27.2 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 659

प्रखंड कार्यालय खलारी में  “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम से संबंधित की गई बैठक

0

खलारी। प्रखंड कार्यालय खलारी में शनिवार को “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम से संबंधित बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग की अध्यक्षता में की गई। जिसमें बताया गया कि उक्त कार्यक्रम  09 अगस्त से 15 अगस्त तक ग्राम तथा पंचायत स्तर पर किया जाना है, इसके तहत छः प्रकार के कार्यक्रम किया जाना है। जिसमें  शिलाफलकम (शहीद स्मारक) का निर्माण, पंच प्राण शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन या अमृत वाटिका का निर्माण, वीरों का वंदन, झंडोतोलन तथा राष्ट्रगान का गायन एवं अमृत कलश यात्रा जिसके अंतर्गत गाँवों की मिट्टी पंचायत में, पंचायत से प्रखंड में, प्रखंड से जिला में एवं जिला से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी l इस दौरान  प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक पंद्रहवें वित्त, सभी पंचायत के मुखियागण, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव एवं सभी ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित हुए।

राम भक्तों के लिए

बरही के पास भारी मात्र मे नशा जप्त

0

रात्री पुलिस अधिक्षक महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि चतरा की ओर से मोटरसाईकिल सं0- JH13H2827 आ रही है जिसके डिक्की में भारी मात्रा मे अफीम रखा हुआ है जिसे तस्करी करने के उद्देय से चौपारण होते हुए बरही की ओर ले जाया जा रहा है। इस सुचना को पुलिस अधिक्षक महोदय के द्वारा गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महोदय बरही के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल के द्वारा उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु महाराजगंज चौक के निकट उक्त मोटरसाईकिल के आने का इंतजार करने लगा । तत्पश्चात कुछ समय बाद उक्त मोटरसाईकिल को आते हुए देखा गया, जिसे पुलिस बलबल के द्वारा घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकडाए व्यक्ति के मोटरसाईकिल का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही के द्वारा विधिवत तलाशी लिया तो तलाशी के क्रम मे मोटरसाईकिल के डिक्की में तीन अलग-अलग प्लास्टिक मे रखा मादक पदार्थ अफीम कुल करीब 05 कि0ग्रा0 को बरामद किया गया। बरामद अफीम को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध मे चौपारण थाना काण्ड सं0-325/23 दिनांक- 05.08.2023 धारा-414/34 भा०व०वि० एंव 21 (b) 21 (c) /22 (6) / 22(c) /29 NDPS Act दर्ज करते हुए पकडाए अभियुक्त शंकर साव पे0 – झमन साव ग्राम- डमडोईया थाना सदर जिला- चतरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी :-
(1) अफीम- करीब 05 किलोग्राम |
(2) स्पॅलेंडर मोटरसाईकिल सं0-JH13H2827 (3) एक एंड्रायड मोबाईल फोन ।
गिरफ्तारी

  1. शंकर साव पे0- झमन साव उम्र 28 वर्ष ग्राम डमडोईया थाना सदर जिला- चतरा
    छापामारी दल-
  2. श्री नाजीर अख्तर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय बरही
  3. श्री जगलाल मूंडा पु०नि० बरही अंचल
  4. श्री अरुण कु0 रवानी, पु०अ०नि० चौपारण थाना
  5. श्री मनोज कुमार सिंह, स०अ०नि० चौपारण थाना एवं चौपारण थाना के शसस्त्र बल

News – Vijay Chaudhary

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk3.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित

0

आज दिनांक 5 अगस्त 2023 को वाणिज्य विभाग में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 4 वर्षीय स्नातक के आठों समय सत्र के पाठ्यक्रम का निर्धारण के लिए बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता वाणिज्य के संकाय अध्यक्ष डॉ मोख्तार आलम ने किया। इस अवसर पर दूसरे विश्वविद्यालय से विषय विशेषज्ञ के रूप में रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के डॉ एम एन जुबेरी एवं योगदा सत्संग महाविद्यालय रांची के प्राध्यापक डॉ मृणाल गौरव भाग लिए।

आज के बैठक में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई फॉर्मेट के आधार पर आठो समसत्र के पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा के उपरांत अंतिम रूप दिया गय। समय की मांग को देखते हुए पाठ्यक्रम को आधुनिक बनाया गया।

आज के बैठक में विभागाध्यक्ष डॉ एस के अग्रवाल, प्रबंध विभाग के निदेशक सहा विभागीय प्राध्यापक डॉ अमिताभ समानता, स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के डॉ उदय एस सिंह, मारखम महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ बी त्रिवेदी, अन्नदा महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार, केबी महिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ निर्मला खश एवं मारखम महाविद्यालय के सुश्री अंतरा गुप्ता शामिल हुए। तय हुआ की पाठ्यक्रम की एक प्रति विश्वविद्यालय के संबंधित कोषांग में भेज दी जाएगी आवश्यक कार्रवाई हेतु ।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने घर-घर जाकर मतदाता सूची के पन्नों का सत्यापन किया, नगलो आहार में पौधरोपण भी किया

0

गिरिडीह : जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने डुमरी प्रखंड के मदगोपाली पंचायत में घर-घर जाकर मतदाता सूची के पन्नों का सत्यापन किया। इस दौरान डीसी ने हाउस टू हाउस लगातार 5 घरों के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया और मतदाता जागरूकता से संबंधित जानकारी दी।

डीसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

निरीक्षण के क्रम में डीसी ने परमदगोपाली पंचायत स्थित नगलो आहार पहुंच कर फलदार और छायादार वृक्षों के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधरोपण के लिए जागरूक भी किया

डीसी ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आनेवाली पीढियों का मौलिक अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस समय बरसात का मौसम है। इस समय हमें पेड़ लगाने चाहिए। सरकार भी मुहिम चला रही है कि स्कूल, कॉलेज व खाली पड़ी जमीनों पर जितना हो सके पौधे लगाए जाएं। ताकि आनेवाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी न हो। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भी पौधे लगाने के प्रति जागरूक किया और कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

जल जीवन मिशन के तहत संचालित प्रचार वाहन का निरीक्षण किया

इसके अतिरिक्त डीसी ने जल जीवन मिशन के तहत संचालित प्रचार वाहन का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान डीसी ने जल संरक्षण व जल की महत्ता के बारे में आमजनों को जानकारी दी और इसके संरक्षण पर बल दिया। उपायुक्त ने कहा जल संरक्षण अवश्य करें ताकि हमारे आनेवाली पीढ़ी को शुद्ध जल मिल सकें।

राम भक्तों के लिए

MLA सोनू ने सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में सोलर पैनल का उद्घाटन किया

0

गिरिडीह : सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में झारखंड शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा साप्ताहिक परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर विद्यालय पहुंचे सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, प्रधानाध्यापक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा व पूर्व प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यालय में लगाए गए 50 किलोवाट के सोलर पैनल का उद्घाटन विधिवत् रूप से किया।

स्कूल में अब 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी

मौके पर बताया गया कि सोलर प्लेट के प्रारंभ होने से विद्यालय में 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति होगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की बात हो या फिल्टर फ्रीजर पानी की बात हो या फिर स्मार्ट क्लासरूम में लगे स्मार्ट बोर्ड को चलाने की बात हो, सभी चीजें अब निर्बाध रूप से छात्राओं के हित में संचालित होती रहेंगी। मौके पर विद्यालय की शिक्षिका पापिया सरकार, शिक्षक प्रतिनिधि मोहम्मद अख्तर अंसारी, गीता कुमारी, कुसुम कुमारी, अमृता कुमारी, राकेश कुमार, आईडी इंद्रदेव, पोलिस मरांडी, शोभा पांडे, राजेंद्र प्रसाद, बम शंकर मंडल, वीणा वादिनी, रेनू अग्रवाल, खुर्शीद अंसारी, अनिता कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

नये तरीके से साइबर क्राइम को अंजाम देनेवाले सात अपराधी दबोचे गए, एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा-नवजात के माता-पिता को कॉल कर सरकारी योजना का प्रलोभन देकर भेजा करते थे लिंक

0

गिरिडीह : साइबर पुलिस के अलावा दो थाने की पुलिस ने पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर सात साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। अपराधियों के पास से पुलिस सात मोबाइल फोन के साथ ही दस सिम कार्ड और कई अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी इतने शातिर तरीके से साइबर क्राइम की घटना को अंजाम देते थे, कि उनके खिलाफ सबूत जुटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी ने बताया कि अपराधी आंगनबाड़ी की सेविका को कॉल कर नवजात शिशुओं के डीटेल्स उनके माता-पिता के नंबर मांगा करते थे। सारे अपराधी नवजात के माता-पिता को कॉल कर सरकार से योजना के जरिए पैसे मिलने का प्रलोभन देकर लिंक भेजा करते थे और इसी लिंक से उनके बैंक खाते को खाली कर दिया करते थे।

सारे अपराधी एक खास ऐप का इस्तेमाल करते थे

एसपी ने बताया कि इसके लिए सारे अपराधी एक खास ऐप का इस्तेमाल करते थे और घटना को अंजाम दिया करते थे। दोनों थानों की कार्रवाई में जिन सात अपराधियों को दबोचा गया है, उनमें मुफस्सिल थाना इलाके के महेशपुर गांव निवासी श्रवण राय, संतोष राय, टिंकू राय और बेंगाबाद थाना इलाके के अलग-अलग गांव के अपराधी शामिल हैं। हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिरफ्तार अपराधियों ने अब तक कितने नवजात के माता-पिता को अपना निशाना बनाया और उन्हें फर्जी लिंक भेज कर उनके बैंक खाते को चपत लगायी।

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk4.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

झारखंड की सीमा हैदर : हजारीबाग की बहू बनेगी विदेशी महिला बरबरा पोलाक, कोर्ट मैरेज के लिए दी अर्जी

0

हजारीबाग: पोलेंड की बिदेशी महिला हजारीबाग की बहू बनेगी। इसके लिए शुक्रवार को कोट मैरेज विवाह के लिए निबंधन कार्यालय में अर्जी दाखिल किया गया है। 49 वर्षीया बरबरा पोलाक पिता जोडिविला, जो सनिकी पोलेंड की रहनेवाली है, ने 28 वर्षीय प्रेमी सदाब मल्लिक पिता शहुद मल्लिक खुटरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।शुक्रवार को महिला अधिवक्ता मोनी कुमारी ने निबंधन कार्यालय में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कोट मैरेज शादी का आवेदन जमा किया। इस संबंध में जिला अवर निबंधक राजकुमार मधेशिया ने कहा कि शादी के लिए आवेदन की अर्जी फाईल कर दी गई है। अर्जी में दोनों का फोटो के साथ हस्ताक्षर है। अर्जी दाखिल करने के 30 दिनों के बाद कार्यालय की ओर से मैरेज सर्टिफिकेट दिया जायेगा।
इस बीच सरकारी नियमानुसार दावा आपत्ति पेश करने का समय दिया गया। बरबरा पोलाक तलाकशुदा महिला हैं। इनका एक पांच वर्ष की पुत्री भी साथ में है। बताया जाता है कि बरबरा पोलाक पोलैंड में एक कंपनी की 50 प्रतिशत शेयर की मालकिन हैं। वह इस बार लगाकर दूसरी बार भारत आ चुकी हैं।खुटरा गांव के शदाब मल्लिक जो मुंबई में रहकर आईटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है उसके साथ बिदेशी महिला का वर्ष 2021 में सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। दोनों में लगातार चैटिंग होती रही और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई।अब नौबत यहां तक आ गई की दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

राम भक्तों के लिए

Azamgarh How Shreya Tiwari, an Inter student, died at school

0

Shreya Tiwari, a student in Class 11, died at the Children’s Girls College in Azamgarh, Uttar Pradesh. Police have detained the principal and the student’s teacher in connection with her death. According to SP Anurag Arya, the girl student was subjected to mental torture during the course of the investigation, which led to her suicide by falling from the roof. Additionally, some students in the school disregarded the proof. By including sections 306 and 201 in the case, the criminal investigation is still continuously occurring. At the Children’s Girls School in Harbanshpur, Azamgarh, a female student passed away last Monday after falling from the roof in a mysterious circumstance.

On the complaint of the family members, the police, in this case, decided to bring a murder case against the principal and the class teacher. After Tuesday, the district was filled with a lot of anger at the death of the girl student. Students traveled in combination with social and women’s organizations as well. They demanded the arrest of the accused along with the closure of the school. Sonam Mishra, the principal of the aforementioned school and a resident of Khatri Tola, Chowk City Kotwali, as well as class teacher Abhishek Rai, a resident of Krishna Bihar Gali Khwaja Jahanpur, Thana Kotwali, District Mau, were both detained by the police on Thursday in connection with this case. The girl student’s cell phone was also found at the principal’s office.

A student went to speak with the principal at the office. The accused principal and classroom instructor have been taken into custody in the murder case, according to SP Anurag Arya. Under the direction of Sidhari CO CT and SHO of Mahila Thana, a team was established. The CCTV DVR has been confiscated thus far in the inquiry. during the investigation, it came to light that the girl student left the class at 12:00 and proceeded to the principal’s office, following which she stood outside of the office for a considerable amount of time. It has been established that he took the stairs to the third floor after that, at roughly 1.15 am. Anurag Arya reported that a video of the girl student’s fall had been discovered in another piece of film. The field team performed a benzidine test, which demonstrated that there was blood where the student had fallen but that other individuals in the school had rinsed the blood away with water. The destruction of evidence is illegal. The lawsuit also pertains to Section 201. T

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/hotsaree1.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

Meet IPS Prabhakar Chaudhary, a UP cadre who has been with the department for 13 years and has been transferred 21 times.

0

The police in Bareilly, Uttar Pradesh, made use of a lathi charge against errant Kanwariyas who insisted on attacking a procession through a Muslim-majority in the surrounding area that also had a mosque. There are rumors that the Muslims were also against the march. The Kanwariya group allegedly started playing loud DJ while insisting on continuing the parade while the cops were attempting to defuse the situation. The police used a lathi charge to tranquilize them. Prabhakar Chaudhary, a senior superintendent of police and IPS, was following the event and transferred to Lucknow’s 32 Police Commiserate. Nevertheless, IPS Chaudhary, who has gone through nearly three decades of moves since joining the police department in 2010, is not acquainted with this.

Prabhakar Chaudhary, an Indian Police Service (IPS), is nationally recognized for his dedication to traditional policing that operates according to the rules and regulations. He disapproves of Uttar Pradesh’s pervasive encounter culture. Because he doesn’t follow the rules and toes their line, IPS Chaudhary frequently draws the wrath of the political elite. He is also renowned for rejecting the VIP lifestyle and for frequently surprising people with his straightforwardness and distinctive manner of conducting unexpected inspections.

On January 1st, 1984, Prabhakar Chaudhary was born in Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh. He belongs to the IPS’s 2010 batch. After earning his BSc from Allahabad University, he pursued his LLB. Since he was young, Chaudhary has been interested in reading. He used to spend five to six hours per day studying. He earned 76% in high school and intermediate school before completing the BSC examination at Allahabad University with 61%. Chaudhary became an officer in the Indian Police Service (IPS) after clearing the desired civil services examination on his first attempt.

Prabhakar Chaudhary has worked for the state’s police department in Ballia, Bulandshahr, Meerut, Varanasi, and Kanpur. He is renowned for his harsh rules and efforts to eradicate the local gangs and mafia. Yogi Adityanath, the chief minister of Uttar Pradesh, presented Prabhakar Chaudhary with the Chief Minister’s police medal on Independence Day of last year in acknowledgment of his extraordinary commitment and selfless public service. When Prabhakar Chaudhary was appointed SP of Kanpur Dehart in 2016, he broke with precedent by choosing to travel to his office in a state roads bus and a tempo. In addition, he gained attention when he used his personal vehicle to drive injured people to the hospital while monitoring the rescue mission in Kanpur Dehat.

He is a native of the Uttar Pradesh district of Ambedkar Nagar. He was successful on his first attempt to pass the civil service exam. He was hired as an IPS officer in the UP cadre from the 2010 batch. He took decisive action against the mafia and neighbourhood gangs after seizing the administration of the Mathura area in 2017, exposed numerous looting cases, and ended illegal activities involving silver traders. After being posted there for three months, he was transferred out of the district.

According to reports, Prabhakar Chaudhary intends to join a federal agency soon and may even accept a central deputation.

राम भक्तों के लिए

अब भारत में प्रवेश पर नेपाली चार पहिए वाहनों को दूतावास से लेनी होगी अनुमति

0

पास मिलने पर ही रक्सौल या अन्य शहरों में कर सकेंगे प्रवेश

रक्सौल।(TOR ) भारत से नेपाल में कहीं जाना होता है तो स्थानीय क्षेत्र के लिए नेपाली कस्टम से इंट्री तथा दूर जाने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से भंसार अर्थात निर्धारित टैक्स देकर जाना होता है। अब भारत ने भी सख्त कदम उठाया है, जिसके कारण मंगलवार को भारत-नेपाल सीमा पर उस वक्त नेपाली चार पहिए वाहन संचालकों के बीच अफरातफरी मच गया, जब नेपाल से आने वाली चार पहिया गाड़ियों को कस्टम के द्वारा अचानक रोका जाने लगा। मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय महावाणिज्य दूतावास के द्वारा एक विभागीय पत्र जारी किया गया है, जिसमें रक्सौल के स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ भारतीय कस्टम को यह निर्देश दिया गया है कि नेपाल से आने वाली चार पहिया गाड़ी को भारत में तब ही अंदर आने को प्रवेश मिलेगी, जब उक्त वाहन के स्वामी के द्वारा महावाणिज्य दूतावास या भारतीय दूतावास काठमांडू से आवश्यक जारी कागजात होंगे। हालांकि पहले से रक्सौल तक आने के लिए नेपाली चार पहिया वाहनो को किसी तरह के पास या कागजात की जरूरत नहीं होती थी। अब ऐसे में जब नया नियम सख्ती के साथ लागू किया गया तो सभी चालकों एवं मालिकों के होश उड़ गए और उनके चेहरे पर परेशानी दिखने लगी। उधर नियम जारी होने के बाद मंगलवार को सैकड़ो गाड़ियों को वापस भेज दिया गया है। हालांकि यह नियम नेपाल से आने वाली दो पहिया वाहनो पर लागू नहीं है। दूतावास से जारी पत्र के अनुसार अब नेपाली चार पहिया वाहनो को रक्सौल तक भी आने के लिए पास लेना होगा, जो कि दूतावास से जारी किया जाएगा। अब तक नियमों में ढील के कारण बड़ी संख्या में नेपाली चार पहिया वाहन रक्सौल समेत मोतिहारी, सिवान, गोरखपुर, मुजफ‍्फरपुर और यहां तक पटना और दरभंगा एयरपोर्ट तक भी बिना रोक-टोक के चली जाती थी। जिससे भारत सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता था। इधर इस नियम का नेपाल में विरोध भी शुरू हो गया है। हालांकि यहां के कुछ लोगों का कहना है कि इसमें नेपाल में नियम विरोध करने का कोई मतलब नही निकलता, जब नेपाल में हमारे साथ ऐसा हो सकता है तो उनके साथ भारत में नियम लगाना बुरा कैसे हो सकता है। अगर बॉर्डर खुला है तो दोनो तरफ समान रूप से नियम होने चाहिए।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium