20.1 C
Ranchi
Tuesday, November 10, 2026
Advertisement
Home Blog Page 601

आदिवासी वैद्यों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

0

वनौषधियों पर आधारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धति

गुमला – गुमला जिला के घाघरा प्रखंड के चपका ग्राम पंचायत भवन में वनौषधियों पर आधारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धति से जुड़े आदिवासी वैद्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया।

वैद्यों का मूल्यांकन

क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया और ट्रांस डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के संयुक्त दल ने फरवरी और मार्च में इन वैद्यों का मूल्यांकन किया था। इस मूल्यांकन में सामान्य बीमारियों, पीलिया, गठिया, हड्डी जोड़ने जैसे मुद्दों पर जड़ी-बूटी आधारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का परीक्षण किया गया। परीक्षा पास करने वाले वैद्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रमाण पत्र वितरण

पीरामल फाउंडेशन के प्रमोद जायसवाल ने बताया कि यह सर्टिफिकेट पांच वर्षों के लिए मान्य है। इस प्रक्रिया को पीरामल फाउंडेशन ने वित्तीय और तकनीकी सहयोग प्रदान किया। राज्य प्रतिनिधि विशाल कुमार ने जानकारी दी कि गुमला जिले से 27 वैद्य प्रमाणित हुए हैं, जिन्हें प्रमाण पत्र दिए गए।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस मौके पर सियाराम उरांव, आह्लाद लोहरा, बुंदे उरांव, मनी उरांव, करमचंद उरांव, श्रवण कुमार माझी, सानिया उरांव, विशाल कुमार, परिक्षित मुंडा, संजीत एक्का और रजनी किस्कू सहित कई लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के महत्व को बढ़ावा देना और वैद्यों को मान्यता प्रदान करना था।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by- संजना कुमारी

राम भक्तों के लिए

गुमला: लावारिस विक्षिप्त व्यक्ति से सावधान

0

जशपुर रोड पर हमला

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित क्षेत्र में एक लावारिस विक्षिप्त व्यक्ति की गतिविधियों से सतर्क रहें। यह व्यक्ति कभी भी, किसी भी वक्त अचानक आपके सिर पर डंडा मार सकता है।

विजय साहू पर हमला

बीती रात बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा ग्राम निवासी विजय साहू पर हमला हुआ। विजय साहू गुमला जिला मुख्यालय में कबाड़ी का काम करते हैं और रात में कहीं भी सो जाते हैं। रात को जब वह जशपुर रोड टंगरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सो रहे थे, तभी एक लावारिस विक्षिप्त व्यक्ति ने अचानक उन पर लाठी से हमला कर दिया।

राहगीरों की मदद

विजय साहू ने अपनी जान बचाने के लिए सड़क की ओर भागने की कोशिश की। पागल व्यक्ति लाठी लेकर उनके पीछे दौड़ा। यह देख राहगीरों ने विजय साहू को बचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

सुरक्षा उपाय

जशपुर रोड, हनुमान मंदिर और डेली मार्केट परिसर में आने-जाने वाले लोग सतर्क रहें। प्रशासन से भी अनुरोध है कि इस लावारिस विक्षिप्त व्यक्ति पर नजर रखी जाए और सुरक्षा के उपाय किए जाएं।

यह खबर गुमला जिला मुख्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नागरिकों को सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by- संजना कुमारी

राम भक्तों के लिए

गुमला: न्यायालय परिसर में आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा की उपस्थिति

0

गुमला – दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा, न्यायालय के वादों की सुनवाई हेतु गुमला पहुंचे। उनका आगमन शिवर न्यायालय गुमला के अधोहस्ताक्षरी न्यायालय कक्ष में संलग्न वादों की सूची के अनुसार हुआ।

सम्मानजनक स्वागत

गुमला जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में प्रमंडलीय आयुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनका सम्मानजनक स्वागत किया गया। इस दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ सदर गुमला राजीव नीरज, प्रभारी पदाधिकारी जिला नज़ारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

वादों की सूची

आयुक्त अंजनी कुमार मिश्रा ने न्यायालय में वादों की सूची के अनुसार सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान विभिन्न वादों की सुनवाई और संबंधित पक्षों की उपस्थिति दर्ज की गई।

यह कार्यक्रम गुमला न्यायालय परिसर में न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। प्रमंडलीय आयुक्त की उपस्थिति से न्यायालय के कार्यों में गति आने की संभावना है।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by- संजना कुमारी

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के तीनों विधानसभा में बीजेपी अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा

0

गुमला – गुमला जिले के तीनों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित होंगे।

विशुनपुर विधानसभा

विशुनपुर विधानसभा में यह सभा 13 जुलाई, शनिवार को नवडीहा में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में दिन के 11:00 बजे से प्रारम्भ होगी।

मुख्य अतिथि: नवीन जयसवाल (विधायक, हटिया- रांची)
संयोजक: भिखारी भगत (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एसटी मोर्चा)
सह संयोजक: प्रदीप प्रसाद (जिला उपाध्यक्ष)

गुमला विधानसभा

गुमला विधानसभा में यह सभा 14 जुलाई, रविवार को गुमला इनडोर स्टेडियम के सभागार में दिन के 11:00 बजे से प्रारम्भ होगी।

मुख्य अतिथि: राकेश प्रसाद (प्रदेश उपाध्यक्ष)
संयोजक: कमलेश उरांव (पूर्व विधायक, गुमला)
सह संयोजक: यशवंत सिंह (जिला उपाध्यक्ष)

सिसई विधानसभा

सिसई विधानसभा में यह सभा 16 जुलाई, मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कुदरा में दिन के 11:00 बजे से प्रारम्भ होगी।

मुख्य अतिथि: समरी लाल (विधायक, कांके)
संयोजक: डॉ. दिनेश उरांव (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
सह संयोजक: अमन यादव (प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा)

सभी पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति

उपरोक्त तीनों विधानसभा कार्यक्रमों में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल मोर्चे के अध्यक्ष, महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति सदस्य, पन्ना प्रमुख, जिला स्तर के पदाधिकारी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, 2019 के विधानसभा प्रत्याशी, जिला परिषद की अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षा, ग्राम पंचायतों के भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि की उपस्थिति अनिवार्य है।

संचालन और देखरेख

तीनों विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त प्रदेश स्तर के प्रवासी पदाधिकारी की देखरेख में सम्पन्न होगा।

News – गनपत लाल चौरसिया

Edited by- संजना कुमारी

राम भक्तों के लिए

जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) व जिला स्तरीय समीक्षात्मक समिति (डीएलआरसी) की हुई बैठक, उपायुक्त ने दिए कई निर्देश

0

गुमला – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) व जिला स्तरीय समीक्षात्मक समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने बैंकवार हुए कार्यों की समीक्षा कर लक्ष्य के अनरूप कार्य करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिले के सभी बैंक प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंक की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

इस दौरान पीएमएफएमई योजना के स्टेकहोल्डर कमेटी के साथ बैठक में उपायुक्त द्वारा PMFME योजना के लक्ष्य प्राप्ति हेतु विभागवार आवेदन सृजन हेतु लक्ष्य दिया गया। जिला उद्योग केंद्र को 48, जिला कृषि विभाग को 50, जिला पशुपालन को 10, जिला उद्यान को 20, जेएसएलपीएस को 30, सहकारिता विभाग को 20 आवेदन का लक्ष्य दिया गया। वहीं कृषि विभाग,जेएसएलपीएस, नाबार्ड द्वारा बनाए गए फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी जो जीरा फूल चावल, तेल उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें भी पीएमएफएमई योजना से लिंक करने का निर्देश दिया गया|

इस दौरान जिला उद्यमी समन्वयक द्वारा जानकारी दी गई कि 10 जुलाई से लेकर 10 अगस्त विशेष कैंप चलाए जाएंगे। जिसमें फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए किसान /उत्पादक समूह / फार्मर प्रोड्यूसर ग्रुप/ बेरोजगार युवक युवती से प्रखंड कार्यालय कैंप में जाकर भर पाएंगे आवेदन।

उपायुक्त द्वारा रागी मिशन को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश जेएसएलपीएस डीपीएम को दिया गया। साथ ही सभी दीदी को भी प्रोत्साहित करने को कहा गया। उपायुक्त ने एसएचजी की महिला समूहों को भी शसक्त करने की बात कही उन्होंने कहा कि एसएचजी की महिलाओं को उनके स्वरोजगार में बैंकर्स सहयोग करें एवं जेएसएलपीएस समन्वय स्थापित करें। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो स्वरोजगार कर रहें हैं उन्हें आगे बढ़ने के लिए सभी संबंधित विभाग सहयोग प्रदान करें।

उपायुक्त ने ली योजना की जानकारी

एलडीएम द्वारा आगे की जानकारी देते हुए बताया गया की सभी बैकर्स को आवेदन को स्वीकृति देने को कहा गया है।
इसके अलावा आरबीआई द्वारा सब्जी मंडी, टैक्सी चालकों जैसे सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढाँचों को डिजिटल रूप से विकसित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है पर विशेष चर्चा की गई।

लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश.

किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा में उपायुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप किसानों को केसीसी का लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को एलडीएम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लाभुकों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने लंबित पड़े आवेदनों का डिस्बर्शमेंट करने हेतु कृषि विभाग को अपने टीम को नियमित रूप से बैंक से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को रागी का बचे हुए बीज को वितरण करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, एलडीएम गुमला, जीएम डीआईसी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यमी समन्वयक, लघु कुटीर,जिले के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

CM Hemant will give appointment letters to 1500 PGT teachers today

0

Chief Minister Hemant Soren will give appointment letters to the newly appointed higher secondary teachers of Jharkhand today. The program will be held at Prabhat Tara Ground in Dhurwa of the capital Ranchi. Chief Minister Hemant Soren will distribute appointment letters among 1500 newly appointed teachers of Jharkhand at 12:30 pm. Finance Minister Dr. Rameshwar Oraon, Labor Minister Satyanand Bhokta and Education Minister Baidyanath Ram were special guests in the program. Departmental officers will also participate in the program.

Teachers were to receive appointment letters on July 3.

Let us tell you that these newly appointed teachers were to get the appointment letters on July 3 itself. The then Chief Minister Champai Soren was about to distribute his appointment letter at Prabhat Tara Maidan. But, even before this, political developments in Jharkhand changed and Hemant Soren returned to power, due to which there was a delay in distribution of appointment letters.

It is noteworthy that the recruitment process of 3120 plus two teachers was started in the state in the year 2022. Out of this, in the first phase, about 1000 teachers were given appointment letters in March this year. The process of checking the certificates of newly selected teachers of Jharkhand has been completed. On Wednesday, appointment letters will be given to teachers of Mathematics, History, Hindi, Economics, Sanskrit, English and Commerce subjects.

Let us tell you that this will be the first time after the formation of the new government that the appointment letter will be handed over. Many questions are also being raised regarding this examination. They have been protesting near Raj Bhavan for the last several days. The candidates allege that this examination was rigged. Therefore, the demand for CBI inquiry into the examination is being raised.

Kusum Kumari.

राम भक्तों के लिए

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya Robbed in Italy: Passports and ₹10 Lakh Stolen, Local Police Dismissed their case

0

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya, celebrating their 8th wedding anniversary in Europe, were robbed in Florence, losing valuable items worth ₹10 lakh. The couple, who arrived in Florence to explore the city’s beauty, were shocked to find their car broken into and their belongings stolen. They left behind some old clothes and food items. Despite attempts to contact the local police and the embassy, they were dismissed due to the lack of CCTV cameras in the area and the police station’s closure at 6 pm.

The couple also tried reaching the embassy but were unsuccessful. They need bureaucratic intervention to return to India, as they are currently in a small town near Florence. The hotel staff has been helpful, but they are stuck without cash and urgently need the embassy’s assistance. They require temporary passports and substantial help from the embassy to return to India, as they have nothing with them.

Vivek shares video of damaged car and claimed they have lost everything

Vivek Dahiya shared a video on his Instagram Stories showing their damaged car. The vehicle, parked among greenery, had a door left wide open. The window glass was shattered, with fragments scattered across the back seat. A cap was visible resting on a paper bag near the back seat.

In the clip, Vivek mentioned, “This location was supposed to be secure. The hotel staff were aware we had belongings in the car. Now, we’ve discovered that we’ve lost everything. Our documents, including passports, cash, and all the shopping we’ve done over the past 15 days—it’s all gone.”

On Instagram, they shared a note explaining that their car was parked on a secured resort property when the break-in occurred. They requested not to be troubled with suggestions on how to better secure their belongings, emphasizing that the resort was aware of the luggage in the car and had no concerns.

They also mentioned, “This could happen to anyone, but I hope it doesn’t! (Folded hand emoji). If you can help, please do. If not, empathy is appreciated. If even that seems difficult, please go about your business.” Additionally, Divyanka shared an update: “Current status: Getting a detailed report done at the local police station right now.”

– Simran

राम भक्तों के लिए

As a SpiceJet employee gets held for slapping a CISF man at the airport and is accused of sexual harassment by the airline, counterclaims are made.

0

Airport SHO in Jaipur When the disagreement got out of hand, a SpiceJet employee hit Ram Lal, who alleged that the ASI then invited a female colleague for the security check. The female employee has been placed under arrest.

After an altercation regarding security screening at Jaipur airport, a SpiceJet employee is accused of slapping a Central Industrial Security Force (CISF) official, leading to her arrest on Thursday. Anuradha Rani, the employee, has been charged with assault by the police, but the airline has accused the CISF officer of sexual harassment.
The incident happened at 4 am, according to the police, when Rani—a female security staff member, according to the airline—and other staff members were entering the airport through the “vehicle gate.” An Assistant Sub-Inspector (ASI) pulled her over for allegedly not having the authorization to use that gate.

Airport SHO in Jaipur When the disagreement got out of hand, a SpiceJet employee hit Ram Lal, who alleged that the ASI then called a female colleague in the CISF to perform the security check.

The employee “was subjected to inappropriate and unacceptable language by the CISF personnel, including asking her to come and meet him at his home after his duty hours,” according to a statement released by SpiceJet. The airline declared that it is devoted to giving its employee all of its assistance and that it stands by her.

But, CISF representatives refuted the claims of sexual harassment, referring to them as a “afterthought” because the airline rejected a cooperative solution and decided to report the incident to the police instead. The woman was seen striking the uniformed officer “despite no provocation,” according to CCTV evidence, they claimed.

In connection with assaulting a public servant, the police have filed a case against Rani under certain sections of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS). In addition to a top CISF officer visiting the airport to assess the situation, a comprehensive investigation is underway.

By Prasneet Kaur

राम भक्तों के लिए

सीएम हेमंत सोरेन ने मोदी सरकार पर हमला बोला, कहा-पिछले दस सालों में केंद्र सरकार ने एचईसी के बदतर हालात पर कभी ध्यान नहीं दिया

0

सीएम ने पीजीटी शिक्षक नियुक्त पत्र वितरण समारोह में कहा-20 हजार से ज्यादा नियुक्ति हमने पहले ही दे दी है…संगठित-असंगठित क्षेत्रों में 60 हजार नियुक्तियां दी गईं 

रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों के बदतर हालात पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार एचईसी को लेकर कभी गंभीर नहीं रही है. अगर राज्य सरकार एचईसी के हवाले कर दे तो, जिस तरह से कभी 32 हजार लोग काम करते थे, उतने लोग फिर से रोजगार करते दिखेंगे। सीएम ने कहा कि सारे एयरपोर्ट बिक गये, रेल और बंदरगाह बिक गये। सीएम शुक्रवार को पीजीटी शिक्षक नियुक्त पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने स्पष्ट कहा कि केंद्र हमें एचईसी सौंप दे तो, राज्य सरकार इसे संवारने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि एचईसी वो उद्योग है जिसे उद्योगों की जननी कहा जाता है। लेकिन पिछले दस सालों से मोदी सरकार ने इसपर कभी ध्यान नहीं दिया. पिछले कई सालों से कर्मचारियों को कभी सैलरी समय पर नहीं मिलता. इसे बचाने का काम राज्य सरकार का नहीं है, बल्कि केंद्र सरकार का है, लेकिन उद्योग मंत्रालय को इसकी जरा भी चिंता नहीं है.

‘आदिवासी समुदाय विपक्ष के षडयंत्र को समझने में पिछड़ जाते हैं’

इससे पूर्व सीएम ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने के बाद कहा कि आपलोग काफी उम्मीदों के साथ लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार यह महत्वपूर्ण दिन आपके लिए और सरकार आयी। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि आज शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। वैसे तो हमने हजारों नियुक्ति दी है। 20 हजार से ज्यादा नियुक्ति हमने पहले ही दे दी है. अलग-अलग आयोजनों के जरिए से संगठित-असंगठित क्षेत्रों में 60 हजार नियुक्तियां दी गई हैं। हमने कई ऐसे नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिया है जो, आज विदेशों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में हमारी सरकार बनी और कोरोना काल आ गया। फिर भी हमलोगों ने हार नहीं मानी। रात दिन हमलोग सजग रहे। झारखंड में हमने पूरे देश को ऑक्सीजन दिया। 2 साल के बाद जीवन सामान्य हुआ तो हमारे विरोधियों ने अपनी हरकतें शुरू कर दी। मुझे आए दिन काम करने से रोकने का प्रयास हुआ। लेकिन हम रुके नहीं क्योंकि मुझे अपने लक्ष्य तक पहुंचना था। लेकिन हमारे विपक्ष इतने सुनियोजित ढंग से घात लगाकर षडयंत्र रचते हैं कि हमलोग जैसे झारखंडी लोग, आदिवासी लोग इनके षडयंत्र को कभी-कभी समझ पाने में पीछे हो जाते हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि मुझे 5 महीने जेल में रहना पड़ा। हमें उनसे ना कभी डर लगा था ना कभी लगेगा। हम अपने काम को अंजाम तक कैसे पहुंचाना है ये भी जानते हैं और इनसे लोहा लेना भी जानते हैं।

प्रतुल शाहदेेव ने किया पलटवार,कहा-नियुक्ति पत्र समारोह सिर्फ सीएम के चेहरे को चमकाने के लिए आयोजित किया गया  

हेमंत सोरेन के बयान के बाद भाजपा की ओर से प्रहार किया गया. प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि नियुक्तियों के नाम पर झारखंड में द ग्रेट आई वॉश सर्कस शुरू हो गया है। शाहदेव ने कहा कि आज का नियुक्ति पत्र समारोह सिर्फ मुख्यमंत्री के चेहरे को चमकाने के लिए आयोजित किया गया था। प्रतुल ने कहा कि ये सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा करने का कार्यक्रम था। इसके जरिए युवाओं को ठगने का कार्य किया गया। प्रतुल ने कहा कि अगर सरकार की नीयत साफ़ रहती तो वह पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के कार्यकाल में ही घोषित तिथि के दिन इस समारोह को कर सकती थी।

‘आज तक न स्थानीय नीति बनी ना नियोजन नीति’

उन्होंने कहा कि आज तक न स्थानीय नीति बनी ना नियोजन नीति। सरकार ने विधानसभा में खुद स्वीकार किया है कि पिछले 5 वर्षों में घोषित 25 लाख नियुक्तियों की जगह सिर्फ 11,344 हुई हैं। जिसमें हजारों पंचायत सचिव अभ्यर्थी शामिल हैं, जिन्होंने सरकार के खिलाफ लड़कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नियुक्तियां मिल पाई हैं. प्रतुल ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में 25 लाख नौकरियां हो जानी चाहिए थीं। प्रतुल ने कहा अभी भी जेएससीसी के द्वारा स्नातक स्तरीय परीक्षा के अभियुक्त पकड़े जा रहे हैं। कल ही एक और गिरफ्तारी हुई। लेकिन ऐसा क्यों रहा कि पीजीटी परीक्षा की ना जांच हुई ना एसआईटी का गठन हुआ। बस सीधे नियुक्ति पत्र बांट दिया गया।

राम भक्तों के लिए

पीडीएस के शिष्टमंडल ने मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, सभी जायज मांगों पर शीघ्र विचार होगा : बन्ना गुप्ता

0

रांची/गिरिडीह : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद सतारूढ़ झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सर्वमान्य नेता हेमंत सोरेन ने फिर से राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभाल लिया है। अब जबकि राज्य विस चुनाव में महज कुछ माह रह गये है। ऐसे में हेमंत सोरेन सरकार राज्यव्यापी समावेशी विकास को लेकर संजीदा पहल कर रही है। विभागीय मंत्री भी जनसाधारण की समस्याओं को लेकर अत्यंत गंभीर है। इसके फलस्वरूप लोग अपनी परेशानियों को लेकर संबधित मत्रियों से मुलाकात कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को झारखंड पीडीएस संघ के चार सदस्यीय शिष्टमंडल ने कांग्रेस के वरीय नेता सतीश केडिया के नेतृत्व में खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री बन्ना गुप्ता से रांची आवास में मुलाकात कर उन्हें बधाई दी एवं प्रदेश के 25 हजार पीडीएस संचालकों की जरूरी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संघ के प्रदेश महासचिव संजय कुंडू, वरीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, प्रदेश सचिव राजेश बंशल ने मंत्री के समक्ष डीलरों की परेशानियों को रखते हुए कई मांगें रखी। जिसमें पूर्व की भांति अनुकंपा पर बहाली करना, सरकार द्वारा किये गये वायदे के अनुरूप 50 पैसे किलोग्राम की अतिरिक्त वृद्धि करना, राज्य भर में सरवर की समस्या को शीघ्र समाप्त कर 4G ई पॉश मशीन की टेंडर प्रक्रिया शुरू करना, 4G व्यवस्था चालू नहीं हो जाये, तब तक स्केल को ई-पॉश से हटाना समेत अन्य मांगें शामिल थी.

शिष्टमंडल में संघ के नेता गोपाल साहु भी शामिल थे

संघ के नेता ने कहा कि माप-तौल मशीन के आपूर्तिकर्ता ने काफी निम्नस्तर की मशीन डीलरों को दी है, जिसके कारण आए दिन राज्य भर के डीलर मशीन खराबी को लेकर परेशान रहते हैं इससे वितरण प्रभावित होता है। इसके अलावा ई पॉश में काफी वृद्ध लाभुकों का अंगूठा नहीं लेने के कारण उन्हें समय पर राशन नहीं मिल पाता है इसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध विभागीय मंत्री से किया। इस बाबत मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपके स्तर से रखी गई मांगें जायज व व्यावहारिक लगती है। विभाग इन मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा. साथ ही 50 पैसे की अतिरिक्त वृद्धि समय सीमा के भीतर हो सके, इसकी पूरी कोशिश करेंगे। शिष्टमंडल में संघ के नेता गोपाल साहु भी शामिल थे। गौरतलब है कि पूर्व में खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की जिम्मेदारी डॉ. रामेश्वर उरांव के पास थी. लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व में दोबारा कैबिनेट विस्तार के दौरान कांग्रेस ने यह विभाग स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को दे दिया गया.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium