19.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 613

अज्ञात वाहन ने बिजली पोल को टक्कर मारकर तोड़ा, राहगीर बाल-बाल बचे

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन के मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने बिजली पोल को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण बिजली पोल टूट गया और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से कई राहगीर बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस क्षेत्र की बिजली लाइन काट दी। विभाग के कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और टूटे हुए बिजली पोल को हटाया।

इस घटना से इलाके में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही, लेकिन बिजली विभाग की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

तिरुपति स्टील दुकान पर वाणिज्यकर इन्वेंशन ब्यूरो की छापामारी

0

गुमला – वाणिज्यकर इन्वेंशन ब्यूरो (आईवीबी) ने गुमला जिला मुख्यालय स्थित पालकोट रोड, गुरुद्वारा के समीप तिरुपति स्टील दुकान पर छापामारी की। इस छापामारी का नेतृत्व आईवीबी के उच्च पदाधिकारियों के आदेशानुसार किया गया। छापामारी के दौरान पांच सदस्यीय दल ने आईपीएस अधिकारियों की मौजूदगी में लगातार चार से पांच घंटे तक दुकान के मालिक अभिनव महेश्वरी से गहराई से पूछताछ की।

छापामारी के दौरान तिरुपति स्टील दुकान और गोदाम से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें जीएसटी, आय, स्टॉक, और बिक्री से संबंधित दस्तावेज शामिल थे। इस जांच के चलते तिरुपति स्टील दुकान शुक्रवार को बंद रहा।

उक्त रिपोर्ट वाणिज्यकर आयुक्त को समर्पित की जाएगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने स्व. किशोरी प्रसाद कुशवाहा के परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

0

आज कटकमदाग प्रखंड के पसई पंचायत के बानादाग गांव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्‍ना सिंह ने बिजली मिस्त्री स्व. किशोरी प्रसाद कुशवाहा जी के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मुन्‍ना सिंह जी ने परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और उनका ढांढस बंधाया।

ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पहले स्व. किशोरी प्रसाद कुशवाहा जी की 11000 वोल्ट के तार की मरम्मत के दौरान करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना के चलते बानादाग गांव में शोक की लहर है।

मुन्‍ना सिंह जी ने इस घटना के बारे में बात-चीत करते हुए कहा कि, “मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं और इस कठिन समय में मैं उनके साथ खड़ा हूं।” उन्होंने स्व. किशोरी प्रसाद कुशवाहा जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए, उनके परिवार को सभी आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

मुन्‍ना सिंह जी ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग से सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी बिजली मिस्त्रियों को सुरक्षा उपकरण और प्रशिक्षण प्रदान कराना आवश्यक है, ताकि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

बबलू सिंह, दिनेश यादव, सुजीत सिंह,सुधीर कुमार कुशवाह, नारायण महतो, नरेश कुशवाहा रंजीत यादव , उपेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार , अदित्य कुमार, प्रमोद कुमार , मासुक अली, सुरज कुमार, चंदन कुमार, आकाश कुमार, उपेंद्र महतो , जामुन महतो, भोला प्रसाद, मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार , रोशन कुमार, राहुल कुमार, शहादेव प्रसाद, शर्वन कुमार, विकास कुमार कुशवाह, रंजीत यादव, मनोज प्रसाद, रोहित कुमार , संदीप कुमार , मोहन कुमार ,शोहन प्रसाद, राजा कुमार यादव, राकेश कुमार यादव, राजेंद्र कुमार, रोहित कुमार, टिंकू कुमार संदीप कुमार बिट्टू कुमार रोहित कुमार मिथुन कुमार अजय कुमार राहुल कुमार राजेश कुमार बबलू कुमार मनोज प्रसाद इत्यादि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

विशेष लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व उपायुक्त ने कहा-संबंधित पक्षकार सशरीर या वर्चुअल तरीके से भी शामिल हो सकते हैं

0

गिरिडीह में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत सप्ताह का आयोजन 

गिरिडीह : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आपसी सहमति व समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एवं जन-जन तक इसका प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सह सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार शर्मा ने संयुक्त प्रेस वार्ता के माध्यम से जन-जन तक इस महत्वपूर्ण दिवस के बारे में जानकारी दी गई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित किए जानेवाले इस विशेष लोक अदालत में संबंधित पक्षकार सशरीर या वर्चुअल तरीके से इसमें शामिल हो सकते हैं।

डीसी ने कहा-अपने मामलों का निष्पादन करवा कर समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा इस मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त सह उपाध्यक्ष के साथ सामंजस्य स्थापित कर सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं उनके लाभुकों के चिन्हितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, ताकि उन्हें इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया जा सके। डीसी ने आमजनों,पक्षकारों, मीडियाकर्मियों, बुद्धिजीवियों, विद्वान अधिवक्ताओं से अपने स्तर से सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित किए जाने वाले विशेष लोक अदालत के साथ-साथ गिरिडीह जिले में आयोजित किए जाने वाले विशेष लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रचार प्रसार कर आम जनों को जागरूक करने की अपील की। सर्वोच्च न्यायालय से लेकर जिला व तालुका न्यायालय द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किया जा रहे हैं जो इनकी व्यापक सफलता को प्रदर्शित करता है। आम लोगों को भी बढ़ चढ़कर इस प्रकार के अवसर का लाभ उठाना चाहिए एवं अपने मामलों का निष्पादन करवा कर शांतिपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन निरंतर न्यायपालिका के दिशा निर्देशों का अनुपालन कर इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि गिरिडीह जिले का पुलिस प्रशासन न्यायपालिका द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों में निरंतर ही अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रही है। पूर्व की भांति ही इस बार भी आयोजित किए जाने वाले इन विशेष लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्यायालय द्वारा पक्षकारों के लिए निर्गत नोटिस को जिला पुलिस के स्पेशल सेल के माध्यम से पक्षकारों को नोटिस का तामिला करवाया जाएगा, ताकि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पक्षकारगण उपस्थित होकर अपने मामलों का निष्पादन करवा सकें।
राम भक्तों के लिए

संगठनात्मक बैठक में शामिल होने पंहुचे नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश महामंत्री का सांसद मनीष ने हजारीबाग में किया स्वागत

0

हजारीबाग लोकसभा चुनाव संपन्न होने के पश्चात् भाजपा द्वारा आयोजित लोकसभा स्तरीय समीक्षात्मक बैठक के निमित हजारीबाग पंहुचे झारखंड प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियरी विधायक अमर कुमार बाउरी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने पैराडाइस रिसॉर्ट सभागार में मुलाकात की और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में उनका स्वागत किया। झारखंड प्रदेश के भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी और भाजपा के प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने मनीष जायसवाल के प्रचंड जीत पर उन्हें बधाई दिया और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के समस्त एनडीए कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के प्रति आभार जताया ।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग: गर्भवती छात्रा और नवजात की प्रसव के दौरान मौत, आरोपी फरार

0

हजारीबाग में एक दुखद घटनाक्रम में एक नाबालिग गर्भवती छात्रा की प्रसव के दौरान मौत हो गई और नवजात भी नहीं बच पाया। मामले में शामिल आरोपी युवक पुलिस की तलाश में जुटे होने के बावजूद फरार है।

यह घटना हजारीबाग जिले के बरकट्ठा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में हुई, जहां एक गर्भवती छात्रा का इलाज चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से प्रसव के दौरान नवजात के साथ उसकी भी मौत हो गई।

स्कूल में पढ़ाई के दौरान गर्भवती

पता चला कि करीब ढाई महीने पहले कस्तूरबा विद्यालय में दसवीं की नाबालिग छात्रा स्कूल में पढ़ाई के दौरान गर्भवती हो गई थी। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने बरकट्ठा थाने में अपने प्रेमी रूपेश राम पिता महादेव राम निवासी ग्राम तिलोकरी बरही के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रसव के दौरान मौत

गुरुवार 13 जून की रात नाबालिग छात्रा ने एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे को जन्म दिया, जहां बच्चे और छात्रा दोनों की मौत हो गई। बरकट्ठा पुलिस अब तक इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे छात्रा के परिजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस मृतक छात्रा का शव लेने गई, जिस पर उसके परिजनों से नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

पुलिस ने क्या कहा

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता ने बताया कि आरोपी रूपेश राम को पकड़ने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन वह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन सिंपल कुमारी ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में छात्रा उक्त लड़के को अपना भाई बताकर विद्यालय परिसर से चली गई। सूचना मिलने पर आवश्यक एहतियात के तौर पर किसी भी छात्रा को बिना पहचान पत्र दिखाए विद्यालय से बाहर जाने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए गए।

NEW – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

कुरुख भाषा को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए बैठक की गई ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो प्रखण्ड के मलगो मोड़ के लाखों बगिचा में सिसई _भरनो के पड़हा के सदस्यों ने कुँड़ुख़ भाषा विषय को लेकर जगरुकता अभियान चलाने के लिए एक विशेष बैठक किया ।इस बैठक में अन्य विषय पर चर्चा करते हुए पड़हा के सदस्यों को बताया कि भरनो प्रखण्ड में हाल सर्वे 1985 का खतियान बितरण किया गया है ।

जिसमे भारी गड़बड़ी है इसमें लोगों का जमीन एक दुसरे पर लड़ाई का घर पैदा हो गया है इस लिए इसे सरकार से रद्द करने की मांग कर रहे हैं ।साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों का कोई संज्ञान नही लेना भी जनताओं के बीच भारी आक्रोश दिख रहा है । इस बैठक में मंगरा उरांव, बिरसा उरांव, रतिया उरांव, सोमा उरांव, लाधु उरांव, शनियारो उरांव, जुब्बी उरांव, शिबू उरांव,अनिल उरांव, गंगा उरांव, प्रकाश बड़ाईक सहित पड़हा के अन्य पदाधिकारी उपस्तिथि हुए ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

अरविंद हत्याकांड: आरोपी दोस्त को भेजा गया जेल

0

गुमला : गुमला जिला सदर थाना पुलिस ने चाहा चेटर ग्राम में हुए टाइल्स मिस्त्री अरविंद मुखिया की हत्या के मामले में आरोपी शैलेश उरांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे गुमला जेल भेज दिया गया। इस संबंध में केस के अनुसंधानकर्ता राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद अरविंद के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, हत्याकांड का मुख्य कारण मृतक अरविंद का आरोपी की बहन पर गलत नजर रखना और लेन-देन को लेकर उत्पन्न विवाद है। यह घटना नशे की हालत में अंजाम दी गई। 28 वर्षीय अरविंद मुखिया बेगुसराय का रहने वाला था और कई सालों से चाहा चेटर ग्राम में किराए के मकान में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम कर रहा था।

मंगलवार को, शैलेश उरांव और उसके कुछ अन्य साथियों ने शराब का सेवन किया। बाद में, अरविंद शराब के नशे में शैलेश के घर पर ही रुक गया, जबकि अन्य सहयोगी अपने-अपने घर चले गए। इसी दौरान, शैलेश और अरविंद ने पुनः शराब पी और दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर बहस हो गई। इसके बाद शैलेश ने अरविंद की हत्या कर दी।

गुमला पुलिस को सूचना मिलते ही, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और एएसआई रामाकांत सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari

राम भक्तों के लिए

प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में निर्वाचन से संबंधित बैठक हुआ संपन्न

0

शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में निर्वाचन से संबंधित बैठक किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश कुमार ने की ।इस बैठक में लोकसभा आम चुनाव 2024 के समाप्ति के बाद सभी छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम पंजीकृत करने, साथ ही एक ही मतदान केंद्र के अंदर यदि किसी एक मतदाता का एकसे अधिक प्रविष्टि हो तो उसके नवीनतम प्रविष्टि को छोड़कर अन्य प्रविष्टि हटाने का निर्देश दिया ।

ग्रामीण क्षेत्रों में काम से कम 10% घरों के सभी मतदाता का सत्यापन बी एल ओ और सुपरवाइजर को करने एवं सभी सत्यापित घरों में सत्यापन के स्टीकर चिपकाते हुए तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया । साथ ही सभी सुपरवाइजर को मतदाता सूची से अमृत मतदाता का नाम हटाने मतदान क्षेत्र से बाहर निवास स्थान हो जाने के कारण मतदाता सूची से नाम हटाने का कार्य नियमानुसार करने का निर्देश दिया गया । मौके पर बीपीओ शंकर साहू, कनीय अभियंता सतीश बंसल, ज्योति लाल महतो, एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

बीडीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

0

घाघरा : घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रखंड कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ दिनेश कुमार ने की। इस बैठक में आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, बीपीआरओ शंकर साहू, और मनरेगा बीपीओ बेबी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में अबुआ आवास कार्य की प्रगति, मनरेगा के तहत चल रहे बिरसा सिंचाई संवर्धन कूप निर्माण कार्य आदि का समीक्षा किया गया।

बैठक में अबुआ आवास कार्य में प्रगति, जियो टैग, और ग्राम स्वरोजगार सृजन योजना हेतु प्रत्येक पंचायत से 20 लाभुकों का चयन करने, मनरेगा के तहत हो रहे कूप निर्माण कार्य को बरसात से पूर्व पूर्ण कराने, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य लाभ योजना हेतु लाभुकों के आवेदन प्राप्त करने और उन्हें लाभ दिलाने के विषय में कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर बीडीओ दिनेश कुमार ने कहा कि सभी कर्मी ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि समय पर कार्यों को पूर्ण कराया जा सके। जो योजनाएं बहुत दिनों से लंबित पड़ी हुई हैं, उन्हें पूर्ण कर बंद किया जाए और समय पर लाभुकों को लेबर पेमेंट किया जाए।

बैठक में बीडीओ दिनेश कुमार, बीपीआरओ शंकर साहू, बीपीओ बेबी कुमारी, आवास कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार, पंचायत सेवक शंकर खेरवार, उपेंद्र उरांव सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium