हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को मनीष जायसवाल ने इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा- अर्चना करके बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण, बरही और पदमा प्रखंड क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में तुफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और बुधवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कर्णपुरा और कोयलांचल क्षेत्र में करीब दो दर्जन क्षेत्रों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया ।
केरेडारी के कंडाबेर माता स्थान में किया पूजा- अर्चना, मिला जीत का आशिर्वाद
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत केरेडारी प्रखंड स्थित कंडाबेर अवस्थित मां अष्टभुजी मंदिर में माता रानी का पूजा- अर्चना के साथ किया। उन्होंने यहां माता रानी की ओर से जीत का आशिर्वाद भी प्राप्त हुआ। ज्ञात हो कुछ समय पूर्व भी मनीष जायसवाल ने यहां पूजा करके मन्नत मांगी थी तब भी उन्होंने यहां आशिर्वाद मिला था ।
समर्थक की भावुकता की खुशी देख द्रवीभूत हो उठे मनीष जायसवाल
मां अष्टभुजी के दरबार में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल अपने एक समर्थक बीजेपी कार्यकर्ता युवा अधिवक्ता इंद्र कुमार पंडित को भावुक देख हृदय द्रवीभूत हो उठे। इंद्र पंडित की भावना और उनके खुशी के आंसू को छलकते देख मनीष जायसवाल भी भावुक हो उठे और माता रानी के दरबार में खुशी से फफकते- शिसकते इंद्र कुमार पंडित को गले से लगा लिया और फिर चुप कराकर अपने साथ पूजा में शामिल कराया ।
केरेडारी के आधा दर्जन गांवों में किया जनसंपर्क, कांग्रेस छोड़ 5 जनों ने थामा भाजपा का दामन
हजारीबाग के भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के चौक- चौराहे में पहुंचकर अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। जिसमें केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कंडाबेर, पतरा खूर्द, गर्रीकला, केरेडारी बेल चौक, केरेडारी चौक, भदईखाफ-लयसुकुवार चौक में जनसंपर्क किया। सभी जगहों पर गाजे- बाजे और ढोल- ताशे के साथ गर्मजोशी से फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। लोगों ने आश्वस्त भी किया की आपकी जीत पक्की है। यहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वालों में महेंद्र साव, निखिल कुमार, महावीर साव, रामचंद्र कुमार, अशोक विश्वकर्मा का नाम शामिल है। इन सभी का भाजपा परिवार में मनीष जायसवाल और हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया ।
कोयलांचल के पिपरवार और बचारा क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से मनीष जायसवाल का हुआ स्वागत, बीएमएस कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चतरा जिले के टंडवा प्रखंड स्थित पीपरवार भाजपा मंडल के अधीनस्थ क्षेत्र बहेरा पंचायत के ग्राम कारो, बकचा दक्षिणी पंचायत के बचरा और किचटो में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया और कई कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सबसे पहले कारो शिवालय और बचरा स्थित बाबा सिद्धेश्वर धाम में पूजा- अर्चना किया। बचरा में अधिष्ठापित भारत के एकता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर और इस क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी रहे शाहिद कृष्णा महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
बचरा के 4 नंबर चौक के समीप स्थित भारतीय मजदूर संघ के पिपरवार क्षेत्रीय कार्यालय सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ के कार्यालय में मां भारती, सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक स्व.दत्तोपंत ठेंगड़ी के तस्वीर पर पुष्पार्पण कर नमन किया और यहां बीएमएस से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया। सभी बीएमएस कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए आश्वस्त किया और अपने स्तर से भी चुनाव प्रचार में ताकत झोंकने का भरोसा जताया। सनातनी आस्था का केंद्र बचरा काली मंदिर प्रांगण पहुंचकर यहां काली मंदिर और गुरुद्वारा में माथा टेका। मनीष जायसवाल ने इस परिसर की खूबसूरती को देखा बताया की इसी परिसर में आकर हमें मनुष्यता की सीख भी मिलती है। यहां “सर्वधर्म सम्भाव” भी बखूबी दिखता है। एक ही जगह पर आसपास में यहां मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद और गिरजाघर भी है। तत्पश्चात पिपरवार क्षेत्र के ग्राम किचटो में युवाओं, महिलाओं के साथ वृद्ध और दिव्यांग जनों का भी उन्हें साथ मिला। कोयलांचल के पिपरवार क्षेत्र में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के द्वारा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का पारंपरिक तरीके से अभूतपूर्व स्वागत हुआ ।
बड़कागांव और सदर प्रखंड दर्जनों जगहों पर मनीष जायसवाल का हुआ शानदार स्वागत, सांसद प्रत्याशी बनाए जाने पर लोगों ने जताई खुशी, कहा होगी प्रचंड जीत
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल करणपुरा और कोयलांचल क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाने के बाद लौटने के क्रम में बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान बड़कागांव और सदर विधानसभा क्षेत्र में जगह- जगह उनका भव्य स्वागत हुआ। लोगों ने मनीष जायसवाल को गाजे- बाजे के साथ फूल माला पहनाकर और अंग- वस्त्र भेंटकर अभिनंदन किया। मनीष जायसवाल ने भी हाथ जोड़कर और गले मिलकर लोगों का अभिभावादन किया। मनीष जायसवाल ने बड़कागांव चौक, बारवाडीह में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और यहां बड़कागांव पंचायत भवन सभागार में स्थानीय मंडलों के भाजपा कार्यकताओं के विशेष बैठक को भी संबोधित किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के खपरियावां, फतहा में विस्थापित हाइवा ऑनर संघ और ग्राम वासियों द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया ।
हजारीबाग का बेटा हूं, कर्णपुरा से जुड़ा हूं, विस्थापन के दर्द को जानता हूं, सांसद बना तो जनता के हक में उठाऊंगा आवाज़ : मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की हजारीबाग का बेटा हूं, बड़कागांव की माटी से हमारे पुरखों का नाता है, कर्णपुरा और कोईलांचल क्षेत्र के विस्थापितों के दर्द को महसूस करता हूं। आगे उन्होंने कहा की अगर आप सबों का आशीर्वाद मिला और सांसद बना तो निश्चित रूप से जनहित से जुड़े मामलों को पुरजोर तरीके से उठाऊंगा। मनीष जायसवाल ने यह भी कहा की हिंदुस्तान की सुरक्षा और भारतीय संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाना है और बीजेपी के लोकसभा चुनाव का नारा अबकी बार 400 पर करते हुए हजारीबाग में भी नया इतिहास रचना है ।
मौके पर विशेषरूप से ये गणमान्य लोग रहें मौजूद
हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, के.पी.ओझा, सुमन कुमार, टोनी जैन, अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, आशीष सोनी, दामोदार सिंह, सत्येंद्र सिंह, बालेश्वर कुमार, मूलचंद साव,केरेडारी भाजपा मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, प्रीतम साव, राजू साव, उपेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, जुगनू सिंह, बालगोविंद सोनी, बद्रीनारायण सिंह, शेर सिंह, बैजनाथ साव, कृष्णा राम, बेचन साव, कैलाश साव, मुखिया पारसनाथ प्रसाद, विजय यादव, रामचंद्र कुशवाहा, शिबू मेहता, कैलाश साव, रामपति राम, राजेश श्रीवास्तव, राजेश यादव, मनीष पांडेय, इद्रभूषण, प्रदीप सिंह, खेमलाल महतो, विजय साव, सुमन गिरी, तुलसी कुशवाहा, राजीव मिश्रा, धीरेंद्र कुमार शर्मा, संजय पासवान, अजय कुमार सिंह, संजय ठाकुर, राधा देवी, रीना देवी, मुकेश कुमार, दिलीप अम्बष्ठ, महेश केवट, राजेंद्र चंद्रवंशी, रामप्रसाद महतो, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
News – Vijay Chaudhary.
KOTTY Mens Regular Fit|Classic Design with Stylish Look |Day Comfort|Mide Rise Strachable Jeans
₹401.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Van Heusen Women’s 100% Cotton Hipster Panty – Pack of 3 | Everyday Panty | Anti‑Bacterial Tech | Keeps you dry and Fresh | Sweat Absorbent | Inner Elastic | No‑Marks Waistband | Solid Colors | (Assorted Fresh colors ) Style 11101
₹429.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Allen Solly Men’s Polo T‑Shirt | Comfortable Rich Cotton Blend, Band Collar, Regular Fit | Stylish & Premium All Day Wear
₹515.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Mehrang Stretchable Saree Shapewear Petticoat for Women, Cotton Blended,Petticoat,Skirts for Women,Shape Wear Dress for Saree
₹225.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Klosia Women Embroidery Solid Straight Kurta and Pant Set with Dupatta
₹673.00 (as of October 21, 2026 12:43 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)MIRCHI FASHION Saree for Woman Chiffon Leaf Printed | Lightweight Daily Wear Comfortable Women's Sari with Blouse Piece (Available in 30 Styles)
₹459.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)AKHILAM Women's Kanjivaram Pure Soft Silk Saree For Women Saree With Unstitched Blouse Piece |Soft banarasi saree for women|silk saree pure silk
₹683.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹436.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Pure Soft Silk Saree With Blouse Piece For Wedding
₹464.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)C J Enterprise Women's Banarasi Saree Pure Kanjivaram Style Silk Saree With Blouse Piece for Wedding (Pari 121)
₹448.00 (as of October 21, 2026 11:52 GMT +05:30 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







