24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 620

कोटमाटी ग्राम निवासी पिता ने अपने पुत्र के गुमशुदगी होने का घाघरा थाना में दिया लिखित आवेदन,खोजने की लगाई गुहार

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी ग्राम निवासी पिता मोहिद खान ने अपने नाबालिक पुत्र मोहम्मद कैफ खान की गुमशुदगी होने का घाघरा थाने में शुक्रवार को दिन के डेढ़ बजे लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में मोहिद खान ने बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद कैफ़ खान की उम्र 14 वर्ष है।वही गुरुवार को दिन के 6 बजे वह घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।जिसके बाद सगे संबंधी परिवार जनों के बीच भी पता किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज घाघरा थाने में लिखित आवेदन देकर पुत्र की गुणसूदगी होने का लिखित आवेदन दिया है। वही पिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन किन्हीं लोगो को उसका पुत्र दिखे ।तो इसकी सूचना थाना या अन्य लोगों को जरूर दे।ताकि उसका पुत्र मिल सके। साथ ही पिता ने यह भी बताया कि उसका पुत्र लगभग साढ़े 4 फीट का है। और ब्लू जींस और गुलाबी रंग का फूल शर्ट पहन कर घर से निकला है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सड़क हादसे में युवक घायल

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र के कोन्सा के समीप टेंपो से गिरने से कोन्सा निवासी लहरू केरकेट्टा (25) घायल हो गया. घायल को स्थानीय राहगीरों के सहयोग से सीएचसी कामडारा में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार युवक कोन्सा बाजार गया था. वहीं टेंपो में आगे सीट में बैठकर घर लौट रहा था. तभी टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक मारा. जिसके बाद युवक अनियंत्रित होकर टेंपो से नीचे गिर गया. और उसके पैर में टेंपो का चक्का चढ़ गया. जिससे वह घायल हो गया.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वज्रपात से बच्चे की हुई मौत

0

गुमला जिला अंतर्गत पालकोट. थाना क्षेत्र के कुलूकेरा पंचायत के भंडारटोली गांव निवासी अंनत दी्प कुल्लू (11) अपने घर समीप आम चुनने के दौरान शुक्रवार दोपहर आये तेज आंधी तूफान व बारिश के साथ वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस को मिलने पर गांव जाकर बच्चा को सीएचसी पालकोट में इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. इधर पालकोट थाना को सूचना देते हुए मृतक बच्चा अंनत दी्प का शव को यूडी केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया गया.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सड़क दुर्घटना में फेरीवाला युवक घायल, इलाजरत

0

गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया. थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची सिमडेगा मुख्य पथ पर कोयल नदी पुल पर शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में हरियाणा का एक युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त युवक प्रखंड के विभिन्न गांवों में घुमघुकर कुर्सी आदि बेचता था. उक्त फेरीवाला अज्ञात युवक शराब के नशे में तेज गति से बाइक चलाने के क्रम में आगे जा रही पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया और वही पर गिर गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी. वही बसिया पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर वाहन जब्त कर लिया.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कार दुर्घटनाग्रस्त , पांच बोरा गांजा बरामद , गांजे का मूल्य लगभग 30 लाख आंका जा रहा है ।

0

गुमला – जिला अंतर्गत स्थित घाघरा. देवाकी बाबा धाम पुल के समीप शुक्रवार को पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ और कार ( वाहन) जांच के दौरान कार से गांजा का जखीरा मिला. जानकारी के अनुसार हुंडई कंपनी के औरा नामक कार घाघरा चांदनी चौक के समीप बाइक सवार एक युवक को सटाते हुए पार किया।

जिसके बाद युवक कार को पीछे से दौड़ाने लगा पीछा करते हुवे देख , देवाकी बाबा धाम तक पहुंचा. जहां तीखा मोड़ होने के कारण उक्त कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया, यह देख उक्त कार में सवार सभी गांजा तस्कर और कर चालक पकड़े जाने के भय से , उक्त कार और पांच बोरा गांजा छोड़कर भागने में सफल रहे, उक्त घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ उक्त कार के पास पहुंचकर उक्त कार के डिक्की में देखा, तो पांच बोरा में गांजा लदा था , यह देख।

ग्रामीणों द्वारा उक्त बोरा को खोल कर देखा गया , तो उक्त सभी पांचों बोरा में गांजा भरा था. जिसके बाद उक्त घटना की जानकारी घाघरा थाना पुलिस को दी गई, उक्त सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते गई. उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त कार और पांच बोरा गांजा को अपने जब्त में लेकर घाघरा थाना पहुंची और और उक्त घटना की जानकारी गुमला जिला पुलिस कप्तान (शंभू कुमार सिंह) को और एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव को दिये।

वहीं पांच बोरा गांजा मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. गांजे का मूल्य लगभग 30 लाख से अधिक बताया जा रहा हैं , घाघरा पुलिस अपने उच्च पदाधिकारी गुमला जिला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है । उड़ीसा – मध्य प्रदेश ( छत्तीसगढ़ ) का प्रवेश द्वार बॉर्डर होने के कारण विभिन्न आकार प्रकार के प्रतिबंधित अवैध नशीले पदार्थ का और प्रतिबंधित अवैध गोवंशीय तस्करी का अड्डा बनता जा रहा है , जंगली रास्ते और रहस्यमई सड़कों का जाल होने के कारण आसानी से पुलिस को चकमा देकर अवैध तस्करी का धंधा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लाख कोशिश के बावजूद उक्त तस्करी का खुला खेल फर्रुखाबादी खेला जा रहा हैं, घाघरा. देवाकी बाबा धाम पुल के समीप शुक्रवार को पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ कार से जांच के दौरान कार से गांजा का जखीरा मिला।

जानकारी के अनुसार हुंडई कंपनी के औरा नामक कार घाघरा चांदनी चौक के समीप बाइक सवार एक युवक को सटाते हुए पार किया. जिसके बाद युवक कार को पीछे से दौड़ाने लगा पीछा करते हुवे देवाकी बाबा धाम तक पहुंचा। जहां तीखा मोड़ होने के कारण कार अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे पेड़ में जाकर टकराया. जिसके बाद कार में सवार सभी भाग निकले. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई. जिसके बाद कार के डिक्की में देखा, तो बोरा लदा दिखा. ग्रामीणों के द्वारा उक्त बोरा को खोल कर देखा, तो सभी पांचों बोरा में गांजा भरा था। जिसके बाद घाघरा थाना को इसकी सूचना दी गई।

पुलिस घटना स्थल पहुंच गांजा सहित कार को जब्त कर थाना ले आया है. वहीं पांच बोरा गांजा मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. अंदाज़ लगाया जा रहा है की 30 लाख से ज्यादा का गांजा हों सकता है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पहली बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे हजारीबाग के मनीष तो संसद में संविधान की मूल प्रति को किया नमन

0

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर दिया बधाई

दिल्ली के शुक्रवार को एनडीए की बैठक पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। पहली बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें बधाई दिया। इससे पहले हजारीबाग के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने पहली बार देश के सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचने पर संविधान की मूल प्रति को नमन किया। मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारा संविधान ही है, जिसके कारण मुझ जैसा साधारण व्यक्ति भी इतनी महत्वपूर्ण जगह पर पहुंच पाया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर समस्त संविधान निर्माता को भी याद करते हुए उन्होंने नमन किया। उन्होंने कहा की जल्द ही तीसरी बार मोदी सरकार का गठन होगा।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से किया शिष्टाचार मुलाकात।

0

शहर के विभिन्न समस्याओं से उन्हें कराया गया अवगत।

हजारीबाग

व्यापारियों की एक संस्था जिस पर शहर व्यापारी निस्वार्थ भाव से भरोसा करते हैं उन्ही भरोसा पर हमेशा खड़ा उतरता है
फेडरेशन ऑफ़ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री। व्यापारियों की समस्या को अपनी समस्या समझकर हल करने का पूरा प्रयास करता है इस प्रयास के बीच शुक्रवार को चेंबर के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की मुलाकात के दौरान शहर के विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया बताया गया कि ट्रैफिक की समस्या से व्यापारी वर्ग काफी परेशान हो रहे हैं उन्हें बताया गया कि गोला चौक स्थित जेवर दुकान में बीते दिनों उनके स्टाफ के द्वारा ज्वेलरी सामान लेकर फरार हो गया। जैसे विभिन्न बातों को पुलिस अधीक्षक से अवगत करवाया गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जेवर दुकान का स्टॉफ जल्द ही पुलिस के कस्टडी में होगा, चेंबर के पदाधिकारियों ने गीतांजलि ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले मे जिला पुलिस ने अपनी तीव्रता के साथ गुनहगारों को धर दबोचा है जिसके लिए विशेष रूप से पुलिस अधीक्षक को बधाई दिया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या पर जल्दी कोई बड़ी और ठोस मुहिम चलाई जाएगी।

चेंबर के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिष्टाचार भेंट किया गया इस मुलाकात में शहर के कई समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया गया।

चेंबर के सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह को गीतांजलि ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजने के लिए विशेष रूप से बधाई दी गई। साथ ही शहर की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।

मौके पर :– चैंबर के उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सहसचिव तारिक अहमद रजा,जेवर दुकान के संचालक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद के सुपुत्र सह हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने मानवता का कार्य करते हुए हजारीबाग की बेटी का किया मदद।

0

महज 12 हजार की सहयोग राशि के लिए कई दफ्तर पहुंची, नहीं हुआ कोई काम।

जानकारी मिलते ही 1 घंटे के अंदर में करण जायसवाल ने कर दिया मदद।

पलक कुमारी ताइक्वांडो खेलने के लिए लखनऊ जाना चाहती थी।

दादा जी और पिताजी की राह पर चल कर, इसी दृष्टिकोण से कर रहा हूं लोगों की मदद :– करण जायसवाल।

हजारीबाग ।

खेल और खेल के प्रति हर कोई सजकता रखना चाहता है और चाहता है कि अपने जीवन में खेल के प्रति एक नई आयाम पर स्थापित हो जाऊं परंतु घर की स्थिति हर किसी को आगे बढ़ाने के लिए रोक देती है यही दृश्य शुक्रवार को हजारीबाग में देखने को मिला, शहर के कुम्हार टोली की बेटी पलक कुमारी ताइक्वांडो खेल में काफी रुचि रखती है खेल को लेकर लखनऊ जाना चाहती थी परंतु घर की स्थिति इस बात का गवाह नहीं दे रही थी की बेटी हजारीबाग से बाहर जा सके,पलक ने कई दफ्तर में मदद की गुहार लगाई कहीं से कुछ न होने पर, हजारीबाग लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल के सुपुत्र व हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल से संपर्क करने का प्रयास किया संपर्क होते ही पलक कुमारी को 1 घंटे में 12 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई,पलक कुमारी के चेहरे पर एक अलग उत्साह और खुशी देखने को मिली। आपको बता दें कि पलक कुमारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा रह चुकी है 12वीं की पढ़ाई संपन्न करने के बाद खेल के प्रति अपनी काफी रुचि रख रही है।

मौके पर करण जायसवाल ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से सब कुछ हो रहा है साथ उन्होंने कहा कि दादा जी और पिताजी की राह पर चल कर, लोगों की मदद करने का प्रयास कर रहा हूं पलक जी की इच्छा खेल के प्रति रुचि की है यह सदैव बनी रहे मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

जेल में बंद आलमगीर का विभाग छीना जाएगा…! सीएम चंपाई लेेंंगे विभाग का जिम्मा

0

रांची : सत्ता के गलियारों में चर्चा है कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जेल में बंद मंत्री आलमगीर आलम का विभाग को छीना जा सकता है। खबर है कि बहुत जल्द सीएम चंपाई सोरेन आलमगीर आलम का विभाग अपने जिम्मे ले लेंगे. आलमगीर आलम के जिम्मे ग्रामीण विकास विभाग और संसदीय कार्य विभाग है। सीएम द्वारा यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है ताकि विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए। बता दें कि टेंडर कमीशन घोटाला मामले ने ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 13 दिन की पूछताछ के बाद उन्हें 30 मई को जेल भेज दिया गया था। उन्हें 12 मई को समन देकर 14 मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि कांग्रेस की ओर से जब यह पूछा गया था कि आलमगीर आलम स्वयं विभाग छोड़ेंगे या उन्हें हटाया जाएगा. इसपर कहा गया कि उनके विवेक पर छोड़ा गया है.

 कांग्रेस ने मंत्री के विवेक पर छोड़ा था

बीते 6 मई को मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ 32 करोड़ से अधिक की रकम की बरामदगी हुई थी। जबकि इस पूरे मामले में हुई छापेमारी में ईडी ने 37 करोड़ से अधिक की रकम बरामद की थी। इसके बाद 8 मई को ईडी की टीम सचिवालय पहुंची। संजीव लाल के दफ्तर को सर्च किया। यहां से ईडी को करीब 2 लाख रुपए नगद सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। ग्रामीण कार्य विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की गिरफ्तारी के बाद से ही मंत्री आलमगीर आलम ईडी के रडार पर चल रहे थे.

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के चमेली झरना में डूबने से हुई युवक की मौत; कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने किया प्रशासन और लोगों से अपील

0

6 June 2024 को हजारीबाग के इचाक स्थित चमेली झरना में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। हजारीबाग के जैन मंदिर के निकट निवासी जफर अब्बास के पुत्र ज़मन अब्बास की चमेली झरना में डूब जाने की खबर से स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई। ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं यहां पिछले वर्ष भी हुई हैं, जिसमें दो युवक और एक युवती की जान चली गई थी।

7 जून 2024 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, और स्थानीय लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ किया। मुन्ना सिंह ने मृत युवक के पिता से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया, और इचाक थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से ये दरखास्त किया की एनडीआरएफ की सहायता से युवक के शव को जल्द से जल्द झरने से ढूंढ़ के निकाला जाए।

मुन्ना जी ने स्थानीय प्रशासन से यह अपील किया कि इस झील के आस पास उचित “डेंजर – खतरे” के निशान का साइन बोर्ड लगाया जाए, और खतरे वाले भाग के आस पास किसी तरीके का घेराव किया जाए ताकि लोग उसके आगे न जा सके। स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए मुन्ना जी ने कहा, “मैं हजारीबाग के सभी लोगों से यह अपील करना चाहूंगा कि ऐसे किसी भी स्थानों पर जाते समय उचित सावधानी बनाये रखें। अपने जीवन के मोल को समझें और कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे आपकी जान को खतरा हो।”
मुख्य रूप से बबलू सिंह , दिनेश कुमार यादव, सुजीत सिंह , विक्की कुमार धान इत्यादि लोगों उपस्थित  थें।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium