24.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 623

उप विकास आयुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागार कोडरमा में मनरेगा एवं अबुआ आवास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई

0

 

कोडरमा : उप विकास आयुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रखण्ड सभागार कोडरमा में मनरेगा एवं अबुआ आवास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक के दौरान समतलीकरण फ़ोटो हो खेल मैदान के लिए प्रखंड स्तरीय नोडल नियुक्त कर भूमि का निरिक्षण कर पंद्रह दिनों के अन्दर पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया। बिरसा हरित अंतगर्त गड्डा खुदाई का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराये। आनगोइंग कूप को पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया। कई पंचायत के मनरेगा योजनाओं में खराब प्रदर्शन करने वाले ग्राम रोजगार सेवक को एक सप्ताह के अंदर प्रगति हेतु निदेशित किया गया । पुराने योजनाओं को पूर्ण करने हेतु एक सप्ताह के अंदर सभी ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को निदेशित किया गया। जिन पंचायत में कूप निर्माण भौतिक रूप से पूर्ण कर लिया गया हैं उन्हें नरेगा सॉफ्ट पर पूर्ण कराये।

अबुआ आवास के लाभुकों का शत प्रतिशत मास्टर रॉल निर्गत करेंगें।अबुआ आवास योजना अंतगर्त सभी पंचायत सचिव को निदेशित किया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों द्वारा शत प्रतिशत आवास कार्य प्रारंभ कराएंगे और उनका प्लिंथ स्तर तक कार्य कराते हुए जियो टैग करें। द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान के लिए आवश्यक हैं कि उन लाभुकों का डॉक्यूमेंट यथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य हैं। इस संबंध में सभी पंचायत सचिव को निदेशित किया गया कि उन सभी लाभुकों का जाति प्रमाणपत्र दो-तीन दिनों के अन्दर बनाने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना एवं अन्य आवास योजनाओं का भी निरिक्षण कर पूर्ण कराने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में सभी पंचायतों के पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सेवक कनीय अभियंता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड समन्वयक प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला स्तर से लोकपाल, मनरेगा, परियोजन पदाधिकारी, परियोजना अर्थशास्त्री, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक डीआरडीए उपस्थित थे ।

NEWS – PRAVEEN KUMAR

राम भक्तों के लिए

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिरसा मुंडा एग्रो पार्क गुमला में विभिन्न आकार प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण किया गया

0

 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय के द्वारा बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में किया गया पौधारोपण सेंट पात्रिक कान्वेंट स्कूल की अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी हुई शामिल

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालिका राजयोगिनी शांति दीदी के ग्राम सेवा ट्रस्ट गम्हरिया के सहयोग से बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में वृक्षारोपण के कार्यक्रम अंतर्गत सेंट पात्रिक कॉन्वेंट स्कूल के कोच बीना केरकेट्टा सेमत अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खेलों के प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें अनिता डुंगडुंग, रश्मि मिंज, सलीना कुमारी, एलिजाबेथ लकड़ा, नमिना कुमारी, आंचल कुमारी, कृति उरांव, खुशबू तिग्गा एवं अन्य खिलाड़ी , पंकज कुमार, उत्तम कुमार ब्र कु अमृता बहन, ब्र कु कुसुम बहन, ब्र कु शिव भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमार शिव भाई ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर संबोधित करते हुए कहा कि 5 जून 1972 को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के रूप में पर्यावरण संरक्षण का शुभारंभ किया गया था जिसे विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। विश्वविद्यालय के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में दिए जा रहे कार्यों के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ ने “संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम(UNEP)” में एनजीओ के रूप में ब्रह्माकुमारी को इस कार्यक्रम हेतु सुपरवाइजर के रूप में दर्जा प्रदान किया। ब्रह्माकुमारीज की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के “कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग “द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य है,पर्यावरण की सुरक्षा एवं पर्यावरण प्रदूषण के समाधान एवं नियंत्रण हेतु नागरिकों को जागृत करना। इस कार्यक्रम अंतर्गत कई सेमिनार,जागरूकता कार्यक्रम , शाश्वत यौगिक खेती, यौगिक गृह वाटिका,वीडियो प्रदर्शन, स्वच्छता कार्यक्रम इत्यादि समय-समय पर आयोजित करती रहती है। वही ब्रह्माकुमारी अमृता बहन ने छात्राओं को सफलता का मंत्र सुनाते हुए कहा कि जीवन में हमें खुशियों को कंडीशन में बांधकर नहीं रखना चाहिए बल्कि हर एक क्षण हमें खुशी पूर्वक बिताने चाहिए चाहे वह सफलता को लेकर हो या असफलता। क्योंकि हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता के वास्तविक महत्व को समझने में आसानी होगी ।क्योंकि सफल व्यक्ति उसे ही कहेंगे जो जीवन में खुश रहता है। वही अमृता बहन ने समय राज्यों की गहन अनुभूति कराई। अधिक से अधिक बिना अवसर के ही हमें वृक्ष लगाते रहने चाहिए। इसी दौरान पार्क के कुछ स्थानों पर ब्रह्माकुमारी एवं छात्राओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। वही लोकल मीडिया न्यूज़ के एडिटर पंकज कुमार ने छात्राओं के साथ खेल जगत की बातों की लेनदेन की और उन्हें प्रोत्साहित किया कि वह जीवन में जो चाहे वह कर सकते हैं बस उन्हें एकाग्रतापूर्वक अपने मार्ग में बढ़ते रहना है और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाना है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

सांसद सुखदेव भगत मुड़मा जतरा खुंटा शक्ति स्थल पर मत्था टेककर शांति, भाईचारगी की कामना

0

मानसून सत्र में में सरना धर्मकोड के मामला को संसद में प्रमुखता से रखेंगे

गुमला – लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से सुखदेव भगत प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतकर सांसद बने ।सांसद बनने के उपरांत सबसे पहले सुखदेव भगत आज मुड़मा पहुंचकर वहां पर स्थित जतरा खुंटा शक्ति स्थल पर मत्था टेककर क्षेत्र में शांति ,समरसता और भाईचारा की कायम रहने के लिए प्रार्थना किये। इससे पूर्व लेदा पाहन के द्वारा विधिवत पूजा पाठ संपन्न कराया गया। पूजा संपन्न होने के उपरांत ऐतिहासिक राजी पाइया जतरा समिति मुड़मा के द्वारा नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत का भव्य स्वागत किया गया।

मौके पर सुखदेव भगत ने सबसे पहले उपस्थित जतरा समिति के सभी लोगों का उनका अभिनंदन करने के लिए आभार प्रकट किये ।सुखदेव भगत ने कहा कि चुनाव में आदिवासी समाज के लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। आदिवासी समाज के उत्थान के लिए वह पूरा काम करेंगे। लाखों की संख्या में सरना धर्म के मानने वाले लोग हैं। आदिवासियों की प्राकृतिक आस्था, पूजा पद्धति और विशिष्ट रीति रिवाज के संरक्षण हेतु जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड को शामिल करने की मांग को आने वाले मानसून सत्र में संसद में प्रमुखता से रखेंगे ।मौके पर सीताराम भगत, कमले किस्पोट्टा रंथू उरांव, अनिल उरांव, लच्छू उरांव ,वीरेंद्र उरांव ,सुमित उरांव ,सुका उरांव, सुशील उरांव, सुमित्रा उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

चाचा और चचेरे भाइयों ने की हत्या, शव नदी किनारे दफनाया

0

 

गुमला: गुमला जिला के पालकोट थाना अंतर्गत कुल्लूकेरा पंचायत के कुसमाजोर सीजांग गांव में 35 वर्षीय चरण टोपनो की हत्या कर उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने शव को नदी किनारे दफना दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया।

घटना का विवरण:
चरण टोपनो का एक माह पूर्व घरेलू विवाद के कारण उसके चाचा कामिल टोपनो और दो चचेरे भाइयों विश्राम टोपनो और विल्सन टोपनो के साथ मारपीट हुई थी। इस विवाद के बाद चरण रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। उसके परिजनों ने पालकोट थाना में कामिल टोपनो और उसके दोनों पुत्रों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई:
शिकायत के बाद, पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कामिल टोपनो और उसके दोनों पुत्रों को हिरासत में लिया। पुलिसिया अंदाज में पूछताछ के दौरान, तीनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए चरण की हत्या कर उसके शव को गांव के नदी तट पर गाड़ने की बात कबूली। उनके निशानदेही पर पुलिस ने कब्र खोदकर चरण टोपनो का शव बरामद किया और उसे गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा। डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जांच की प्रगति:
पुलिस मामले की गहराई से पूछताछ और छानबीन कर रही है। मृतक चरण टोपनो के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र के कुसमाजोर सीजांग गांव में चरण टोपनो की हत्या कर उसके चाचा और चचेरे भाइयों ने शव को नदी किनारे दफनाया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाने पर 14 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या

0

 

गुमला: गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र के तेतर टोली ग्राम निवासी संजय नायक की 14 वर्षीय बेटी तमन्ना कुमारी ने आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम की है, जब तमन्ना ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना का कारण:
तमन्ना ने मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाने और मां द्वारा डांट फटकार किए जाने के कारण यह कदम उठाया। उसके पिता संजय नायक ने बताया कि दो दिन पहले तमन्ना का मोबाइल रिचार्ज समाप्त हो गया था। अत्यधिक गेम्स खेलने के कारण उसके पिता ने मोबाइल का रिचार्ज नहीं करवाया। मंगलवार को तमन्ना बगीचे में आम खाने गई थी, जिससे पहले उसे लू लगी थी। उसकी मां ने उसे डांटा, जिससे वह और ज्यादा परेशान हो गई।

आत्महत्या की जानकारी:
मंगलवार शाम को तमन्ना ने अपने दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत फांसी के फंदे से उतारा और पालकोट उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई:
पालकोट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

बाइल रिचार्ज नहीं करवाने और मां की डांट से परेशान होकर तमन्ना ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

NEWS – GANPAT LAAL CHAURASIYA.

राम भक्तों के लिए

12- लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर की जा रही मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न

0

12 लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखदेव भगत रहे विजयी

गुमला: 12- लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना गुमला स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में की गई। इस दौरान सुरक्षा से लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी। इसके साथ ही विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला एवं पुलिस अधीक्षक गुमला समेत काफी संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद थे। मतगणना का कार्य कुल 20 चक्र में पूरा हुआ, जिसमें 12 लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी 15 प्रतिभागियों को प्राप्त मतों की गणना की गई। प्राप्त मतों के आधार पर कॉन्ग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुखदेव भगत विजय रहें।

मतगणना के कुल चक्रों से प्राप्त परिणाम, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के नाम निम्नलिखित हैं:-

गिरजानंद उरांव ( बहुजन समाज पार्टी) – 9148

समीर उरांव ( भारतीय जनता पार्टी) – 343900

सुखदेव भगत (इंडियन नेशनल कांग्रेस): 483038

बिहारी भगत( पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया – डेमोक्रेटिक) :7602

मनी मुंडा (भागीदारी पार्टी):2510

महेंद्र उरांव ( कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया) :16793

रामचंद्र भगत (लोकहित अधिकार पार्टी): 4310

अर्जुन टोप्पो ( स्वतंत्र):2747

अर्पण देव भगत ( स्वतंत्र): 2814

चमरा लिंडा ( स्वतंत्र):45998

पवन तिग्गा ( स्वतंत्र):3713

मरियानुस तिग्गा ( स्वतंत्र,):9131

रंजीत भगत ( स्वतंत्र):5527

शनिया उरांव ( स्वतंत्र): 10911
‌
स्टेफन किंडो ( स्वतंत्र):7599

राम भक्तों के लिए

12-लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंर्तगत पूर्वाह् 03 बजे तक कुल 56.72% मतदान किए गए।

0

 

66-मांडर: 55.95%

67-सिसई: 57.87%

68-गुमला : 57.10%

69-विशुनपुर : 56.2%

72-लोहरदगा :56.88%

( प्रथम विजय ) कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत – 4,76,112 मत प्राप्त हुआ ।


( द्वितीय स्थान ) भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव – 3,39,685 मत मत प्राप्त हुआ ।


सुखदेव भगत ने अपने प्रतिबन्ध समीर उरांव को – 1, 36,427 मतों से हराकर विजय हुए ।

(तीसरे स्थान पर ) निर्दलीय चमरा लिंडा को – 45,082 मत प्राप्त हुए।

राम भक्तों के लिए

सुखदेव भगत ने लोहरदगा लोकसभा सीट पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

0

 

गुमला: कांग्रेस सांसद प्रत्याशी सुखदेव भगत ने 3,06,731 मत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी समीर उरांव को 99,965 मतों से पराजित कर विजय हासिल की। समीर उरांव को कुल 2,06,766 मत मिले। इस जीत के साथ सुखदेव भगत लोहरदगा लोकसभा सीट के नए सांसद बने।

एग्जिट पोल और ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणी फेल:
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के समर्थन में की गई भविष्यवाणियां, एग्जिट पोल और बड़े-बड़े ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणियां फेल साबित हुईं। इस चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव परिणाम और प्रतिक्रिया:

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मतगणना में लोहरदगा (अ०ज०जा०) लोकसभा चुनाव 2024 के कुल 15 प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा किया था। लेकिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने विजय हासिल की। उनके अच्छे व्यवहार और मृदुभाषी स्वभाव ने उन्हें एक लोकप्रिय नेता के रूप में स्थापित किया।

भाजपा की हार के कारण:

भाजपा ने सिटिंग सांसद सुदर्शन भगत की जगह समीर उरांव को प्रत्याशी बनाया, जिससे भाजपा समर्थकों में असंतोष फैल गया। इस असंतोष का लाभ कांग्रेस को मिला। निर्दलीय प्रत्याशी चमरा लिंडा ने 31,103 मत प्राप्त कर भाजपा की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कांग्रेस में उत्साह:

सुखदेव भगत की जीत के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह, उल्लास और उमंग की लहर है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं और आतिशबाजी की जा रही है।

इस जीत ने कांग्रेस को नई ऊर्जा दी है और सुखदेव भगत को लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया है।

राम भक्तों के लिए

जिला वन विभाग और प्रशासन की उदासीनता के कारण ग्रामीणों का पलायन

0

गुमला: गुमला जिला वन विभाग और जिला प्रशासन की आक्रमकता और शिथिलता के कारण ग्रामीण अपने गांवों और घरों से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। श्रीनगर गांव के कई ग्रामीणों ने अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा, “जान है तो जहान है। अब इस गांव से पलायन करना पड़ेगा। जिंदा रहेंगे तो कहीं भी जिंदगी जी लेंगे। रोज-रोज डर के जीना भी कोई जिंदगी है? कभी भी जंगली हाथियों का शिकार हो सकते हैं।”

घटना का विवरण:

श्रीनगर गांव के निवासी प्रतिदिन जंगली हाथियों के हमलों का सामना कर रहे हैं। बीती रात करीब 10 बजे, विजय नायक का परिवार खाना खाकर सो रहा था जब अचानक जंगली हाथी गांव में घुस आया और विजय के घर को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकले और जोर-जोर से गांव वालों को आवाज दी। ग्रामीणों ने मशाल और बम का उपयोग कर घंटों की मशक्कत के बाद हाथी को गांव से बाहर खदेड़ा।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया:

पीड़ित ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। संजय प्रसाद, संजय कुमार, संतोष कुमार, संतोष सिंह, बिनय सिंह, राजकुमार एक्का, फिरोज मिंज, मनीष रक्का, रंजीत कुमार और मुन्ना प्रसाद ने कहा कि गांव के ग्रामीण कब तक जंगली हाथियों का दंश झेलते रहेंगे। वन विभाग गहरी नींद में सो रहा है और गांव के कई लोग पलायन करने पर मजबूर हो जाएंगे। शाम होते ही जंगली हाथियों का गांव में आकर तांडव मचाना वन विभाग के लिए शर्म की बात है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे मजबूरी में अपने गांव और घरों को छोड़कर पलायन करेंगे। अब प्रशासन से यह अपेक्षा की जा रही है कि वे जल्द से जल्द इस गंभीर समस्या का समाधान करें।

राम भक्तों के लिए

अचानक आए आंधी ने उजाड़ा गरीबों का आशियाना

0

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के सेरका पंचायत स्थित गढ़हा केचकी गांव में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे अचानक आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। किसान हरि उरांव और राजू खेरवार के घरों की एसबेस्टस छतें उखड़कर जमीन पर गिर गईं, जिससे वे पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।

घटना का विवरण:

मंगलवार दोपहर, गढ़हा केचकी गांव में अचानक मौसम का मिजाज बदला। तेज आंधी और बारिश से हरि उरांव और राजू खेरवार के घरों की छतें उड़ गईं। घटना के समय घर के सदस्य अंदर ही थे, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, घर में रखी खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह भीग गईं और नष्ट हो गईं।

पीड़ितों की प्रतिक्रिया:

हरि उरांव और राजू खेरवार ने बताया कि यह दूसरी बार है जब उनके घर की छतें आंधी में उखड़ गई हैं। उनके पास बार-बार नई छतें लगाने के लिए पैसे नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम आने वाला है और उनके लिए इस स्थिति में रहना बेहद कठिन होगा।

मांग:

पीड़ितों ने प्रखंड प्रशासन से इस दुख की घड़ी में मदद की गुहार लगाई है ताकि वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सकें।

प्रशासन से आशा है कि वे शीघ्र ही प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे ताकि वे अपने घरों की मरम्मत कर सकें और सुरक्षित रह सकें।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium