राजधानी रांची में प्रदेश भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में भाजपा नेताओं ने अपनी नीति-रणनीति के अनुसार सभी मुद्दों पर तो बातचीत की लेकिन वह राजधानी रांची सहित धनबाद, जमशेदपुर एवं अन्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासियों से अबतक व्यापक पैमाने पर लूटी गई जमीन के मुद्दे पर एक भी शब्द नहीं बोला जो झारखण्ड के आदिवासियों और मूलवासियों के लिये ख़तरनाक संकेत है.
राम भक्तों के लिए

In Vadodara, a classroom wall unexpectedly falls, injuring children.

0

The police and fire services were immediately dispatched to the scene by the authorities. The kids may have suffered less harm since they first crashed into another wall before reaching the ground, according to the police inquiry. The age of the structure may have had a role, according to preliminary findings, but investigations into the precise cause of the wall fall are still ongoing. The facility was certified as stable just one month ago, and all required paperwork is in line, according to the school administration.

The Parents Association intends to demonstrate against the school administration in response to the incident, and a formal complaint might be filed. Concerns over the safety and facilities of the school have been raised by the neighborhood. The education department, the families of the injured pupils, and the school administration have all issued official comments; however, the district administration has not yet done so.

In addition to closing the day following the collapse, the school also announced that classes would not be held on Monday. As per the premise, the school is now exploring different online learning systems to ensure that there is no disruption to the children’s education. The Board of Trustees will discuss how the incidents have affected student safety and the ongoing educational process during their meeting.
.
.
By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

Around 300 Indian students return when violence in Bangladesh is sparked by a quota row.

0

Over 300 Indian students crossed via border crossings in the northeast on Friday alone as a result of the deteriorating conditions in Bangladesh, which have seen major protests for weeks. Students in Bangladesh have clashed with security forces and pro-government groups over the reinstatement of reservation in government jobs, resulting in over 100 deaths.

The demonstrations, which have been going on for the past three weeks, got much worse on Monday when there was violence at Dhaka University. After six fatalities the next day, the government ordered all colleges in the nation to close.
The majority of the returning students were from Uttar Pradesh, Haryana, Meghalaya, and Jammu and Kashmir, and many of them were seeking MBBS degrees. The international land ports at Dawki in Meghalaya and Akhurah in Agartala in Tripura were the two main routes taken by the students on Friday as they returned.

The students stated that after over a week of internet and phone service disruptions on Thursday, which virtually cut them off from their family, they finally made the decision to temporarily leave Bangladesh. Before then, they had been waiting and observing.

“I attend the Marine City Medical College and Hospital in Chittagong as a second-year student. We have returned because things are getting worse and because a lot of limitations have been placed in place. Numerous additional pupils have also returned. We were unable to contact our families since the internet was down. We were forced to travel by road to Agartala rather than by plane since we were unable to obtain airline tickets,” stated Aamir from Haryana.

Several Indian students returned home after a six-hour taxi journey, accompanied by a security escort. In Meghalaya, officials reported that over 200 Indians crossed the border due to the ongoing protests. Some students from Bhutan and Nepal also entered India. An official mentioned that 67 of these students were from Meghalaya and seven were from Bhutan, noting that the state government was coordinating with the Bangladesh High Commission and the Bangladesh Land Port Authority to ensure the safe return of Indians.

–Simran

राम भक्तों के लिए

Teacher eligibility test to be held in Jharkhand after 8 years, applications from 23rd July

0

Only D.El.Ed-B.Ed trained will be able to apply

Teacher Eligibility Test (TET) is going to be held in Jharkhand after eight years. Candidates will be able to apply from 23rd July to 22nd August. Jharkhand academic Council released it’s advertisement on Friday. There will be separate (TET) for classes 1st to 5th and 6th to 8th. Candidates belonging to tribe, schedule caste, backward class, extremely backward and disabled category will be given relaxation of 5% in the prescribed educational and training marks. At the same time, vulnarable trible groups will be given 7% of relaxation in marks obtained.

Once the application is filled, no further amendments will be made.

Application fee from Rs 700 to Rs 1300:

Candidates will have to pay Rs. 700 to Rs 1300 to apply. Rs 1300 each for general caste, extremely backward, backward and economically weaker section candidates. Rs 700 each for scheduled tribe, scheduled caste and disabled category candidates. Lastly Rs. 500 for primitive tribe candidates.

At the same time if the candidate is applying for primary and upper primary TET then, Rs 1500 each for genral, extremely backward, backward and candidates belonging to economically weaker sections. Candidates belonging to scheduled tribe, caste and disabled category will have to pay Rs 800 whereas primitive Rs 600.

Exam will be taken on OMR Sheet

TET will be on OMR Sheet The exam will last two and half hours. Questions from all subjects will be objective and multiple choice. There will be no negative marking in the exam. Any tampering on the OMR Sheet, filling wrong information and using wrong OMR will lead to cancellation of candidature. There will be no re-evaluation or re-checking of OMR Sheet after the examination and submission.

Minimum 60 marks required for general

General category candidates will have to score minimum 60 marks in the test. Apart from this, it is mandatory for them to have at least 40 marks in each paper. At the same time candidates belonging to scheduled caste, scheduled tribe, primitive tribe and disabled category will have to score at least 30 marks in each paper and 50 marks overall. Candidates belonging to extremely backward and backward classes will have to score minimun 35 marks in each paper and atleast 55 marks overall.

– Sanjana Kumari.

 

राम भक्तों के लिए

Ranchi-Bhagalpur special train will run from tomorrow, see time table

0

Special train from Ranchi to Bhagalpur will run from July 21. This train will run from Ranchi two days a week on Sunday and Tuesday. At the same time, it will run from Bhagalpur to Ranchi on Monday and Wednesday. Ranchi-Bhagalpur special train will run on 21, 23, 28 and 30 July, 04, 06, 11 and 13 August. Whereas, Bhagalpur-Ranchi train will run on 22, 24, 29 and 31 July and 05, Q7, 12 and 14 August. This train will leave from Ranchi at 9.35 pm.

When will it depart from which station?

Its Muri departure at 10.47 pm, Barkakana Departure at 12.15 am, Hazaribagh departure at 1.20 am, Koderma departure at 2.35 am, Gaya departure at 4.30 am, Tilaiya departure at 5.22 am, Nawada departure at 6.12 am, Sheikhpura departure at 6.42 am, Kiul departure at 8.40 am and Bhagalpur departure at 10.50 am. Will reach at o’clock. At the same time, this train from Bhagalpur will leave at 12.20 pm, Banka departure at 2.00 pm, Deoghar departure at 3.15 pm, Pradhankhanta departure at 6.20 pm, Dhanbad departure at 6.35 pm, Gomo departure at 7.07 pm, Hazaribagh departure at 7.49 pm, Koderma departure at 8.50 pm, Barkakana. – Departure will be at 11.45 pm, Muri departure at 1.02 pm and Ranchi arrival at 13.00 am.

What did the Minister of State for Defense say?

On the commencement of operation of Ranchi-Bhagalpur special train, Minister of State for Defense Sanjay Seth said that expansion of rail facilities in his area is my priority. The running of this train will provide convenience to the people of Ranchi in travelling. There was a long standing demand of the people here, which has been fulfilled by the Railway Ministry. For this he expressed gratitude towards Prime Minister Narendra Modi and Railway Minister Ashwini Vaishnav.

Kusum Kumari

राम भक्तों के लिए

डाॅ. विनोद रंजन बने मानवविज्ञान विभाग के नए प्रभारी अध्यक्ष

0

दिनांक 20.07.24 को डाॅ. विनोद रंजन ने मानवविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष (प्रभारी) के रूप में पूर्व विभागाध्यक्ष (प्रभारी) डाॅ. जाॅनी रूफीना तिर्की से पदभार ग्रहण किया। डाॅ. विनोद रंजन सम्प्रति केन्द्रीय पुस्तकालय और पुस्तकालय व सूचना विज्ञान विभाग के निदेशक भी हैं। इस अवसर पर डाॅ. सादिक रज्जाक, संकायाध्यक्ष, सामाजिक विज्ञान, वि0भा0वि0, डाॅ. अविनाश कुमार, सहायक प्राध्यापक, मनोविज्ञान विभाग, डाॅ. जाॅनी रूफीना तिर्की समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, वि0भा0वि0 ने डाॅ. विनोद रंजन को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दिया । विभाग के शिक्षकेत्तर कर्मी दिलीप कुमार व उमेश कुमार उपस्थित रहे। कालान्तर में विभाग के विधार्थियों नें डाॅ. विनोद रंजन को शुभकामनाएँ दी।

News – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium