26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 640

“उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा नरंगी में राम कथा रामलीला का धमाकेदार आयोजन”

0

डुमरी प्रखंड के ससारखो पंचायत नरंगी में राम कथा रामलीला का आयोजन रखा गया है। जिसमें ससारखो पंचायत के सभी लोग प्रोग्राम का आनंद ले रहे है। बताया गया है कि उतर प्रदेश के कलाकारों ने 9 दिनों का प्रोग्राम रखे हैं और अपना कला को दिखाते हुए ससारखो पंचायत के लोगों का दिल जीत लिया। जिसमें नारंगी एवं नुरंगो गांव का पुरा सहयोग रहा। ग्राम नारंगी के वर्ड सदस्य राजेश ठाकुर, एवं पंचायत समिति सुखदेव मंडल सामिल हुए और बढ चढ कर सहयोग किए और प्रोग्राम को आगे बढ़ाते हुए पुरे गांव के लोग सहयोग कर रहे है।

News – Naresh Sharma.

राम भक्तों के लिए

घाघरा बीडीओ के कार्यालय कक्ष में लोकसभा चुनाव के तैयारी के परिपेक्ष्य में एलआरडीसी ने किया समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

घाघरा बीडीओ के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को लोकसभा चुनाव के तैयारी के परिपेक्ष्य में एलआरडीसी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार ने किया समीक्षा बैठक किया। बैठक में एलआरडीसी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजीव कुमार ने जितने भी विद्यालय में मतदान केंद्र संचालित है वहां पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का समीक्षा किया । साथ ही जिस मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा दुरुस्त नहीं हो पाया है उसमें यथाशीघ्र मूलभूत सुविधाओं बिजली, स्वच्छ पेयजल,स्वच्छ शौचालय एवम उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने ,व्हील चेयर का व्यवस्था करने का निर्देश दिए।
साथ ही साथ पर्यवेक्षको को क्षेत्र भ्रमण एवं प्रतिदिन शाम को समीक्षात्मक बैठक करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ दिनेश कुमार को दिशा निर्देश दिया। ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना चुनाव कर्मी और मतदान देने जाने वाले लोगों को भी ना हो।मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ आशीष कुमार मंडल, कनीय अभियंता सतीश कुमार बंसल,पंकज कुमार साहू,अशोक कुमार सहित कई पर्यवेक्षक कर्मी उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ व सीओ ने बिमरला व हेदमी मतदान बूथ केंद्रों का किया निरीक्षण

0

लोकसभा चुनाव के सफल क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को घाघरा प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार व अंचल अधिकारी आशीष मंडल ने घाघरा प्रखंड अंतर्गत हेदमी व बिमरला मतदान केंद्रों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया ।इस क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों में रैंप को दुरुस्त करने,व्हील चेयर की व्यवस्था रखने,स्वच्छ शौचालय एवम उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय की दीवार पर महिला व पुरुष अंकित करने,इसके अलावा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का दिया निर्देश । वहीं मतदान कक्ष में मतदान अधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी व अन्य को बैठने एवं वीवीपैठ रखने की व्यवस्था की भी जानकारी लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की कमियों को दूर करते हुए मतदाताओं के लिए मतदान प्रक्रिया सुगम बनाने का निर्देश दिया । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, अंचल अधिकारी आशीष मंडल,कनीय अभियंता सतीश बंसल, एवम कई शिक्षक उपस्थित थे ।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

योग और नेचुरलपैथी में नामांकन जारी

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के योग और नेचुरलपैथी में chancellor portal योग और नेचुरलपैथी, में 2023-25 ​​में नामांकन चांसलर पोर्टल के माध्यम से 04/04/2024 से 15/04/2024 तक अपना नामांकन फॉर्म भर सकते हैं। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, एक्यूप्रेशर, कलर थेरेपी माध्यम से जटिल एवं आसाध्य की पद्धतियों को इसमें शामिल किया जाता है। जो रोग का उपचार की शौधिक एवं प्रयोगात्मक माध्यम से शिक्षा दी जाती है। एवं डिग्री प्रदान की जाती है। इसका समय प्रातः 10:30 बजे तक से कक्षाएं चलती और शाम 7 बजे से विभिन्न क्लास लिए जाते हैं। योग – योगाचार्य की अभी तक यहां से डिप्लोमा धारी 300 विद्यार्थी एवं शिष्यों की सेवा जारी है। भारत सरकार के विशेष अभियान के तहत यह कार्यक्रम चलाया जाता है। चांसलर पोर्टल खोला गया है। किसी भी विषय से 45% स्नातक विद्यार्थी नामांकित करवा सकते हैं।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ के सदस्यों ने किया बोटैनिकल सर्वेक्षण

0

आज विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बोटैनिकल गार्डन में पूर्ववर्ती छात्र संघ के सदस्यों द्वारा बोटैनिकल गार्डन का सर्वेक्षण
किया गया। सर्वे में पहले गार्डन की साफ़ सफाई कराई गई।
इसके बाद विभिन्न पौधों के बोटैनिकल नाम और लोकल नाम को लेकर पहचान की गई। साथ ही साथ पौधे के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। बॉटनी विभाग के शिक्षकों द्वारा विभिन्न पौधों के विविधता को लेकर बताया गया। मौके पर विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान, डॉ0 सी0 टी 0 एन0 सिंह, डॉ. अविनाश कुमार, सहायक एसोसिएट्स, वनस्पति विज्ञान ,अमिता कुमारी, उपाध्यक्ष, पूर्ववर्ती छात्र संघ, मंसूर आलम फाखरी , अध्यक्ष पूर्ववर्ती छात्र संघ, सन्नी कुमार मेहता, सचिव, पूर्ववर्ती छात्र संघ, उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों के निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चैनपुर प्रखंड कार्यालय में की 68- गुमला विधानभा क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, डुमरी, जारी प्रखंडों के मतदान केंद्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षात्मक बैठक।

0

गुमला : लोकसभा आम चुनाव 2024 के तैयारियों के निमित आज गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यर्थी की अध्यक्षता में चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत प्रखंडों – चैनपुर,डुमरी,जारी की समीक्षा की गई जिसमें सभी प्रखंडों अंतर्गत मतदान केंद्रों में चुनावी तैयारियों को लेकर अद्यतन स्थिति की उपायुक्त ने समीक्षा की।

उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों एवं क्लस्टरों में पानी, बिजली, पहुंच पथ,फर्नीचर,रैंप,शौचालय, जैसे प्राथमिक सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली गई। उपायुक्त द्वारा सभी बूथों के रूट मैपिंग, पोलिंग पार्टी के ठहरने की व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था,पीडब्ल्यूडी वोटर्स एवं पीवीटीजी वोटर्स के लिए सुविधा से संबंधित अद्यतन तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में विधि व्यवस्था से संबंधित तैयारियों के विषय में भी चर्चा की गई। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने अपने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां की प्राथमिक सुविधाओं की जांच करने हेतु निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत पीडब्ल्यूडी वोटर्स को जागरूक करने हेतु स्वीप गतिविधि का आयोजन करने एवं जिला की पीडब्ल्यूडी स्वीप आइकन को उक्त कार्यक्रम में शामिल करने की बात कही।
जिन बूथों में पानी बिजली की सुविधा नहीं है वहां तत्काल पानी एवं बिजली की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मतदान केंद्रों की आधार भूत संरचनाओं को भी अविलंब दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त बैठक में मॉक पोल एवं मतदान के समय से संबंधित भी जानकारी दी गई। उन्होंने एमसीसी वायलेंस एवं शैडो एरिया से संबंधित भी जानकारी ली।इसके अलावा उपायुक्त द्वारा अन्य कई बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक के पश्चात उपायुक्त ने चैनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण करते हुए सीएचसी सेंटर में स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक गुमला, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता गुमला, परियोजना निदेशक पीडी आईटीडीए, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला,डीआरडीए निदेशक, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर,सिविल सर्जन गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, एसडीपीओ, जिला कल्याण पदाधिकारी, बीडीओ चैनपुर/ बसिया/डुमरी/जारी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

लोहरदगा लोकसभा में भाजपा की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने हेतु भाजपा गुमला जिला की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में आयोजित हुई।

0

जिसमें गुमला, सिसई, बिशनपुर विधानसभा में चयनित कोर कमेटी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा उम्मीदवार कोई भी हो चुनाव लड़ता है कार्यकर्ता लोहरदगा लोकसभा बीजेपी का जनसंघ काल से गढ़ रहा है आजादी के 70 सालों तक कांग्रेस ने क्षेत्र को विकास से कोसों दूर रखा, मोदी जी के शासनकाल में यहाँ निवास करने वाले पहाड़ी दूरस्थ में रहने वाले आदिम जनजातियों,आदिवासी,पिछड़े, समाज के सभी वर्गों के लिए बिना कोई भेदभाव का काम किया गया है विकास हुआ है।
यहां की जनता का प्यार-स्नेह मोदी जी को मिलेगा लोहरदगा लोकसभा में भारी मत से समीर उरांव जीतेंगे,इसके लिय मतदाताओं को राष्ट्र निर्माण के लिय भाजपा को वोट देने के लिये कार्यकर्त्ता प्रेरित करेंगे।

जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने कहा आगामी 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस पर मंडल स्तर तक कार्यक्रम होंगे, स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा,आगामी 13 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी का कार्यक्रम सुनिश्चित है,सभा के माध्यम से मरांडी जी जिले में चुनावी जीत का शंखनाद करेंगे।

प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु ने कहा ने कहा मोदी जी के शासन काल मे किसी न किसी रूप में समाज मे सभी लोगों का सबका साथ-सबका विकास में भागीदारी हुआ है,तुष्टिकरण की राजनीति का अंत होगा, गुमला जिला के सभी सामाजिक संगठनों प्रमुख जनों से संपर्क कर कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसके लिए संगठन द्वारा कार्य योजना तैयार कर ली गई है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री मिशिर कुजूर ने किया,बैठक के अंत में मांडर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता शिवनाथ तिग्गा के आकस्मिक निधन पर संवेदना प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक में पूर्व विधायक कमलेश उरांव,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव,जिप अध्यक्ष किरणमाला बाड़ा,प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू,भूपन साहू,सविंदर सिंह,विजय मिश्रा,अनूप चंद्र अधिकारी, अशोक उरांव,भिखारी भगत, राधेश्याम कुशवाहा,गायत्री देवी यशवंत सिंह, सुजीत नंदा, निर्मल गोयल, दिनेश्वर प्रसाद, जगनारायण सिंह, चितरंजन मिश्रा, विनोद भगत, दिलीप बड़ाईक,मंगल सिंह भोक्ता, अरविंद मिश्रा, सौरभ पांडे, विकास सिंह ,विपिन सिंह,इंद्रदेव साहू,अरुणंजय सिंह, सुरेश सिंह रामनंदन साहू ,ईश्वर महतो, प्रफुल्ल विश्वास, संतोष साहू,अशोक केसरी जयप्रकाश साहू ,देवेंद्र लाल उरांव गौरी किंडो, रामचरित्र सिंह, अमरमणि उरांव, रामधन साहू, संतोष पांडा किशोर साहू,कौशलेश मिश्रा,हरिशंकर शाही,चरवा उरांव,भोला प्रसाद केसरी, सत्येंद्र कुमार साहू ,त्रिलोकी सिंह, अभिषेक चंद्र उरांव,आनंद ओहदार, सूरज साहू, जगत मोहन देवघरिया, जगदंबा साहू, गजेंद्र साहू ,जीवन विद्येस तिर्की, नरेश सिंह, बड़ाईक तारकेश्वर सिंह ,हर्षनाथ महतो, रूपेश कुमार साहू आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

हज़ारीबाग़ के मुनका बगीचा में तीन दिवसीय साईं लीला महानाट्य का हुआ शुभारंभ

0

साईं परिवार द्वारा शहर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , किया गया नगर भर्मण

साईं कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि देंगे प्रवचन

हजारीबाग – साईं परिवार हज़ारीबाग़ के द्वारा कानी बाजार के मुनका बगीचा में साईं बाबा के महासमाधि के अवसर पर साई कथा के साथ साईं लीला महानाट्य का शुभारंभ हो गया है। बता दें कि साईं भजन सम्राट व कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि के द्वारा शिर्डी से आये साईं कथा भजन और भण्डारा के साथ झांकी का विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसमें हजारीबाग के तमाम श्रद्धालु को अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने की अपील की गई है। 4 अप्रेल की सुबह 8 बजे नगर भर्मण किया गया , जो कि मुनक्का बगीचा से महावीर स्थान चौक , पँच मन्दिर चौक , झंडा चौक , बड़ा अखाड़ा से होते हुए शहर के मुख्य मार्ग करते हुऐ , मुनका बगीचा कार्यक्रम स्थल पर सभी श्रद्धालु पहुंचें । उसके बाद शाम 6 बजे से बाबा का साईं लीला महानाट्य साईं , साई कथा कार्यक्रम किया जाएगा ।

5 को साईं कथा का कार्यक्रम , भण्डारा औऱ 6 को विशाल भजन संध्या और भण्डारा का कार्यक्रम किया जाएगा। साईं लीला महानाट्य का त्रिदिवसीय कार्यक्रम शुरु हो गया है वहीं आज 5 औऱ 6 अप्रेल को संध्या 6 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रवचन सुनने के बाद प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। साईं लीला महानाट्य के अंतिम त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 6 अप्रेल को विशाल भंडारा का आयोजन साईं परिवार के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार , कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता , प्रदीप मालाकार, मनीष चौरसिया, संजय कश्यप , सुशील जायसवाल, राकेश सिन्हा , डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, अर्जुन कुमार, बल्ली गुप्ता , गौतम किशोर , गौतम कुमार , कृष्णा पाण्डेय सहित समस्त साई परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका निभाई जा रही है। इस संबंध में साई परिवार की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम में निमंत्रण पत्र सबों को दिया जा चुका है। कई अधिकारी व समाजसेवी को भी निमंत्रण पत्र दिया गया है। प्रचार – प्रसार के लिए लगातार वाहन से भी लगातार प्रचार किया जा रहा है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

सहायक शिक्षक पद पर नौकरी और नियुक्ति दिलाने के नाम पर हुईं , 14 लाख रुपए की ठगी, गुमला सदर थाने में प्राथमिक की दर्ज ।

0

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित लक्ष्मण नगर निवासी राम अवतार साहू ने गुमला सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए , अपने प्राथमिक में कहा है की , मैं (रामावतार साहू ) जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण नगर निवासी हूं , मेरी बेटी ममता कुमारी को , गुमला सरना टोली निवासी अनीता देवी ,जो एक महिला समिति की सचिन है , उन्होंने मेरी बेटी ममता कुमारी को आर. सी. मिशन करौंदा बेड़ा पालकोट में , वर्ष 2022 में सहायक शिक्षक के पद पर नौकरी और नियुक्ति दिलाने के नाम पर,विभिन्न तिथियां को ऑनलाइन और चेक द्वारा 14 लख रुपए की ठगी कर ली गई है, नौकरी नहीं दिलाने पर पैसा वापस मांगने पर अनीता देवी तरह तरह के बहाने बाजी करते हुए , विभिन्न तिथियां को और अब तक कुल 5 लाख 93 हजार रुपया वापस की है, शेष राशि आठ लाख सात हजार रुपया के ऐवज में सेंट्रल बैंक के नाम से दो चेक दिए गए और जब उक्त चेक को सेंट्रल बैंक में राशि निकासी हेतु डाला गया तो , दोनों चेक बाउंस कर गया , फिर अपने वकील के माध्यम से अनीता देवी को लीगल नोटिस दिया गया , तो वह 11 जुलाई 2023 को समझौता करते हुए , 20 अगस्त 2023 तक शेष राशि का भुगतान करने की बात कही गई , परन्तु उक्त बकाए राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है , तब अंततः गुमला सदर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए , अनीता देवी से उक्त बकाये पैसे की भुगतान हेतु गुहार लगाया हूं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

दहेज उत्पीड़न के एक शातिर आरोपी, को मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ स्टेट , स्थित अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लाया गया घाघरा थाना और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया गुमला जेल।

0
थाने में पत्नी ने कराई थी , दहेज उत्पीड़न से संबंधित प्राथमिकी । वहीं दूसरी तरफ , उक्त शातिर आरोपी के पिता द्वारा भी एक झूठी प्राथमिकी दर्ज कराई थी , उक्त प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था , की मेरे पुत्र का अपहरण कर कहीं अन्यत्र हत्या कर दी गई है ।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना स्थित देवाकी माइल बाडोटोली निवासी दहेज उत्पीडन के शातिर आरोपी , सुबोध भगत को अंततः घाघरा थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ स्थित अंबिकापुर से गिरफ्तार कर बुधवार को घाघरा थाना पुलिस ने दूसरे राज्य से लाने में सफल रही , इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया की दहेज उत्पीड़न के आरोपी सुबोध भगत की पत्नी सत्य रूपा देवी ने जून 2021 में घाघरा थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर दहेज उत्पीड़न से संबंधित प्राथमिक की दर्ज कराई थी, उक्त प्राथमिक दर्ज होने से पूर्व ही सुबोध भगत और उसके परिजनों को यह एहसास हो गया था , की सत्यरूपा देवी के द्वारा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी , जिसके घबराहट में आकर, दहेज उत्पीड़न के शातिर आरोपी सुबोध भगत एक सोची समझी षड्यंत्र के तहत उक्त आरोपी सुबोध भगत एकाएक रहस्य ढंग से मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट दूसरे राज्य में प्रवेश कर फरार हो गया और वह अपने पिता मंगल भगत के द्वारा सितंबर 2021 में घाघरा थाना में एक लिखित आवेदन देकर सत्य रूपा देवी को डराने के उद्देश्य से सत्य रूपा देवी और उसके परिजनों के विरुद्ध सुबोध भगत का अपहरण और हत्या करने का आरोप लगाते हुए , उक्त आरोपी के पिता मंगल भगत ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर सत्य रूपा देवी और उसके परिजनों पर झुठा आरोप लगाते हुए उन्होंने सत्य रुपा देवी और उसके परिजनों पर अपने पुत्र सुबोध भगत का अपहरण कराकर हत्या करा दी गई है, तभी मेरे पुत्र सुबोध भगत का कुछ आता पता नहीं चल रहा है , उक्त प्राथमिक की सत्यता जानने के लिए ,धाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, घाघरा पुलिस ने गहराई से पूछताछ और छानबीन शुरू किया , तो पता चला की , दहेज उत्पीड़न के शातिर आरोपी सुबोध भगत मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ स्टेट स्थित अंबिकापुर के एक किराने की दुकान में नौकरी कर रहा है, और अन्य अनेक दूसरे लोगों के और अपने किराना दुकान के मालिक के मोबाइल से सुबोध भगत अपने परिजनों से बातचीत करता रहता है , उक्त पुख्ते जानकारी के आधार पर , घाघरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ स्थित अंबिकापुर के उक्त किराना दुकान पर पहुंचकर , दहेज उत्पीड़न के आरोपी सुबोध भगत को धरदबोचा और सुबोध भगत को गिरफ्तार अपने साथ घाघरा थाना लाया और आवश्यक पूछताछ के बाद और न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए, उसे गुमला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गुमला जेल भेज दिया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium