21.7 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghपहली बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे हजारीबाग के मनीष तो संसद में...

पहली बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे हजारीबाग के मनीष तो संसद में संविधान की मूल प्रति को किया नमन

एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर दिया बधाई

दिल्ली के शुक्रवार को एनडीए की बैठक पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई जिसमें सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। पहली बार सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें बधाई दिया। इससे पहले हजारीबाग के नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल ने पहली बार देश के सबसे बड़ी पंचायत संसद पहुंचने पर संविधान की मूल प्रति को नमन किया। मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारा संविधान ही है, जिसके कारण मुझ जैसा साधारण व्यक्ति भी इतनी महत्वपूर्ण जगह पर पहुंच पाया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर समस्त संविधान निर्माता को भी याद करते हुए उन्होंने नमन किया। उन्होंने कहा की जल्द ही तीसरी बार मोदी सरकार का गठन होगा।

News – Vijay Chaudhary.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading