29.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 665

सेंट्रल मुहर्रम कमिटी ने की बैठक, 29 जुलाई को बैंक चौक पर लगेगा मुहर्रम मेला

0

खलारी। सेंट्रल मुहर्रम कमिटी की बैठक बुधवार को जेहलीटांड में हुई। बैठक की अध्यक्षता हाजी इस्लाम तथा संचालन साबीर अंसारी के द्वारा किया गया। बैठक में मुहर्रम मेला के सफल आयोजन को लेकर विशेष रूप से चर्चा करते हुए मेला से संबंधी सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही बैठक में मुहर्रम मेला 29 जुलाई दिन शनिवार को संध्या 3 बजे से खलारी बैंक चौक पर लगाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अब्दुल्ला अंसारी,  साबीरअंसारी, सुल्तान अंसारी, असलम अंसारी, परवेज आलम, नसीम अंसारी, सलामत अंसारी, जहीर अंसारी, गुलजार अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

राम भक्तों के लिए

चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस शीट तोड़कर नगदी सहित समान की करी चोरी 

0

खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के एसीसी काॅलोनी स्थित किशन स्टोर में बीती मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने छत में लगे एस्बेस्टस शीट तोड़कर नगदी सहित समानों की चोरी कर लिया। इस संबंध में दुकान संचालक किशन ने बताया कि सुबह में जब दुकान खोला तो छत में लगे एस्बेस्टस को टुटा पाया। जांच करने के क्रम में पता चला कि चोरों ने दुकान में रखे खुदरा पैसे के साथ ही लगभग 8 से 10 हजार मुल्य के समानों की चोरी कर ली। चोरी की घटना की जानकारी खलारी पुलिस को दे दी गई है।

राम भक्तों के लिए

खलारी पंचायत में विहिप सह बजरंगदल की बैठक

0

खलारी। विहिप सह बजरंगदल की बैठक खलारी प्रखण्ड के खलारी पंचायत के पीपल धौड़ा में हुई। बैठक की अध्यक्षता विक्की कुमार राम तथा संचालन प्रखण्ड संयोजक अमित लोहरा ने किया। बैठक में विहिप सह बजरंगदल समिति विस्तार किया गया। साथ ही उपस्थित जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा की विहिप का 60 वर्ष पूर्ण होने वाला है इसलिए जिला के प्रत्येक प्रखण्ड एवं सभी पंचायतों तक बजरंगदल समिति विस्तार करना है। वहीं उन्होने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों को जागरूक करते रहना है ताकि विदेशी शक्तियां सनातन धर्म पर आघात ना कर सके। बैठक में विहिप सह बजरंग दल के विभिन्न पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें खलारी पंचायत अध्यक्ष विक्की राम, मंत्री अभिषेक कुमार, संयोजक राहुल कुमार, सुरक्षा प्रमुख विशाल नायक, गोरक्षा प्रमुख किशन राम, अखाड़ा प्रमुख बंटी कुमार, सह मंत्री निखिल कुमार, मिलन केंद्र प्रमुख राजवीर, उपाध्यक्ष अजय कुमार राम, संपर्क प्रमुख अरुण को बनाया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष नितेश तिवारी, संपर्क प्रमुख दीपक तूरी, अजित जी, देवलाल राम, दशरथ राम, अमित राम, अशोक राम, दिलीप उराँव, कृष्णा तुरी, बब्लू राम, अमन राम, सरजू राम, सूरज कुमार, रिंकू लोहरा, आकाश कुमार, विकास उराँव, रामु उराँव, शिवलाल राम, चंदन लोहरा, बसंत साव, नंदलाल राम, मदन राम, विशाल कुमार, बजरंगी कुमार, अर्जुन कुमार, अमित विश्वकर्मा, मोहित कुमार, रवि तुरी, रोहित तुरी, आदित्य तुरी, अशोक तुरी सहित अन्य उपस्थित थे। 

राम भक्तों के लिए

अंजुमन मोहिबान उर्दू झारखंड की बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

0

अंजुमन मोहिबान उर्दू की चौथी बैठक शहर के चिश्तिया मुहल्ला स्थित पत्रकार अनवर फिदवी के मकान पर हुई। इस बैठक की अध्यक्षता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेवानिवृत्त जीएम फजल अली खान ने की। बैठक में उर्दू के मसले से संबंधित महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शिक्षक डॉ चांद निज़ामी अपने सम्बोधन में कहा कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय झारखंड सरकार के संकल्प संख्या 1833/6/7/2023 द्वारा स्कूलों को अपग्रेड किया गया है जिनकी संख्या 189 है। इस संकल्प के माध्यम से उर्दू के साथ स्थानीय और जनजातिय भाषाएँ साथ ही फारसी, अरबी और संस्कृत को भी शामिल किया गया है, छात्रों की संख्या के आधार पर इन सभी भाषाओं के लिए एक ही शिक्षक नियुक्त किया जाएगा। जाहिर है कि उर्दू भाषा के विधार्थीयों की संख्या को देखते हुए निश्चय ही गैर उर्दू भाषी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे जिस से उर्दू के पठन-पाठन पर कुप्रभाव पड़ेगा और इस भाषा के छात्र कालांतर में निश्चित रूप से उर्दू शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। यही हाल प्लस टू स्कूलों का है, इन स्कूलों में भी उर्दू शिक्षकों की बहाली का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। स्पष्टत: इन स्कूलों में भी उर्दू शिक्षा बाधित हो जाएगी। जिसका आगमी प्रभाव उर्दू के उच्च शिक्षा पर निश्चय ही पड़ेगा।
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ जैन रामिश ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आलिम और फाजिल की परीक्षा लेने से गुरेज किया है। यह परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर होनी थी परंतु अभी तक इसके लिए सरकारी स्तर पर कोई सुदृढ़ व्यवस्था नहीं की गई है। इसी क्रम में डॉ. जफरुल्लाह सादिक ने कहा वर्तमान परिस्थिति में आलिम और फाजिल के छात्रों के नुकसान की भरपाई कैसे की जा सकती है। इससे साफ है कि सरकार उर्दू की तरह मदरसा शिक्षा को भी चरणबद्ध तरीके से खत्म करना चाहती है। उन्होंने बताया कि उर्दू के साथ साथ मदरसों की उत्थान के लिए झामुमो के चुनावी घोषणापत्र में भी उल्लेख किया गया है जिसका पालन करने में सरकार विफल साबित हो रही है।
सेवानिवृत्त उपश्रमायुक्त शाहनवाज अहमद खान ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस संदर्भ में जागरूकता भी एक अहम मुद्दा है। दरअसल उर्दू प्रेमियों को अभी भी अनुभव नहीं हो रहा है कि उर्दू के साथ किस किस स्तर पर चरणबद्ध तरीके से नाइंसाफी हो रही है। यह सर्वविदित है कि राज्य सरकार द्वारा उर्दू को दूसरी राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। इसलिए हिंदी के साथ-साथ उर्दू भी एक अनिवार्य भाषा होनी चाहिए। इस संबंध में राजनीतिक दलों व प्रगतिशील शिक्षाविदों को आगे बढ़कर सीधे मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। अन्यथा उर्दू गुमनाम होकर रह जाएगी। बैठक में आम राय बनी कि एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उर्दू के तमाम मसलों पर बातचीत करने की शुरुआत करें।
पत्रकार अनवर फदवी ने कहा कि अन्य उर्दू प्रेमी संगठनों को भी साथ लेकर चलना चाहिए।उन्होंने इस संदर्भ में कहा कि यह कारवां अपनी मंजिल तक पहुंचेगा।
समाजसेवी शानुल हक ने कहा कि इस महत्वपूर्ण भाषा के मुद्दे को विधानसभा के सत्र में भी उठाने की जरूरत है। अजीम मॉडल स्कूल के मोहम्मद तामीर उद्दीन व साबिर हुसैन ने कहा कि इस समय झारखंड के सभी उर्दू प्रेमियों को एक साथ आना चाहिए तथा जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। मौलाना इश्तियाक अहमद अशरक मिस्बाही ने कहा कि उर्दू भाषा को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
अंजुमन की पांचवीं बैठक जल्द ही पाबरा रोड स्थित डॉ.जकीउल्लाह मिस्बाही के मकान में होना सुनिश्चित है। उक्त बैठक में कमेटी की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में अजीम खान, अख्तर हुसैन मिल्लत, डॉ. जकीउल्लाह मिस्बाही, मौलाना हैदर अली, डॉ. आशिक खान, आफताब हसन, इजाज सदफ, अरमान हसन, नैयर नौशाद, मोहम्मद मुस्तकिम आदि ने भी अपनी अपनी सलाह दी।

राम भक्तों के लिए

1 अगस्त से फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने जन वितरण प्रणाली का होगा अनिश्चितकालीन हड़ताल

0

हजारीबाग – जिले में 1 अगस्त से फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन द्वारा सभी जन वितरण प्रणाली अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को लेकर उपायुक्त व मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र के अनुसार 1 अगस्त से सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपना ई पोस मशीन बंद कर खाद्य पदार्थों का वितरण बंद रखेंगे। डीलर्स एसोसिएशन ने अपने कुछ मांगों को लेकर यह हड़ताल रखी है जिसमें दिसंबर 2022 से उन लोगों का कमीशन नहीं मिला है। इस मांग सहित 10 मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

कोल डंप में रोजगार एवं अन्य मांगों को लेकर लम्बा धौड़ा के ग्रामीणों की बैठक

0

कोल डंप को बंद करने का लिया निर्णय

खलारी, 18 जुलाई : खलारी ओल्ड साइडिंग के लम्बा धौड़ा के ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को छठ घाट पर श्यामजी महतो की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन राजकुमार महतो ने किया। इस बैठक में सभी ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में रोजगार एवं डकरा कोल डंप को लेकर चर्चा किया गया। डकरा कोल डंप संचालन कर्त्ताओं के प्रति ग्रामीणों ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि डंप संचालन कर्त्ताओं के द्वारा नौ महीना से लम्बा धौड़ा के लोगों को छलने एवं ठगने का काम किया जा रहा है अभी तक यहाँ के ग्रामीणों को फूटी कौड़ी तक नसीब नहीं हुई है, डंप का सारा पैसा संचालन कमिटी द्वारा आपस में बन्दर बांट कर लिया जा रहा है। जबकि रोजगार के लिए यहाँ के ग्रामीणों का फोटो और आधार कार्ड के साथ रजिस्टर भी बना कर दिया गया था, परन्तु इसपर अभी तक किसी ने ध्यान तक नहीं दिया है और न ही ग्रामीणों को कुछ प्राप्त ही हुआ है। इस सम्बंध में संचालन कर्त्ताओं से कई बार बात चीत भी की गई। इसके बावजूद रोजगार देने या इस ओर ध्यान देने के बजाय संचालन कर्त्ताओं के द्वारा झूठा आश्वासन देकर बार बार ठगने का प्रयास किया गया है। बताया गया कि मजबूर होकर ग्रामीणों ने 23 जुलाई को डकरा कोल डंप बन्द करने का निर्णय लिया है और कहा है की जबतक इसका ठोस उपाय नहीं हो जाता तब तक डंप को चलने नहीं दिया जाएगा। इस बैठक के दौरान कार्तिक पंडित, दीपक कुमार, अंकित मुंडा, दिनेश कुमार महतो, पिंटू कुमार, सरवन कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार, लालबाबू , अनिल कुमार, संतोष कुमार सिंह, पप्पू, सुलेन्दर महतो, जीवन रजवार, सुजीत कुमार, उमेश राम, रामरति देवी, फुला सुंदर देवी, मंजरी गंजू,  हेमा देवी, अनीता देवी,  पिपरा देवी,   रामजी महतो, मंजू देवी, विमला देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, मंतोष कुमार के अलावे अन्य सभी ग्रामीण  शामिल  थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी बीडीओ ने एनएफएसएम योजना 22-23 अंतर्गत किसानों के बीच किया रागी बीज का वितरण

0

खलारी, 18 जुलाई : खलारी प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लेखराज नाग की अध्यक्षता में एनएफएसएम योजना 22-23 अंतर्गत प्रत्यक्षण रागी बीज प्रभेद् वीएल-379 का किसानों के बीच वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित 14 (टाना भगत) किसानो के बीच मिनी किट बीज का वितरण किया गया। वहीं योजना को लेकर जानकारी देते हुए बीडीओ लेखराज नाग ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 100 मिनी किट बीज का वितरण प्रखंड के दो कलस्टर जिनमें लपरा एवं बलथरवा (खलारी) है उनमें किया जाना है। साथ ही उन्होने अंतराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 मनाये जाने, रागी खाने से संबंधित स्वास्थ्य लाभ एवं रागी की खेती से सम्बंधित कई जानकारी दी। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी एस.पी. आर्य, प्रखंड तकनिकी प्रबंधक विकास तिर्की, कृषक मित्र जयवीर यादव के अलावा कृषक मानिस कुमार भगत, विफा टाना भगत, सागर टाना भगत सहित अन्य टाना भगत किसान उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

टमाटर बेच कर करोड़पति बना महाराष्ट्र का किसान

0

एक महीने में 13000 क्रेट बेचकर कमाए 1.5 करोड़

देश भर में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र के पुणे जिला में टमाटर की खेती करने वाले एक किसान को खजाना मिल गया है। तुकाराम भागोजी गायकर और उनके परिवार ने एक महीने में 13,000 टमाटर की क्रेट बेचकर 1.5 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है। तुकाराम के पास 18 एकड़ कृषि भूमि है और 12 एकड़ भूमि पर वह अपने बेटे ईश्वर गायकर और बहू सोनाली की मदद से टमाटर की खेती करते हैं। परिवार ने कहा कि वे अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर उगाते हैं।

उर्वरकों और कीटनाशकों के बारे में उनका ज्ञान उन्हें यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि उनकी फसल कीटों से सुरक्षित है। रिपोर्ट के मुताबिक, नारायणगंज के किसान ने टमाटर की एक क्रेट बेचकर एक दिन में 2,100 रुपए कमाए। गायकर ने शुक्रवार को कुल 900 क्रेट बेचे, जिससे एक ही दिन में 18 लाख रुपए की कमाई हुई। पिछले महीने उन्होंने 1,000 से 2,400 रुपए प्रति क्रेट की कीमत पर टमाटर की बिक्री की। बता दें कि पुणे जिले के एक शहर जुन्नार में कई किसान टमाटर उगा रहे हैं। अधिकांश उनमें से करोड़पति बन गए हैं। वहां की बजार समिति ने टमाटर बेचकर एक महीने में 80 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इससे क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

तीन महीनों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिला

तुकाराम की बहू सोनाली रोपण कटाई और पैकेजिंग जैसे कार्यों को संभालती हैं। उनका बेटा ईश्वर बिक्री, प्रबंधन और वित्तीय योजना का काम संभालता है। पिछले तीन महीनों की कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिला है। उन्हें बाजार की अनुकूल परिस्थितियों का अनुभव हुआ है। नारायणगंज स्थित झुन्नू कृषि उत्पादन बाजार समिति की मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर की क्रेट की अधिकतम कीमत 2,500 रुपए रही।

 

राम भक्तों के लिए

अमरनाथ दर्शन के लिए खलारी से श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

0

खलारी। अमरनाथ दर्शन के लिए खलारी से श्रद्धालुओं का जत्था सोमवार को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुआ। जाने वाले श्रद्धालुओं में उदयभान सिंह, प्रकाश विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, संजय साहू एवं गाड़ी चालक रउफ खान शामिल है। यात्रा को लेकर उदयभान सिंह ने बताया कि 12 से 13 दिनों की यात्रा में खलारी से औरंगाबाद के रास्ते जम्मू होते हुए बाबा बर्फानी अमरनाथ का दर्शन किया जाएगा। जिसके बाद वहां वापसी में श्रीनगर होते हुए वैष्णो देवी, बाघा बॉर्डर, गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, विंध्याचल, बनारस, काशी विश्वनाथ होते हुए वापस खलारी पहुंचेंगे। वहीं जाने से पुर्व सभी श्रद्धालुओं ने बोल बम का जयकारा लगाया। 

राम भक्तों के लिए

बिना भेदभाव के काम कर रही मोदी सरकार – बाबूलाल मरांडी

0

तिसरी में विकास के अभाव के कारण इसे मैं तीसरी दुनियां के नाम से परिचय देता था।
अटल जी ने अलग राज्य दिया तथा भाजपा की सरकार ने विकास करके दिखाया।
श्री मरांडी अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार अपने पैतृक प्रखंड पहुंचे ।
झारखंड़ में लूट और भ्रष्टाचार जारी है।

तीसरी – भाजपा धर्म, क्षेत्र और जाति की राजनीति नहीं करती। मोदी सरकार बिना भेदभाव के जनता को प्रधानमंत्री आवास देने का काम कर रही है। मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है। नरेंद्र मोदी का 9 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबुलाल मरांडी ने रविवार 16 जुलाई को अपने पैतृक प्रखंड तिसरी के बरनवाल धर्मशाला में आयोजित टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
श्री मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में जनहित के कई ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य किए। देश और राज्य का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है। डंके की चोट पर पूरी मजबूती से कार्यकर्ता भाजपा सरकार के कार्यों से लोगों को अवगत कराएं।
श्री मरांडी ने पुराने वक्त को याद करते हुए कहा कि इस इलाके में बुनियादी सुविधाओं का ऐसा अभाव था कि बरसात में घर जाने के लिए सोचना पड़ता था। इसी कारण जब लोग मुझसे मेरे घर के बारे में पूछते थे तो मैं तीसरी दुनिया जैसे शब्द का इस्तेमाल करता था। ट्रैक्टर से नदी पार करते हुए मैं तो बहते-बहते बच गया था। यहां कोई साधन नहीं था। अगर कांग्रेस की सरकार रहती तो कभी विकास नहीं होता। अटल जी ने राज्य दिया और भाजपा सरकार ने विकास प्रारंभ किया। अटल जी की सरकार में प्रधानमंत्री सड़क योजना की शुरुआत की गई थी। गांव-गांव तक सड़कें, पुल पुलिया बनी। यानी भाजपा विकास का पर्याय है।
श्री मरांडी ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड सरकार के संरक्षण में लूट और भ्रष्टाचार जारी है। इस सरकार से जनता ऊब चुकी है। इस सरकार का अंत बहुत नजदीक है। कार्यक्रम के अंत में श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन भोजन भी किया।
इसके पूर्व बेलकुशी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया। श्री मरांडी ने बेलकुशी मंदिर में मत्था टेका। बेलकुशी से बाइक सवार सैकड़ों कार्यकर्ता बाबूलाल जी के जत्थे में शामिल होकर तिसरी बरनवाल धर्मशाला तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium