20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजलप्रपात के ऊपर से नीचे गिरने पर हुई , दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम...

जलप्रपात के ऊपर से नीचे गिरने पर हुई , दर्दनाक मौत, पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत डूमरी थाना स्थित सदनी जलप्रपात के ऊपर से नीचे गिरने के कारण डूमरी थाना स्थित जैरागी पकरीटोली निवासी 24 वर्षीय अनुराग टोप्पो घूमने के ख्याल से सजनी जलप्रपात गया हुआ था , ऊपर से बह रहे पानी के समक्ष काफी फिसलन था जिस पर पैर पड़ते ही वह उक्त जलप्रपात में ऊपर से नीचे गिरने के दौरान उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बाद में उक्त घटना की जानकारी डुमरी थाना पुलिस को दी गई , उक्त सूचना मिलने ही डुमरी थाना के एस.आई. जितेंद्र सिंह उक्त घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू करते हुए उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया , जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading