24.3 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 669

शिक्षिका से अपमानित छात्रा के सुसाइड केस मामले में झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन ने बाल संरक्षण आयोग से जांच की मांग की

0

रांची : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष काजल यादव एवं सदस्य उज्जवल तिवारी को पत्र प्रेषित कर इस घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए एक जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अपने ईमेल के माध्यम से भेजे गए पत्र में अजय राय ने कहा कि पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

प्रिंसिपल के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे

उल्लेखनीय है कि शिक्षिका से अपमानित होने के बाद धनबाद संत जेवियर्स स्कूल तेतुलमारी की दसवीं की छात्रा उषा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हृदयविदारक घटना ने सभी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। झारखंड पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय सर्राफ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षिका सिंधु की गिरफ्तारी से बात नहीं बननेवाली है. ऐसी शिक्षिका को ब्लैक लिस्टेेड किया जाए. उसे नौकरी से भी बर्खास्त किया जाए. राज्य सरकार से इस घटना पर गंभीरतापूर्वक कड़ा कदम उठाते हुए तथा कठोर कार्रवाई करते हुए संत जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल आर.के. सिंह के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए.

मां ने शिकायत की तो, प्रिंसिपल ने उषा को टीसी थमा दिया था

उन्होंने कहा कि ऐसे निजी स्कूलों की तानाशाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 10वीं की छात्रा उषा कुमारी माथे पर छोटे से बिंदी लगाकर असेंबली में उपस्थित हुई थी। जिसे देखकर शिक्षिका सिंधु भड़क गई और उन्होंने सभी छात्रों के बीच उषा कुमारी को थप्पड़ से मारते हुए कैंपस से बाहर निकाल दिया। उसकी मां द्वारा शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने उसे टीसी देकर स्कूल से निष्कासित कर दिया। जिससे आहत होकर छात्रा उषा कुमारी ने भविष्य को अंधकारमय एवं भरी असेंबली में शिक्षिका द्वारा बेइज्जती सहन ना कर पाई एवं आत्महत्या कर ली। मृतका छात्रा ने शिक्षिका के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई है।

राम भक्तों के लिए

Heavy Rainfall Expected in Jharkhand in Next 24 Hours

0

The India Meteorological Department (IMD) has issued a red alert for heavy rainfall in Jharkhand, effective from 11:00 AM on July 11, 2023 to 11:00 AM on July 12, 2023. The alert covers all 24 districts of the state.

The IMD has forecast isolated heavy to extremely heavy rainfall in several districts, including East Singhbhum, West Singhbhum, Seraikela Kharsawan, Khunti, Ranchi, Gumla, Bokaro, Hazaribag, Palamu, Chatra, Latehar, Lohardaga, Ramgarh, and Koderma.

The IMD has also warned of the possibility of localized flooding, waterlogging, and disruption of traffic in low-lying areas. Residents of these districts are advised to take precautions and stay safe during the heavy rainfall.

The IMD has said that the heavy rainfall is being caused by a low-pressure area over northwest Bay of Bengal off Odisha-West Bengal coasts. The low-pressure area is likely to intensify into a depression in the next 24 hours.

The heavy rainfall is expected to bring much-needed relief to the people of Jharkhand, who have been facing a drought-like situation for the past few months. The rainfall is also expected to boost the state’s agricultural production.

However, the IMD has also warned of the possibility of landslides and flash floods in hilly areas. Residents of hilly areas are advised to stay away from rivers and streams, and to be cautious while travelling.

The IMD has also advised fishermen to stay away from the rivers during the next 24 hours.

The IMD will continue to monitor the situation and issue updates as required.

Impact of Heavy Rainfall

The heavy rainfall is expected to have a significant impact on the people of Jharkhand. The following are some of the likely impacts:

Localized flooding and waterlogging in low-lying areas
Disruption of traffic in affected areas
Damage to infrastructure, such as roads, bridges, and culverts
Loss of crops and livestock
Landslides and flash floods in hilly areas
Precautionary Measures

The following are some precautionary measures that people can take to stay safe during the heavy rainfall:

Stay indoors if possible. If you must go out, be careful and avoid walking or driving in flooded areas.
Be aware of the signs of a landslide or flash flood and evacuate immediately if necessary.
Do not cross flooded rivers or streams.
Keep an eye on the weather forecast and be prepared for the possibility of power outages and other disruptions.
Helpline Numbers

The following are some helpline numbers that people can call in case of emergency:

State Emergency Operation Centre: 1070
National Disaster Response Force (NDRF): 1079
State Disaster Management Authority (SDMA): 0651-225-1709
Conclusion
State Emergency Operation Centre: 1070
National Disaster Response Force (NDRF): 1079
State Disaster Management Authority (SDMA): 0651-225-1709


Conclusion

The heavy rainfall is expected to have a significant impact on the people of Jharkhand. However, by taking precautionary measures, people can stay safe and minimize the damage caused by the rain.

राम भक्तों के लिए

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पर महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

0

Hazaribagh के झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिला के बिष्णुगढ़ थाने में महिला के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि रांची आने के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शंभू लाल यादव से जान पहचान हुई और उन्होंने मुझे अब तक कुंवारा बिना शादीशुदा बताया। जिसके बाद उनसे फोन पर लगातार बातचीत होने लगी और जब भी हजारीबाग से शंभू लाल यादव रांची आते तो वह मुझे मिलने के लिए बुला लेते। इस दौरान कई बात उनसे शारीरिक संबंध भी किसी व्यवसायिक प्रतिष्ठान में हुआ है।

जब नजदीकियां बढ़ी तो 3000000 रूपए व्यवसाय करने के नाम पर उन्होंने मुझसे लिया। जब उनके बारे में पता किया तो उनका घर बिष्णुगढ़ प्रखंड बताया गया और शादीशुदा होने के बावजूद मेरे साथ यौन शोषण किया। घर पहुंचने पर मेरे साथ मारपीट किया और गले से सोने के आभूषण कान से सोने के आभूषण छीन लिया। घटना के संबंध में हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि एक महिला के आवेदन पर विष्णुगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच हो रही है। इधर आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शंभू लाल यादव अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं और फंसाने की साजिश कह रहे हैं।
News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग पुलिस द्वारा आयोजित अपराध गोष्ठी का आयोजन

0

दिनांक 11.07.2023 को आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निम्नलिखित बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया

  1. पिछले माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधिक कांडों की समीक्षा की गयी तथा सभी कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए.
  2. 4 वर्षों से अधिक पुराने लंबित कांडों के अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया. सभी पुराने लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके अविलंब निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया
  3. आगामी मोहर्रम को लेकर सुरक्षा से संबंधित दिशानिर्देश दिए गए.
  4. सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया.
  5. अवैध शराब की चुलाई एवम् बिक्री तथा अवैध पोस्ता एवं अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया तथा उनके विरुद्घ सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया.
  6. महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.
  7. नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया.
  8. विभिन्न सोशल मिडिया की मोनिटरिंग करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.

    साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्घ कड़ी कानूनन कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया.
  9. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलीयों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया गया.
  10. संगठित अपराध गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
  11. सरकारी जमीन से संबंधित जितने भी मामले थाना में लंबित है उन्हें यथाशीघ्र संबंधित अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर उसका निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
  12. अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला
    खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.
  13. जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया.
  14. विभिन्न आयोगों से प्राप्त विभिन्न परिवादों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के बरकट्टा झुरझउरी पंचायत के मुखिया को 4 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया

0

हजारीबाग प्रमंडलीय एसीबी की टीम ने जिले के झुरझउरी पंचायत के मुखिया को 4 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी मुखिया सुमन कुमार डोभा निर्माण कार्य की राशि की निकासी के लिए घूस मांग रहा था. मंगलवार को हजारीबाग एसीबी टीम कार्रवाई करते हुए बरकट्ठा प्रखंड स्थित झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को चार हजार रूपया घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ,जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार ने एसीबी से लिखित शिकायत की थी. शिकायत के अनुसार मनरेगा योजना के तहत गंगटीयाही गांव में इनकी जमीन में डोभा निर्माण कराने का कार्य आवंटित किया गया है. डोभा का निर्माण पूर्ण रूप से इनके द्वारा कराया जा चुका है. जिसमें से इन्हें 1,60,080 रूपया का भुगतान मिल चुका है. बाकी बचे रकम की निकासी के लिए मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करना था. इसके लिए मुखिया सुमन कुमार चार हजार रूपया घूस की मांग की. पीड़ित मामले की शिकायत एसीबी से की. शिकायत के बाद एसीबी की टीम पूरे मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुखिया को 4 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

झारखंड सरकार के काले आदेश के खिलाफ जनसेवकों की हड़ताल का 64वां दिन, समर्थन में उतरा शिक्षक संगठन

0

गिरिडीह : झारखंड राज्य जनसेवक संघ जिला इकाई गिरिडीह द्वारा झारखंड सरकार के काले आदेश के विरुद्ध मंगलवार को 64वें दिन भी हड़ताल जारी रही। जनसेवकों के साथ हो रहे अत्याचार को देखते हुए NMOPS, झारखंड द्वारा आज पूरे राज्य में अभियान चलाया गया, जिसमें झारखंड राज्य के सभी अराजपत्रित कर्मचारी शामिल थे। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में वेतन, पेंशन पर कोई प्रहार नहीं सहेगा कर्मचारी परिवार का नारा लगाकर एकजुटता का परिचय दिया गया।

जनसेवक सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मी भी हुए शामिल

बता दें कि दिन के 12 बजे से 03 बजे अपराह्न तक ट्वीटर महाअभियान चलाकर सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर का गया। जिला अध्यक्ष राहुल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि धीरे-धीरे सभी कर्मचारी संगठन हमारे साथ जुड़ रहे हैं, एक न एक दिन सरकार का चक्का जाम होगा और सरकार को अपनी गलती का एहसास होगा। कार्यक्रम में जनसेवक सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मी शामिल थे.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने लगाया जनता दरबार, 25 फरियादियों की शिकायतें सुनी, कुछ का मौके पर निष्पादन किया

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की मौजूदगी में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 25 फरियादी उपायुक्त से मिले और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। मौके पर बेंगाबाद की रतनी देवी ने बिजली बिल माफी से संबंधित, नाज प्रवीण द्वारा जमीन नापी, छोटन मंडल ने जमीन विवाद सहित कइयों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया।

डीसी ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश 

इसके अलावा शौचालय विवाद, बंदोबस्ती पर्चा, जमीन राशिद कटवाने, इलाज करवाने, सड़क दुर्घटना से मुआवजा, पेंशन आदि आवेदन उपायुक्त को प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. जनता दरवार में डीडीसी शशिभूषण मेहरा, आईएएस प्रशिक्षु उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

बता दें कि गिरिडीह के डीसी द्वारा प्रत्येक कार्यदिवस के मंगलवार एवं शनिवार को  पूर्वाह्न 10.30 से अपराह्न 12.30 तक एवं पुनः संध्या में 4.45 अपराह्न से 5.15 अपराह्न तक जनता दरबार में आए हुए फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाता है।

राम भक्तों के लिए

JSSC के 3461 पद हो सकते हैं सरेंडर…अहर्ता प्राप्त योग्य उम्मीदवार नहीं, बंधु तिर्की ने सीएम को लिखा पत्र, कहा-बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए विशेष प्रशिक्षण व कोचिंग की व्यवस्था करें…!

0

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा प्रकाशित विज्ञापन के अनुरूप 92 अनारक्षित सहित कुल 3461 शिक्षकों के पद के लिये योग्य एवं अहर्ता प्राप्त उम्मीदवारों के अभाव में ये सभी पद सरेंडर होने के कगार पर हैं. यह अत्यंत चिंता की बात है. श्री तिर्की ने कहा कि जिन 24 विषयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए जेएसएससी ने विज्ञापन प्रकाशित किया था, उनमें रिक्त रह गये 3461 पदों में अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित 2008 पद भी शामिल हैं, जो कुल पदों का लगभग 60 प्रतिशत हैं. इसके अलावा, वर्तमान परिदृश्य में अनुसूचित जाति के 993, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिये आरक्षित 208 जबकि, पिछड़ा वर्ग-2 के 160 पद भी यूं ही खाली रह जायेंगे.

रिक्त पदों के लिए अहर्ता प्राप्त योग्य उम्मीदवारों का अभाव

श्री तिर्की ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गये एक पत्र में कहा है कि झारखण्ड गठन के 22 साल बाद भी इन रिक्त पदों के ना भरने का एकमात्र कारण अहर्ता प्राप्त योग्य उम्मीदवारों का अभाव है. दूसरी ओर झारखण्ड में अशिक्षित एवं तकनीकी कौशल विहीन बेरोजगारों के साथ ही शिक्षित बेरोजगारों की संख्या भी अच्छी खासी है और यह स्थिति झारखण्ड के लिए निराशाजनक है. अपने पत्र में श्री तिर्की ने कहा है कि इन पदों पर नियुक्ति नहीं होने से एक ओर जहां बेरोजगारों के सपनों पर आघात होगा वहीं, राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई का स्तर भी कमजोर होगा, जो आने वाले समय में झारखण्ड के लिये नकारात्मक प्रमाणित होगा.

सीएम बेरोजगार उम्मीदवारों के लिये अविलंब प्रभावी निर्णय लें

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अफसोस की बात यह है कि जो 3461 पद जेएसएससी द्वारा दर्शाये जा रहे हैं, उनमें जहां गणित, भौतिकी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू जैसे विषय हैं वहीं शारीरिक शिक्षा (फिजिकल एजुकेशन) भी है. इसमें अनुसूचित जनजाति के लिये आरक्षित 290 पदों सहित कुल 518 पद रिक्त हैं और इसके नहीं भरे जाने का एकमात्र कारण प्रशिक्षण प्राप्त योग्य उम्मीदवारों का अभाव है. इसके अलावा अब सरेंडर किये जानेवाले रिक्त पदों में खोरठा, संथाली, हो, कुरुख, मुंडारी, नागपुरी, करमाली, खड़िया, पंचपड़गानिया जैसी जनजातीय भाषा के शिक्षकों के पद भी हैं, जो झारखण्ड में शिक्षा-प्रशिक्षण एवं योग्यता-अहर्ता की ज़मीनी हक़ीक़त को बताते हैं. श्री तिर्की ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वे अपने स्तर पर इस मामले का त्वरित निष्पादन करते हुए अविलंब प्रभावी निर्णय लें. बेरोजगार उम्मीदवारों के लिये विशेष प्रशिक्षण सत्र एवं कोचिंग कार्यक्रम के आयोजन का निर्देश दें ताकि बेरोजगारों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जा सके.

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में परिवार कल्याण पखवारा-2023 की हुई शुरुआत, स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित किए गए. डीसी ने कहा-गिरिडीह में प्रजनन दर बहुत अधिक…जनवृद्धि दर में कमी लाना बेहद जरूरी

0

गिरिडीह  : समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में 11 से 31 जुलाई तक चलनेवाले परिवार कल्याण पखवारा की शुरुआत मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में डीसी ने कहा कि गिरिडीह में प्रजनन दर बहुत अधिक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परिवार कल्याण आयामों के तहत जनवृद्धि दर में कमी लाना है। इसके लिए परिवार नियोजन के विभिन्न आयामों का प्रयोग अतिआवश्यक है। आज विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या भारत की है। अधिक जनसंख्या देश के व राज्यों के संसाधनों पर काफी बुरा प्रभाव डालती है। जमीन, अनाज, जल, जलवायु आदि पर इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। गिरिडीह जिले की ग्रामीण आबादी बहुत ज्यादा है। गिरिडीह जिले में प्रजनन दर 2.4 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय व राज्य के भी प्रजनन दर से अधिक है। अतः सभी लोगों को मिलकर इसमें कमी लाने की आवश्यकता है।

जागरूकता रथ भी निकाला गया

इस दौरान वर्ष 2022 में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों सम्मानित किया गया। साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ भी निकाला गया था, जो लोगों को परिवार कल्याण की योजनाओं से अवगत करा रहा है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि भारत का प्रजनन दर 2 प्रतिशत  झारखंड का प्रजनन दर 2.3 प्रतिशत एवं गिरिडीह जिला का प्रजनन दर 2.4 प्रतिशत है, जो कि बहुत अधिक है. इसे कम करने की आवश्यकता है। जनसंख्या का अधिक अनुपात जलवायु में भीषण परिवर्तन ला रहा है, जो कि काफी हानिकारक है। प्रजनन दर कम करने को लेकर लोगों को परिवार कल्याण के विभिन्न साधनों के लिए प्रेरित किया गया।

सीएस ने प्रजनन दर कम करने के कई साधनों का जिक्र किया

इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि जन्म दर कम करने के लिए एनएसवी, इंटरनल फीमेल स्टरलाइजेशन, पोस्टमार्टम स्टरलाइजेशन, टोटल स्टरलाइजेशन, आईयूसीडी इंसर्शन, पीपीआईयूसीडी इंसर्शन, पोस्ट अबॉर्शन आईयूसीडी, अंतरा, छाया, माला एन, कंडोम, ईसीपी, पीटीके आदि को अपनाया जा सकता है जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध है।

ये लोग सम्मानित किए गए

वर्ष 2022 में परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले डॉक्टर्स, बीटीटी, एएनएम, सहिया आदि को सम्मानित किया गया जिनके नाम निम्नलिखित हैं- डा रंजीत एवं उनकी टीम, तिसरी,  डा बीके सिंह, जमुआ,  डा इंदिरा सिंह (शिवम क्लिक), गिरिडीह सदर,  मंजू कुमारी, बेस्ट बीटीटी, पीरटांड़,  प्रीति देवी, बेस्ट बीटीटी, बेंगाबाद,  मिलन कुमारी, एएनएम, बगोदर,  कुमारी रोजी रानी, एएनएम, पीरटांड़,  बिलियाना किस्कू, एएनएम, पीरटांड़,  पुष्पा बरनवाल, एएनएम, बिरनी,  रंजना कुमारी, एएनएम, गांडेय, उषा कुमारी, एएनएम, गावां,  चंद्रानी बेसरा, एएनएम, तिसरी, सुनीता कुमारी, एएनएम, सदर, मधुमाला कुमारी, एएनएम, धनवार,  अंशु ऐंद, एन, धनवार, रीना हेंब्रम, एएनएम, बेंगाबाद, नीलम कुमारी, एएनएम, डुमरी,  नीलम कुमारी, एएनएम, जमुआ,  रीता वर्मा, सहिया, बेंगाबाद,  संगीता कुमारी, सहिया, बिरनी, सीता देवी, सहिया, बगोदर,  बबिता देवी, सहिया, देवरी, रंजू देवी, सहिया, डुमरी, सुषमा मंडल, सहिया, गांडेय,  उषा पांडेय, सहिया, गावां,  अंजू देवी, सहिया, जमुआ,  बसंती देवी, सहिया, पीरटांड़, रूबी देवी, सहिया, धनवार, गीता देवी, सहिया, सदर और गुड़िया देवी, सहिया, तिसरी शामिल हैं. कार्यक्रम एक संचालन डीपीएम (स्वास्थ्य) प्रतिमा कुमारी ने किया. कार्यक्रम में डीडीसी शशिभूषण मेहरा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा,  आईएएस प्रशिक्षु उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन एसके मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा,  एएनएम, सहिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रम निर्धारण का कार्य शुरू

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 4 वर्षीय स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम का निर्धारण का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार के निर्देश पर संज्ञान लेते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार सिन्हा ने सभी विषयों के पाठ्यक्रम निर्धारण का निर्देश दिया था। विश्वविद्यालय के नई शिक्षा नीति के नोडल अधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार सभी विभागों का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।

इसी कड़ी में राजनीति विज्ञान विभाग में पाठ्यक्रम समिति की बैठक विभागीय पुस्तकालय में सोमवार को आयोजित हुई। बतौर विषय विशेषज्ञ बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजू कुमारी बैठक में भाग ली। अध्यक्षता डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने की । बैठक में मेजर के बीस पत्रों का तथा माइनर के चार पत्रों का पाठ्यक्रम का निर्धारण किया गया। साथी तीन पत्र एडवांस मेजर का पाठ्यक्रम का निर्धारण भी कर लिया गया। आज के बैठक में स्नातकोत्तर विभाग से डॉ अजय बहादुर सिंह, संत कोलंबा महाविद्यालय से डॉ. अशोक राम, मार्खम महाविद्यालय से डॉ. रंजीत कुमार, आदर्श कॉलेज राजधनवार से डॉ. मधुलिका, जेजे कॉलेज तिलैया से डॉ. बलदेव राम, कृष्ण बल्लभ महिला महाविद्यालय से डॉ. पुष्पा कुजुर, रामगढ़ महाविद्यालय से डॉ. बलवंती मींज तथा चतरा महाविद्यालय से डॉ. एल्विन बाखला बैठक में भाग लिए।

जानकारी के अनुसार रसायन शास्त्र, इतिहास एवं हिंदी विभाग में भी पाठ्यक्रम निर्धारण का काम जोरों से चल रहा है। डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मल्टीडिसीप्लिनरी विषय तथा वैल्यू ऐडेड कोर्सेज का पाठ्यक्रम निर्धारण का काम भी चल रहा है। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी कर दिया गया है।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय झारखंड सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह से स्नातक प्रथम समसत्र की कक्षाएं शुरू की जाए। इससे पूर्व सभी पाठ्यक्रम का निर्धारण करा लिया जाना है ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium