18.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 597

गिरिडीह डीसी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों से पूर्व के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर की गई आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा की, दिए कई निर्देश

0

आमजनों की समस्याओं का न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है…इसमें किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: डीसी

गिरिडीह, : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विशेष जनता दरबार-सह-अंतर विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों से पूर्व के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर की गई आवश्यक कार्रवाई की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि ग्रामीण जनता/जनप्रतिनिधि के द्वारा प्राप्त आवेदनों पर सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर उसका निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूरदराज से आमजन अपनी शिकायत लेकर समाहरणालय आते हैं, उन शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उनकी शिकायतों का ससमय निराकरण करने के प्रयास होने चाहिए। ताकि आमजनों को बार बार प्रखंड/अनुमंडल और समाहरणालय का चक्कर काटना न पड़े।

‘आमजनों की शिकायतों का निराकरण प्रखंड-अंचल स्तर पर ही किया जाये’

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि आमजनों की शिकायतों का निराकरण प्रखंड/अंचल स्तर पर ही किया जाये, ताकि उन्हें भटकना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्या का पूरी प्रतिबद्धता और पारदर्शिता से न्यायोचित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी समेत सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

वाशिंग पाउडर फैक्ट्री खोलने के नाम पर 30 महिलाओं से ठगी

0

गुमला – गुमला थाना क्षेत्र के डुमरडीह गांव की लगभग 30 महिलाओं से वाशिंग पाउडर निरमा की फैक्ट्री खोलने के नाम पर 25,000 + 25,000 रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।

ठगी की जानकारी

आज सभी 30 महिलाएं गुमला जिला मुख्यालय पहुंची। उन्होंने मजदूर संघ सीएफटीयुआई झारखंड प्रदेश और गुमला जिला कार्यालय में प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान और गुमला जिला टीम को लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि दो लोगों ने उनसे एचडीएफसी बैंक से 25,000 रुपये प्रति महिला का लोन निकलवाया।

ठगी का विवरण

कुल 7,50,000 रुपये की राशि को इन दोनों व्यक्तियों ने लिया। वे खुद को यूथ यूचो रेवोल्यूशन प्रा. लि. कंपनी के डायरेक्टर और फील्ड मैनेजर बताकर महिलाओं से पैसा लिया। इन व्यक्तियों ने सर्फ निरमा बनाने वाली मशीन देने का वादा किया था। बिजय कुमार साहू (रकमसेरा, गुमला प्रखंड) और अंकित पाठक (अंजन गांव) ने महिलाओं से कोर्ट में एग्रीमेंट भी किया।

महिलाओं की अपील

लेकिन, अब तक ना सर्फ निरमा की फैक्ट्री लगी और ना ही दी गई राशि वापस मिली। सभी महिलाओं ने बैंक में 30,960 रुपये प्रति महिला के हिसाब से कुल 9,28,800 रुपये भरे हैं। पूर्व में 1 साल पहले पुलिस अधीक्षक गुमला को भी लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

न्याय की मांग

आज, सभी महिलाएं फिर से गुमला पहुंचकर मजदूर संघ सीएफटीयुआई झारखंड प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान और गुमला जिला टीम को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन से ठगी करने वाले दोनों युवकों पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित महिलाएं

मौके पर उपस्थित ठगी की शिकार पीड़ित महिलाओं में राजम‌ईत देवी, रीता देवी, चंद्रावती देवी, सरिता देवी, बधंईन देवी, बुधनी देवी, रंथी देवी, शांति देवी, मंगिया देवी, फुलमनी देवी, पचोला देवी, पुनी देवी, गौरी देवी, फुलमनी उरांव, सीतामुनी देवी सहित सभी 30 महिलाएं मौजूद थीं।

इस ठगी के मामले ने डुमरडीह गांव की महिलाओं को आर्थिक संकट में डाल दिया है। सभी महिलाएं जिला प्रशासन से न्याय की आशा कर रही हैं ताकि उनकी मेहनत की कमाई वापस मिल सके।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिले में 17 जुलाई को आयोजित होने वाले मुहर्रम त्योहार को लेकर आज जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला: दिनांक 17 जुलाई को होने वाले मुहर्रम त्योहार को लेकर आज सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी सहित शांति समिति के सदस्यगण मौजूद रहें।

दिनांक 17 जुलाई को मुहर्रम पर्व के मौके पर जिले में शांति पूर्ण वातावरण से त्योहार के सफल आयोजन हो सके जिसके लिए बैठक का आयोजन किया गया।

शांति समिती के सदस्यों ने जिले के मुख्य समस्याओं से उपायुक्त को करवाया अवगत

मौके पर शांति समिति के सदस्यों ने जिले के महत्वपूर्ण समस्याओं से भी सभी को अवगत कराया एवं उसके निदान के लिए उपायुक्त से सहयोग की मांग की। जिसमें से प्रमुख समस्या बिजली आपूर्ति, पेयजल आपूर्ति, मुख्य चौक चौराहों सहित गली महोल्ले में साफ सफाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को सदस्यों द्वारा रखा गया। शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर के खराब होने की समस्या, विभिन्न स्थानों में गड्ढों की समस्याओं को भी रखा।

इस दौरान सदस्यों द्वारा बताया गया कि मुहर्रम के दिन में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की उल्टी रथ है उन्होंने कहा कि ऐसे स्थिति में मुहर्रम के जुलूस एवं रथयात्रा की भीड़ आपस में न टकराए इसका जिला प्रशासन द्वारा ध्यान रखा जाए।।

उपायुक्त ने सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखा, इस बार भी शांतिपूर्ण तरीके से त्योहारों का आयोजन हो इसकी अपेक्षा सदस्यों से रखी

शांति समिति के सदस्यों के सभी समस्याओं के सुनने के पश्चात जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने एक एक कर सभी समस्याओं के समाधान एवं उसपर किए जा रहे कार्यों से जुड़ी जानकारी से सभी को अवगत कराया। उपायुक्त ने साफ सफाई एवं अन्य प्रथिमिक सुविधाओं को दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिजली आपूर्ति की व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया गए। उन्होंने मुहर्रम के जुलूस एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की उल्टी रथ के रूट का अवलोकन करते हुए योजनावर तरीके से विधि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार के अफवा फैलाने वाले खबरों को फॉरवर्ड न करें, एवं सभी त्योहार को सुरक्षित रूप में मनाएं इसी के साथ उपायुक्त ने जिले वासियों को आगामी मुहर्रम की अग्रणी शुभकामनाएं दी।।

इसके साथ ही उपायुक्त ने शांति समिति के सदस्यों के लगातार सहयोग एवं जिले में आयोजित सभी पर्व शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने हेतु सभी के प्रति आभार प्रकट किया एवं आने वाले त्योहारों में भी सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा की एवं मुहर्रमान पर्व के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से अपर समाहर्ता, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, डीएसपी गुमला, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद ,जिला स्थापना उप समाहर्ता, थाना प्रभारी गुमला सहित शांति समिती के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें ।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालक लापता

0

गुमला – चैनपुर थाना क्षेत्र के हर्रा पतराटोली गांव निवासी 12 वर्षीय करण कुमार दिनांक 11 जुलाई से लापता है। करण अपने नाना के घर रहकर चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के लुथरन हाई स्कूल में पढ़ाई करता था।

लापता होने का समय

करण कुमार 11 जुलाई की सुबह सात बजे से लापता है। अब तक वह घर नहीं लौटा है। करण के परिवारजन उसकी खोज में लगे हुए हैं और स्थानीय लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं।

अपील और संपर्क जानकारी

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को करण कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

  • 6369176341
  • 7292909507

स्थानीय पुलिस की कार्रवाई

चैनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने भी इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में खोज अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि करण को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

इस घटना से हर्रा पतराटोली गांव में चिंता का माहौल है। करण कुमार के परिवार और स्थानीय प्रशासन को आशा है कि बच्चे को जल्द ही सुरक्षित घर लाया जाएगा। यदि आपको इस बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया तुरंत उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करें।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले में सांसद सुखदेव भगत का आगमन

0

योजनाओं की समीक्षा

गुमला – लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत का आगमन गुमला में हुआ। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

आवास और पर्यावरण

सांसद भगत ने अबुआ आवास योजना, मनरेगा, बिरसा सिंचाई कूप, और लाइवलीहुड संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आवास योजनाओं के लाभुकों को पौधा रोपण के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।

लाइवलीहुड योजनाएं

सांसद ने जेएसएलपीएस के तहत संचालित रागी मिशन और एसएचजी ग्रुप की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले रागी लड्डू के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने इस पहल की सराहना की और उपायुक्त तथा JSLPS टीम को बधाई दी।

रोजगार और उद्योग

सांसद ने रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में सभी विभागों को प्राथमिकता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने उद्योग विभाग की योजनाओं PMEGP और PMFME की समीक्षा की और रोजगार सृजन योजना तथा बैंकों के ऋण वितरण पर भी चर्चा की।

शिक्षा और खेल

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद भगत ने विभिन्न योजनाओं और हाई कोर्ट के फैसलों पर चर्चा की। उन्होंने खेल और पर्यटन की समीक्षा की और जिले में खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया।

स्वास्थ्य सेवाएं

सांसद ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर्स से मरीजों के साथ अच्छे व्यवहार करने और हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की।

बैठक में उपस्थिति

बैठक में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी अहमद बेलाल अनवर, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, सिविल सर्जन राजू कच्छप, परियोजना निदेशक अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

समापन

अंत में सांसद सुखदेव भगत ने सभी विभागों के अधिकारियों को नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे विशेष प्रयासों की प्रशंसा की।

News – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह जिला व सत्र न्यायाधीश और डीसी ने बगोदर-सरिया में प्रस्तावित अनुमंडल स्तरीय कोर्ट व सब जेल को लेकर स्थल का निरीक्षण किया 

0

गिरिडीह, : जिला व सत्र न्यायाधीश और उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बगोदर सरिया में प्रस्तावित अनुमंडल स्तरीय कोर्ट तथा सब जेल को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया तथा इससे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। जिला व सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर कोर्ट का निर्माण होगा तो निश्चित ही कोर्ट संबंधित कार्यों के लिए क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी का सफर तय कर जिला मुख्यालय जाना नहीं पड़ेगा।

अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को गिरिडीह जाना नहीं पड़ेगा

उन्होंने कहा कि अनुमंडल स्तरीय न्यायालय और कारागार यानी जेल बनने से छोटे-छोटे मामलों के लिए अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को गिरिडीह जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने अनुमंडल स्तरीय न्यायालय और कारागार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सरिया और बिरनी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

Hemant and Kalpana Soren met President Draupadi Murmu, what was special

0

CM Hemant Soren and Kalpana Soren met the country’s first citizen and President Draupadi Murmu today. This meeting took place at Rashtrapati Bhavan. CM Hemant has given this information by issuing a post on social media.

Let us tell you that earlier today, CM Hemant had also met PM Narendra Modi. These meetings have been described as courtesy meetings. This is Hemant Soren’s first meeting with President Daupadi Murmu and PM Modi after leaving jail. Hemant has congratulated Modi on becoming PM for the third time.

Kusum Kumari

राम भक्तों के लिए

Patient fatally shot inside ward of Delhi’s GTB Hospital, prompting doctors to strike over security concerns

0

A 32-year-old man, hospitalized for over a month at GTB Hospital in Dilshad Garden, was fatally shot on Sunday afternoon by an 18-year-old assailant who stormed into the ward, terrifying patients, the on-duty doctor, and attendants, according to police. The attacker also threatened the doctor and the victim’s sister with his gun before escaping, the police added. Authorities believe the murder was a case of mistaken identity, as the shooter intended to target a different man admitted to another ward.

The deceased, identified as Riyazuddin from Khajuri Khas, was admitted on June 23 for an abdominal infection and succumbed to three bullet wounds in his abdomen. DCP (Shahdara) Surender Chowdhary reported that a PCR call about a shooting at ward number 24 was received at GTB Enclave Police Station around 4:30 pm. An officer noted that the shooter had intended to kill another man but mistakenly targeted Riyazuddin.

Riyazuddin’s relatives mentioned he had undergone surgery for an abdominal infection 15 days prior. Delhi Health Minister Saurabh Bharadwaj stated that negligence would not be tolerated and those responsible would face consequences, with hospital security undergoing review.

Around 4 pm, the teenage shooter entered the hospital while two accomplices stood guard near the parking area, which staffers noted is typically unguarded. The main gallery has security cameras, but the female security guard outside the ward was on a lunch break 15 minutes before the incident, according to an officer.

Based on witness accounts, an officer said the shooter aimed at the sister of the deceased and Dr. Isha, who both ducked, prompting the shooter to flee. An eyewitness reported that three patients and their attendants were present during the incident. The wife of the intended target has requested increased security, an official said.

Riyazuddin’s relatives shared that he previously ran a dental clinic in Khajuri Khas but turned to alcohol and developed a stomach infection three years ago. A security guard on duty at the time of the incident recounted hearing the female security in-charge scream about the shooting in ward 24, and by the time he arrived, the shooter had already escaped.

An officer stated, “The doctor was dressing the victim’s wound while his mother was at the canteen. His sister Tarannum was attending to him.” The police added that the accused, who carried a revolver, has not yet been arrested. An FIR has been filed under relevant sections.

The officer noted, “It seems the accused was instructed to kill someone with a female attendant. Both the deceased and the intended target had female attendants, their wife and sister respectively, and both looked similar.”

The official spokesperson of GTB Hospital announced that security around the hospital has been increased.
Meanwhile, the resident doctors’ association at GTB Hospital has declared an indefinite strike due to safety concerns. They stated that emergency services will remain operational, but they will not participate in other services.

राम भक्तों के लिए

“Did not even able to touch Kirti Chakra”: The late Captain’s parents claim their daughter-in-law took the gallantry award.

0

Captain Anshuman Singh’s father, Ravi Pratap Singh, disclosed confidentially to a reputable news outlet that his daughter-in-law had changed her late husband’s official address from Lucknow to Gurdaspur and had also taken over all correspondence about their son.

Disturbing allegations have been made against Smriti, the wife of the late Captain Anshuman Singh, who very bravely gave his life during a fire incident in Siachen back in July of last year.

The bereaved parents of the deceased hero assert that Smriti stole the government’s posthumous Kirti Chakra, a coveted gallantry medal, and their son’s personal things, which included a treasured photo album and clothes.

“With Smriti’s approval, we married Anshuman. She began staying with my daughter in Noida after the wedding. When we learned of Anshuman’s passing on July 19, 2023, I called them to Lucknow, and together we travelled to Gorakhpur for his final ceremonies. However, following the tehravi, or death rite, Smriti insisted on returning to Gurdaspur, according to Ravi Pratap Singh.

Narrating the events that followed Anshuman’s untimely death, Pratap Singh also conveyed his shock at Smriti’s apparent confiscation of the medal and personal possessions.
The parents bemoaned their incapacity to even come close to the esteemed Kirti Chakra that the President had given their son.

Manju, the mother of Captain Anshuman Singh, too described a traumatic event. She declared, “I went to the Rashtrapati Bhavan award ceremony with Smriti on July 5. I held the Kirti Chakra for a picture once when we were leaving the event, at the urging of Army officials. However, Smriti removed the Kirti Chakra from my grasp thereafter.”

The Kirti Chakra was awarded posthumously to Captain Anshuman Singh of Deoria, Uttar Pradesh, in recognition of his outstanding bravery while doing his duties.

By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

केंद्रीय मंत्री अन्नपू्र्णा का चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया अभिनंदन, माईका उद्योग को बचाने  किया गया आग्रह

0

एक पौधा लगाकर ग्लोबल वार्मिंग के खतरों के प्रति सावधान रहें…पर्यावरण का संरक्षण करें : अन्नपूर्णा 

गिरिडीह (कमलनयन) : गिरिडीह में प्रवास कर रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी कई कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को गिरिडीह चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने शहर के वृंदावन होटल में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के समोराह में शामिल हुई. केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को फेडरेशन ऑफ चैंबर के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल, गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, सचिव प्रमोद कुमार, सलूजा गोल्ड समूह के अमरजीत सिंह सलूजा, मोंगिया स्टील के चेयरमैन गुणवंत सिंह, दीपक मोदी और कांग्रेस के वरीय नेता जिला प्रमुख सतीश केडिया, भाजपा के वरीय नेता जिला ट्रेजर मुकेश जालान ने ज्वाइंट रूप से शाल ओढ़ा कर और एक पौधा देकर सम्मानित किया।

‘अपनी मां के नाम से एक पौधा जरूर लगायें’

मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरे देश से अपील की है कि हर एक व्यक्ति अपनी मां के नाम से एक पौधा लगाए, जिसे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। आनेवाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पूरा विश्व आज ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से लड़ रहा है। ऐसे में जरूरत है कि हम अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाये। कहा कि जब जैसा माहौल रहता है, उसी के अनुसार खुद में परिवर्तन करना ही व्यावहारिकता है। समारोह को फेडरेशन ऑफ चैंबर के वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप अग्रवाल, गिरिडीह चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्मल झुनझुनवाला ने भी संबोधित किया।

मृत होते माइका उद्योग पर चैम्बर ने चिंता जतायी

इस दौरान चैम्बर के पदधारकों ने गिरिडीह-कोडरमा इलाके में मृत होते माइका उद्योग पर गहर चिंता व्यक्त कर उद्योग की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। कहा कि वो एक बार इस उद्योग को वैध रूप पुनर्जीवित करने को लेकर हेमंत सोरेन सरकार से वार्ता करे, ताकि माइका उद्योग फिर से विकसित हो सके। समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता नवीन सिन्हा, डॉ. समीर राज चौधरी, विवेक जालान, सतीश केडिया, राजेश सुराना, धुर्व सथांलिया, अनूप तुलस्यान, संजय डगैच समेत अबरख निर्यातक राजेश छपेरिया सहित कई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्य मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium