26.1 C
Ranchi
Monday, November 9, 2026
Advertisement
Home Blog Page 648

जलप्रपात के ऊपर से नीचे गिरने पर हुई , दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत डूमरी थाना स्थित सदनी जलप्रपात के ऊपर से नीचे गिरने के कारण डूमरी थाना स्थित जैरागी पकरीटोली निवासी 24 वर्षीय अनुराग टोप्पो घूमने के ख्याल से सजनी जलप्रपात गया हुआ था , ऊपर से बह रहे पानी के समक्ष काफी फिसलन था जिस पर पैर पड़ते ही वह उक्त जलप्रपात में ऊपर से नीचे गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बाद में उक्त घटना की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दी गई , उक्त सूचना मिलने ही डुमरी थाना के एस.आई. जितेंद्र सिंह उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया , जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में कोंडरा में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

0

गुमला – रायडीह प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन कोंडरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस बीच संघ जिला कार्यवाह लक्ष्मी नारायण सिंह,बजरंग दल संयोजक मुकेश सिंह,कोंडरा मुखिया लंकेश चीक बड़ाइक, विहिप सत्संग प्रमुख अशोक सिंह जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जिसमें थाना प्रभारी सुरंसाग संतोष सिंह,कोंडरा मुखिया लंकेश्वर बड़ाइक, बजरंग दल सह संयोजक राम सागर चीक बड़ाइक,सतनारायण कुमार,पुनम देवी,राज कुमार सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह,विमल सिंह,अशोक सिंह,संदीप टोप्पो, कपिल कुमार,पंकज कुमार,ललित राम, शिवनारायण सिंह,सागर सिंह,प्रदीप सिंह, गंगाधर बड़ाइक,रुपा सिंह,अजय घांसी,संत गोप,संजय गोप,दया सागर चीक बड़ाइक ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बजरंग दल विभाग संयोजक मुकेश सिंह जी ने कहा कि विहिप बजरंग दल के तत्वावधान पर पंचायत भवन कोंडरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 22 कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। आज काफ़ी उत्साहित होकर बहुत से युवा पीढ़ी ने पहली बार रक्तदान किया जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थी और भी इसी तरह हमलोग संगठन के माध्यम से रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों को मदद करेंगे।

अंतिम क्षणों में जिला सत्संग प्रमुख अशोक सिंह और बजरंग दल सह संयोजक राम सागर चीक बड़ाइक जी ने कहा कि “रायडीह प्रखंड अंतर्गत हमलोग रक्तदान के प्रति काफी लोगों को जागरूक कर रहे हैं और आने वाले समय में सभी पंचायतों पर रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे जिसमें लोग रक्तदान कर सके। आज हमारे कोंडरा पंचायत में सभी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसके लिए सभी लोगों को बहुत बहुत धन्यवाद और सभी के सेवा हमेशा हमलोग तत्पर रहेंगे।”उपस्थित गण में साप्ताहिक मिलन प्रमुख यशराज सिंह, विहिप संरक्षक कमला देवी,सुधेश्वर सिंह,कर्म पाल गोप सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आगामी लोकसभा (आम) चुनाव के निमित्त जिले के एएनएम, जीएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नैतिक मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

0

गुमला – सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सह स्वीप नोडल पदाधिकारी आरती कुमारी की अध्यक्षता में जिले के सभी एएनएम जीएनएम तथा आंगनवाड़ी सहियाओें के बीच स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के तहत नैतिक मतदान कराने के संबंध में विशेष बैठक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितगणों को ईवीएम/ वीवीपीएटी से संबंधित विशेष जानकारी दी गई तथा अन्य स्वीप जागरूकता कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया। इस दौरान आम नागरिकों को वोट देने के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया । साथ ही सभी मतदाताओं को अपने-अपने मतदाता केंद्र जाकर मतदाता सूची से अपने नाम का मिलान करने की भी अपील की गई।

इस दौरान मुख्य रूप से डीपीएम स्वास्थ्य सहित स्वीप कोषांग के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

News – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भगवान नृसिंह के दरवा़र पहुंचे भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल, पूजा -अर्चना कर लिया आशिर्वाद

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष हजारीबाग ने मंगलवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड स्थित खपरियावां पंचायत अवस्थित बाबा नृसिंह के दरवा़र पहुंचें और यहां भगवान नृसिंह, भोलेनाथ, वीर बजरंगी, देवी मां सहित भगवान के दशावतार मंदिर में पूजा- अर्चना किया और माथा टेककर आशिर्वाद प्राप्त किया। मौके पर भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने
बाबा नृसिंह भगवान से समस्त हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की ।

खपरियावाँ और पंचशील इलाके के 02 प्रमुख पथों का किया शिलान्यास, 01 करोड़ 71 लाख़ रुपए से बदलेगी इस क्षेत्र की तस्वीर

जनता सांसद चुनाव में दें मौका, हम विश्वास दिलाते हैं सेवा और विकास में रचेंगे नया कीर्तिमान- मनीष जायसवाल

भगवान नृसिंग के दरबार से निकलकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने हजारीबाग सदर विधानसभा अंतर्गत कटकमदाग प्रखंड स्थित शहरी क्षेत्र से सटे इलाके के दो प्रमुख पथों का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। कुल 02 किमी के दोनों पथों का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग, कार्य प्रमंडल हजारीबाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुल 1 करोड़ 71 लाख़ रुपए की राशि से होना है। इन पथों में खपरियावां में नृसिंह स्थान के मुख्य मार्ग से विकास नगर होते हुए रिंग रोड तक का पथ और विकास नगर नियर पंचशील कॉलोनी में ममता देवी पति-मुन्ना सिंह जी के घर होते हुए बनहा खपरियावां तक पथ निर्माण कार्य जल्द होगा।

इन दोनों पथों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन और परिवहन में सुगमता होगी। मौके पर मनीष जायसवाल ने कहा की जनसेवा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता रही है आगे भी इसी ध्येय के साथ सेवारत रहूंगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दें और कमल निशान पर मतदान करें हम गारंटी देते हैं मोदी जी के नेतृत्व में भारत और हजारीबाग का संपूर्ण विकास होगा ।

मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू,कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, कटकमदाग उप प्रमुख विमल गुप्ता, खपरियावाँ पंचायत के मुखिया राजेश गुप्ता, पूर्व मुखिया मंजू मिश्रा, समाजसेवी किशोर सावंत, लखन गोप, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा राजेश ठाकुर, उप मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ साव ,रंजित यादव, अशोक राम , संतोष ठाकुर, संजय राणा, संजय राम, सुनील गोप, विशाल वर्मा, रंजित वर्मा, धनेश्वर साव, नागो साव, दिलीप गोप, मो. नशीम, अभिषेक सिंह, मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary.

राम भक्तों के लिए

झारखंड में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी

0

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची

🏫 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय नामांकन 2024-25 🏫

✦ राज्य में संचालित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि बढ़ाई गयी।

✦ 15 मार्च तक जमा लिए जाएंगे आवेदन फॉर्म, 22 मार्च को आयोजित की जायेगी प्रवेश परीक्षा।

राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अब आवेदन फॉर्म दिनांक 15 मार्च, 2024 तक प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म प्राप्त करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। दिनांक 18 मार्च, 2024 से दिनाक 21 मार्च, 2024 तक एडमिट कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 22 मार्च, 2024 को आयोजित की जायेगी। दिनांक 30 मार्च, 2024 को प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दिनांक 1 अप्रैल, 2024 से दिनांक 7 अप्रैल, 2024 तक विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। दिनांक 8 अप्रैल, 2024 से उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जायेगी।

एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे अभिभावक

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन हेतु अभिभावक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है। राज्य शिक्षा परियोजना ने उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए वेब पोर्टल (https://www.soeadmission.in) भी लांच किया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छात्र और अभिभावक 15 मार्च तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर सकते है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त है उत्कृष्ट विद्यालय

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित उत्कृष्ट विद्यालय केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) द्वारा मान्यता प्राप्त है। ये उत्कृष्ट विद्यालय स्मार्ट क्लास, खेल-कूद एवं तकनीकी कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ विज्ञान विषय के लैब, पुस्तकालय, प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक, लैंग्वेज लैब समेत कई आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इन विद्यालयों में राज्य सरकार द्वारा बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और सूचना प्रौद्योगिकी के मजबूत ढांचे से युक्त उत्कृष्ट विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च, 2024 तक नामांकन के लिए आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है।

राम भक्तों के लिए

खलारी कोयलांचल में दिखा रमजान का चांद, रमजान का पहला रोजा आज

0

खलारी। खलारी कोयलांचल क्षेत्र और आस पास के ग्रामीण इलाको में सोमवार की शाम रमजान उल मुबारक का चांद नजर आ गया। रमजान का चांद दिखने के साथ ही कोयलांचल क्षेत्र के सभी जगहो पर नमाज ऐ तरावीह की शुरुआत हो गई है। खलारी जामा मस्जिद, जी टाईप, जेहलीटाड़, राय, बाजारटांड़, मैकलुस्कीगंज सहित अन्य मस्जिदों में तरावीह की नमाज प्रारंभ हो गई। वहीं मंगलवार को रमजान माह का पहला रोजा रखा जाएगा।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

विश्रामपुर और तुमांग पंचायत के रैयतों ने खलारी अंचल कार्यालय के समक्ष शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

0

खलारी। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन एवं झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति के संयुक्त बैनर तले सोमवार से रैयत रतिया गंझू के नेतृत्व में विश्रामपुर और तुमांग पंचायत के रैयत और ग्रामीणों ने 1976 में सीसीएल द्वारा अधिग्रहित की गई भूमि में हुई त्रुटि के सुधार करने की मांग को लेकर खलारी अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।

धरना पर बैठे रतिया गंझू ने कहा कि सीसीएल केडीएच प्रबंधन और खलारी अंचल की ढुलमूल और टालमटोल रवैया के कारण विश्रामपुर और तुमांग पंचायत के रैयतों और ग्रामीणों को आज तक नौकरी मुआवजा और पुनर्वास का लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि पुर्व में केडीएच खदान से सटे जामुन दोहर में दोनों पंचायत के रैयतों एवं ग्रामीणों ने एक सौ बीस तक धरना दिया था। वहीं 28 जनवरी को केडीएच खदान के काम को बंद कराने के बाद सीसीएल प्रबंधन, बिहार कोलियरी कामगार यूनियन, झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में तय हुआ था कि सीसीएल प्रबंधन विश्रामपुर और तुमांग पंचायत के जमीन को जल्द ही सत्यापित कर रैयतो को नौकरी और मुआवजा देने साथ उनका पुनर्वास कर दिया जाएगा।

लेकिन आज तक सीसीएल प्रबंधन एवं अंचलाधिकारी के द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। अतः हम रैयत और ग्रामीणों ने अपनी उक्त मांगों को लेकर फिर से अंचल कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दिया है। उन्होने कहा कि जब तक रैयतों और ग्रामीणों की समस्याओं का उचित निवारण नही होता है और रैयतों की जमीन को चिह्नित कर उन्हे नौकरी, मुआवजा और पुनर्वास नही किया जाता तब तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

अनिश्चितकालीन धरना में मुख्य रूप से महेश महतो, मुन्ना कुमार गंझू, संतोष गंझू, देवराज गंझू, पिंटू गंझू, राहुल कुमार, करण कुमार, जीतन गंझू, महावीर गंझू सहित अन्य रैयत और ग्रामीण उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

बिरसा विस्थापित प्रभावित मंच ने किया धरना प्रदर्शन

0

खलारी। बिरसा विस्थापित प्रभावित मंच के द्वारा समस्याओं को लेकर एन के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। उसके बाद 21 सूत्री मांग पत्र प्रबंधन को सौपा गया। इससे पूर्व ग्रामीण पैदल चल कर नारेबाजी करते हुए डकरा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे। जहां प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बहुरा मुंडा और संचालन महेंद्र उरांव ने किया। सभा में सीसीएल की विस्थापन नीति पर सवाल उठाते हुए वक्ताओं ने रैयत विस्थापित की समस्या सहित 21 सूत्री मांग रखी गई। इस मौके पर बहुरा मुंडा, रामेश्वर भोगता, ध्वज राम धोबी , महेन्द्र उराव, उमेश लोहरा, किशन मुंडा, पंकज मुंडा, सूरज लोहरा, बिगन उरांव, कालेश्वर मुंडा, शत्रुघ्न मुंडा, लालु मुंडा, अनिल राम, छोटू राम, विजय , मनोज रेनू देवी, सुक्रमणि देवी, सीता देवी, पुष्पा देवी, इतवारिया सीता, शांति देवी सहित समेत कई गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

झामुमो ने निकाली न्याय यात्रा

0
करकट्टा बस्ती में न्याय यात्रा निकालते झामुमो कार्यकर्ता

मैक्लुस्कीगंज। झारखंड मुक्ति मोर्चा खलारी प्रखंड समिति द्वारा तुमांग पंचायत के करकटटा बस्ती में न्याय यात्रा निकाली गई।इस दौरान बताया गया कि न्याय यात्रा के माध्यम से आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित समस्त आदिवासी समाज पर केंद्र सरकार बीजेपी और मनुवादी विचारधारा द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा उसके विरोध में तमाम झारखंड राज्य के ग्रामीणो में आक्रोश है जिसका असर आने वाली लोकसभा चुनाव में वर्तमान केन्द्र सरकार को दिखाई देगा जनता के लिए कई कल्याणकारी योजना बनाई गई है जिसका लाभ सीधे आमजनता को मिल रहा है।

जिसमे अबुआ आवास, सर्वजन पेंसन, विधवा पेंशन ,फुले बाई सावित्री किशोरी समृधी योजना और गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के द्वारा किया गया है।इस मौके पर खलारी प्रखंड अध्यक्ष अनील पासवान , चितरंजन सिंह,कलाम रिजवी,याकूब अंसारी ,शंभुदास गौरव सिंह, बीरू ,गणेश पहान किसुन मुंडा, पंकज मुंडा, सत्रुधन मुंडा, मजीता देवी ,पूनम देवी बेबी देवी ,उमा देवी, तरो देवी सरिता देवी, रेणू देवी, सोमरी देवी पार्वती देवी ,बांधनी देवी, मंजू देवी ,नोनी देवी ,मंगरी देवी ,अघनी देवी आदि ग्रमीण मौजूद थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए

बजरंगदल सह दुर्गावाहिनी खलारी प्रखण्ड की बैठक सोमवार को गायत्री मंदिर डकरा के प्रांगण में प्रखंड संयोजिका सुनीता महतो की अध्यक्षता में सम्पन हुआ जिसका संचालन नीरा देवी ने किया

0

खलारी। बजरंगदल सह दुर्गावाहिनी खलारी प्रखण्ड की बैठक सोमवार को गायत्री मंदिर डकरा के प्रांगण में प्रखंड संयोजिका सुनीता महतो की अध्यक्षता में सम्पन हुआ जिसका संचालन नीरा देवी ने किया। बैठक में मुख्यरूप से राँची जिला बजरंगदल संयोजक बिनोद विश्वकर्मा उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की हर साल की भांति इस साल भी धूम धाम से दुर्गावाहिनी का होली मिलन समारोह 19 मार्च को बीटाइप दुर्गा मंडप क्लब डकरा में 11 बजे से मनाया जायेगा। इस होली मिलन समारोह में प्रखण्ड के सभी पंचायत से दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के सदस्य शामिल होंगे साथ ही समारोह में मुख्य तौर पर झारखण्ड प्रदेश विहिप सह मंत्री रंगनाथ महतो उपस्थित रहेंगे।
मौके पर संगीता देवी, अल्का पांडे, ललिता देवी, अनीता देवी, कविता देवी, मंजू देवी, सोनी कुमारी, ममता देवी, सरिता देवी, दीपशिखा देवी, पिंकी देवी, रीना देवी, सरिता देवी ,पुष्पा देवी रीमा देवी, विनीता देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

News – Kumar Prakash.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium