24.9 C
Ranchi
Saturday, July 4, 2026
Advertisement
Home Blog Page 673

गिरिडीह डीसी ने डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर विभिन्न कोषांगों के सफल क्रियान्वयन व संचालन सुनिश्चित करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

0

गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांग के सफल क्रियान्वयन व संचालन सुनिश्चित करने हेतु शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में डीसी ने सभी कोषांगों को उनकी जिम्मेवारी से अवगत कराया। साथ ही मतदानकर्मियों की स्थिति व निर्वाचन से संबंधित अन्य कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीसी ने कहा कि 33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023″ के सफल एवं ससमय संचालन हेतु विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। बैठक के दौरान कार्मिक कोषांग की समीक्षा करते हुए वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

डीसी ने ईवीएम-वीवीपीएटी कोषांग की भी समीक्षा की

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी के साथ निर्वाचन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कैलेंडर ससमय तैयार करा लें। इसके अलावा ईवीएम-वीवीपीएटी कोषांग की समीक्षा करते हुए डीसी ने ईवीएम के रैंडोमाइजेसन, स्ट्रांग रूम आदि की तैयारियों को पूर्ण करा लेने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान उन्होंने सामग्री कोषांग के वरीय पदाधिकारी को कहा कि जिले से प्राप्त होने वाली सामग्रियों की सूची तैयार कर ले साथ ही विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी सामग्री की आवश्यकता है उसकी सूची सामाग्री कोषांग को उपलब्ध करा दे ताकि समय से सारी सामग्री सभी कोषांगों को ससमय उपलब्ध कराया जा सके।

राम भक्तों के लिए

The Comprehensive Benefits of Using Condoms: Empowering Sexual Health and Promoting Well-being

0

Introduction
Sexual health is an essential component of overall well-being, and practicing safe sex is crucial for maintaining a healthy lifestyle. Among the various contraceptive methods available, condoms have emerged as a versatile and effective tool for both contraception and protection against sexually transmitted infections (STIs). This article explores the numerous benefits of using condoms, highlighting their role in empowering individuals to take control of their sexual health and fostering healthy relationships.

Protection Against STIs
One of the primary benefits of using condoms is their ability to provide a barrier against sexually transmitted infections. Condoms act as a physical barrier, preventing the exchange of bodily fluids and reducing the risk of transmission of STIs, including HIV, chlamydia, gonorrhea, syphilis, and herpes. They effectively prevent the transmission of infections, safeguarding the health and well-being of sexual partners.

Prevention of Unintended Pregnancies
Condoms are highly effective in preventing unintended pregnancies. When used correctly and consistently, condoms offer a reliable method of contraception. They provide a physical barrier that prevents sperm from reaching the egg, minimizing the risk of fertilization. Unlike hormonal contraceptives, condoms do not interfere with the body’s natural processes, making them a viable option for individuals who may have concerns about hormonal methods or their potential side effects.

Accessibility and Affordability
Condoms are readily available and affordable, making them an accessible choice for individuals of all backgrounds. They can be purchased over-the-counter at pharmacies, supermarkets, convenience stores, and online retailers. Moreover, many health clinics and organizations distribute condoms for free or at reduced prices, further increasing accessibility. This affordability ensures that individuals can prioritize their sexual health without financial constraints.

Ease of Use
Using condoms is simple and straightforward, requiring no extensive medical guidance or intervention. They can be easily incorporated into sexual activities, allowing individuals to take control of their sexual health without complex procedures or prior planning. The ease of use of condoms promotes spontaneity and empowers individuals to make informed decisions about their sexual encounters.

Shared Responsibility
Condom use fosters a culture of shared responsibility and communication between sexual partners. Discussions around condom use promote open dialogue, trust, and mutual respect. Both partners can actively participate in ensuring their sexual health, emphasizing the importance of consent, protection, and overall well-being. Condom use encourages collaboration and shared decision-making, enhancing the quality of sexual relationships.

Non-hormonal Option
For individuals who cannot or choose not to use hormonal contraceptives, condoms offer a non-hormonal alternative. They do not introduce any synthetic hormones into the body, making them suitable for individuals with certain medical conditions or those who prefer hormone-free contraception. Condoms provide a versatile option for people with diverse needs, allowing them to make choices aligned with their health and personal preferences.

Dual Protection
Condoms offer dual protection by simultaneously providing contraception and STI prevention. This unique advantage distinguishes them from many other contraceptive methods. Combining the benefits of contraception and STI prevention, condoms serve as a comprehensive solution for individuals who desire both forms of protection. This dual protection promotes peace of mind and enables sexual partners to focus on pleasure and intimacy without compromising safety.

Conclusion
In conclusion, condoms are a valuable tool for empowering individuals to prioritize their sexual health and well-being. By providing protection against sexually transmitted infections, preventing unintended pregnancies, and offering accessibility
Free Research Preview.

राम भक्तों के लिए

बांका के आंगनबाड़ी एवं बांडी पोखर के पास 200 केबी का ट्रांसफार्मर लगा

0

कटकमदाग प्रमुख कुमारी बिनीता के अथक प्रयास से बांका के आंगनबाड़ी एवं बांडी पोखर के पास 100 केबी का ट्रांसफार्मर रहने के कारण कई माह से प्रायप्त मात्रा में बिजली ग्रामीणों को नही मिल पा रहीं थी ।स्थानीय 10 वार्ड सदस्या सुमित्रा देवी एवं 11 वार्ड सदस्या पुष्पा कुमारी एवं स्थानीय युवा समाज सेवी के द्वारा प्रमुख से आग्रह किए थे प्रमुख के द्वारा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं कनीय अभियंता से संपर्क करते हुए 200 KB का ट्रांसफार्मर लगवाने का अनुरोध किए तत्पश्चात प्रमुख जी के द्वारा 200 KB का ट्रांसफार्मर लगवा कर फीता काट कर मिठाई बांटते हुए लोगो को खुशियां देने का कार्य किए है । उपरोक्त कार्य हेतु कटकमदाग प्रमुख कुमारी बिनीता ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता ,सहायक अभियंता,कार्यपालय अभियंता,मिस्त्री एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किए वा धन्यवाद दिए। ट्रांसफार्मर उद्घाटन में टुनी साव ,उपेंद्र कुमार,विशाल कुमार,मुकेश कुमार, तापेश्वर कुमार,सुनीता कुमारी,लीला कुमारी, कारू प्रजापति के साथ साथ सैकड़ों महिला पुरुष शामिल हुए।

News : – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

भाजपा ओबीसी मोर्चा खलारी मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

0

खलारी, 22 जून : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा खलारी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष मिथलेश प्रजापति की अध्यक्षता में गुरुवार को चुरी मध्य पंचायत सचिवालय में आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा खलारी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री शर्मा के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र के समक्ष दीप, धूप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर की गई। साथ ही सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से पुष्प अर्पित किया। बैठक में वर्तमान में झारखण्ड सरकार की ओबीसी विरोधी गतिविधियों, आनेवाले चुनाव एवं ओबीसी वर्ग के सर्वमुखी विकास के अलावे अन्य विंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र शर्मा ने भाजपा के मूल सिद्धांतों एवं नीतियों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र सरकार की अब तक कि उपलब्धियों पर जानकारी दी। वहीं ओबीसी आयोग, इंसोरेंस, राजनीतिक, समाजिक, व्यवहारिक एवं संगठनात्मक शक्ति आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने व्यवहारिक सम्बन्धों, सदस्यों की उपस्थिति, अनुशासन, सदस्यता बढ़ाने, पार्टी की उपलब्धि एवं योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने आदि विषयों पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग बहुत बड़ा और विस्तृत वर्ग है, किसी भी राजनीतिक पार्टी की दशा एवं दिशा तै करने में इसका अहम योगदान होता है। ओबीसी वर्ग चाहे तो किसी भी राजनीतिक दलों का दिशा ही बदल सकता है। परंतु यह वर्ग विभिन्न जातियों में विभक्त है और हमें सभी को एक साथ लेकर चलना है। हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा “सबका साथ सबका विकास” जन जन तक पहुँचाना है। इस बीच जिप सदस्य सरस्वती देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रदीप प्रमाणिक ने भी अपने विचार रखे। अंत में झारखंड सरकार ओबीसी आरक्षण लागू किए बिना त्रिस्तरीय चुनाव करा कर ओबीसी को प्रतिनिधित्व से वंचित रखा इस बात पर ओबीसी मोर्चा ने भारी रोश व्यक्त किया और समय पर इसका जवाब देने की बात कही। इससे पूर्व अध्यक्षीय भाषण मिथलेश प्रजापति, मंच संचालन भोलानाथ चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन रितेश केसरी ने किया। इस दौरान दिनेश प्रसाद सोनी, बीएन चौहान, रामचन्द्र शर्मा, शिवरतन कुमार ठाकुर, रविभूषण सिंह, उपेन्द्र यादव, प्रमोद प्रजापति, ओम प्रकाश ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, प्रकाश कुमार के अलावे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

आरोपी इंजीनियर को ही बना दिया जांच कमेटी का सदस्य, अजय राय ने जीएम को सौंपा ज्ञापन, सात दिनों के अंदर कार्रवाई की मांंग

0

रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने तोरपा (खूंटी के अतिरिक्त प्रभार) के सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव को एक ज्ञापन देते हुए इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। अजय राय ने कहा है कि अंबिका दास के दुर्घटना शिकार होने की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा उसके इलाज का पूरा खर्च विभाग वहन करें और दोषी पदाधिकारी को त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 दिनों के अंदर इस सम्बंध में संघ को भी अवगत कराए जाए, अन्यथा संघ किसी ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर होगा, जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 17 जून को सहायक विद्युत अभियंता तोरपा/खूंटी (अतिरिक्त प्रभार) जितेंद्र कुमार के आदेश पर मानव दिवस कर्मी अंबिका दास कार्य कर रहा था. उसी क्रम में पदाधिकारी के गलत आदेश पर दुर्घटना का शिकार हो गया और आज टीएमएच जमशेदपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

जितेंद्र कुमार के पूरे कार्यकाल की जांच कराने की मांग

इस सम्बंध में अजय राय ने कहा कि खूंटी के इक्जीक्यूटिव इंजीनियर जानबूझकर जिस सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार पर आरोप है, उसी सहायक अभियंता को बचाने के लिए उसे जांच कमेटी का सदस्य बना दिया है, जिसे संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जितेंद्र कुमार का पूरे कार्यकाल की अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए कई बेनामी संपत्तियों का पता चलेगा, जो इन्होंने अवैध रूप से अर्जित किया है। अभी उसी का एक जीता जागता प्रमाण है कि उन्होंने सारे नियम कानून को ताक पर रखकर तोसा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए एजेंसी के मानव दिवस कर्मियों का गलत ढंग से अनावश्यक दबाव बनाकर काम कराया जिसके दौरान यह घटना घटी। इस तरह की कई और घटनाएं और क्रियाकलाप इनके पूर्व पदस्थापन जामताड़ा में भी किस्से कहानी बनकर घूम रहे हैं।

आखिर सेक्शन के जेई तक सूचना क्यों नहीं दी गई?

अजय राय ने बताया कि मुरहू सेक्शन के 33/11kv गम्हरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र  में 17 जून (शनिवार) को दिन भर अंबिका दास एवं अन्य मानव दिवस कर्मी जो गीतराज एजेंसी के माध्यम से मूरहू-खूंटी विद्युत शक्ति उपकेंद्र तथा फील्ड में कार्यरत हैं, जिन्हें अपने ही पदस्थापित स्थान पर ही कार्य करना है को उनके कार्य क्षेत्र से हटाकर दूसरे विद्युत शक्ति उपकेंद्र में CT,PT और ब्रेकर का काम सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के आदेश पर कराया जा रहा था, इस कार्य की जानकारी सेक्शन के कनीय अभियंता तक को भी नहीं दी गई थी, जो नियम अनुकूल नहीं है, जहां CT,PT एवं ब्रेकर रिपेयर के लिए खूंटी डिवीजन में प्रमुख रूप से तोसा कंपनी नियुक्त हैं, जिसे ये सब कार्य करना है। आखिर ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि ठेकेदार का काम करने के लिए अन्य पदाधिकारियों से छुपते-छुपाते अन्य क्षेत्रों से भी मानव दिवस कर्मी को बुला कर कार्य 33/11KV गम्हरिया विद्युत शक्ति उपकेंद्र में लिया जा रहा था. उसी दिन शाम में जितेंद्र कुमार द्वारा ब्रेकर में चढ़कर फोटो खींचने हेतु आदेश दिया गया और उसी क्रम में मानव दिवस कर्मी अंबिका दास दुर्घटना का शिकार हो गया, जहां उसके बचने की उम्मीद कम है। दुर्घटना में उसके माथे में विद्युत स्पर्शाघात से 1 इंच छेद हो चुका है और हाथ की उंगलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। अंबिका दास बहुत ही गरीब घर का लड़का है. वहीं उसके इलाज में  प्रतिदिन वहां 20 से ₹25000 का खर्च वहन करना पड़ रहा है। यह सारी जानकारी दुर्घटनाग्रस्त अंबिका दास से ही संघ को मिली है। बताया गया कि सहायक विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार तोरपा के अभियंता हैं और खूंटी के अतिरिक्त प्रभार में है। कई जगह भ्रष्टाचार में भी सीधे संलिप्त बताये जाते हैं. कई उपभोक्ताओं से पैसे का लेन-देन की खबर है. इनका कई ऊर्जा मित्रों के साथ अंतरंग संबंध कायम हैं.

Best Condoms from Amazon
राम भक्तों के लिए

गिरिडीह: रोजगार मेला में 110 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरित, और 454 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया

0

गिरिडीह : नगर भवन गिरिडीह में श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उप विकास आयुक्त के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेला की शुरुआत जिला कौशल विकास पदाधिकारी द्वारा स्वागत अभिभाषण के साथ किया गया। रोजगार मेला में शामिल जिले के कुल 110 युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। साथ ही 10 युवाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा कुल अभ्यर्थियों का पंजीकरण 978 है तथा आगे की प्रक्रिया के लिए 454 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

अलग-अलग सेक्टर की 17 बड़ी कंपनियों ने भाग लिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा ने कहा कि गिरिडीह जिले के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला के माध्यम से जिले के कई युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। ताकि वे रोजगार प्राप्त कर अपनी जीविका का निर्वहन कर सकें और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकें। रोजगार मेला में अलग-अलग सेक्टर की 17 बड़ी कंपनियों ने भाग लिया और जिले के युवाओं को उनके हुनर/योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया गया। 

मुख्यमंत्री सारथी योजना युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में वरदान साबित होगी: निदेशक

डीआरडीए के निदेशक ने कहा कि गिरिडीह जिले के युवाओं को बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके, जिससे कि उनका भविष्य बेहतर हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सारथी योजना युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में वरदान साबित होगी तथा इस योजना के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा

जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए गए

रोजगार मेला में सांकेतिक रूप से 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिसमें दुलारी कुमारी, आरती मुर्मू, किरण कुमारी, पुष्पा कुमारी, ऋषि कुमार, बिट्टू कुमार शर्मा, दशरथ कुमार राणा, विक्की कुमार दास, सनी कुमार और शालिनी कुमारी शामिल हैं। रोजगार मेला में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, माननीय गांडेय विधायक प्रतिनिधि, गिरिडीह विधायक प्रतिनिधि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कौशल विकास पदाधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधियों समेत जिला नियोजन पदाधिकारी व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सरोद-सितार वादक “केडिया बंधु” को जेपी नड्डा ने सम्मानित किया: घर पर आकर भाजपा अध्यक्ष के हाथों सम्मान पाना जीवन के अनमोल क्षण : केडिया बंधु

0

गिरिडीह (झारखंड) : विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को झारखंड दौरे के क्रम में हिन्दुस्तानी संगीत को अपने जीवन के 50 साल समर्पित कर चुके अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आकाशवाणी -दूरदर्शन के टॉपग्रेड झारखंडी कलाकार सितार-सरोद वादक मोरमुकुट-मनोज उर्फ ” केडिया बंधु” को पार्टी के विशिष्टजन कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। गुरुवार को गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में भाजपा की आयोजित जनसभा में 2024 आम चुनाव का झारखंड में शंखनाद करने के पश्चात दोपहर बाद भाजपा प्रमुख केडिया बंधु के आवास पहुंच कर उन्हें शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया. इस दौरान श्री नड्डा ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढ़ाने वाले ख्याति प्राप्त कलाकारों को मुझे सम्मान देने का मौका मिला, यह मैरा सौभाग्य है.

केडिया परिवार ने भाजपा परिवार के प्रति आभार जताया

अपने जीवन के सात दशक शास्त्रीय संगीत को देने वाले केडिया बंधु के प्रथम गुरु पिताश्री अतंरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक पंडित शंभु दयाल केडिया एवं मोरमकुट-मनोज केडिया ने कहा कि केन्द्र में सतारूढ़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उनके घर पधार कर सम्मान देना उनके परिवार के लिए जीवन के अनमोल पल है. केडिया बंधुओं ने कहा कि उन्हें देश-विदेश में ढेरों सम्मान प्राप्त हुए. सभी अर्वाडों का हमारे जीवन में काफी महत्व है, लेकिन आज का सम्मान बेहद खास है क्योंकि यह सम्मान उन्हें अपने परिजनों की मौजूदगी में प्राप्त हुआ है. इसके लिए उनका पूरा परिवार भाजपा परिवार का शुक्रिया एंव आभार व्यक्त करता है. मौके पर केंन्द्रीय मंत्री अन्पूर्णा देवी, पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मंराडी, विधायक विरंची नारायण, भाजपा नेता दिनेश यादव, मुकेश जालान सहित पंडित शंभु दयाल केडिया के सभी पुत्र कमशः मोरमुकुट केडिया, मनोज केडिया के अनुज श्रवण केडिया, सुनील केडिया, दोनों व्यवसायी (भजन गायक) रामकृष्ण केडिया (तबला वादक) सतीश केडिया के अलावा अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

मोदी ने नौ सालों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है…जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है : जेपी नड्डा

0

गिरिडीह (कमलनयन) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के नौ सालों कार्यकाल देश के 130 करोड़ देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है. इन नौ सालों में देश की तस्वीर और तकदीर बदली है, जिसकी सराहना विश्व समुदाय कर रहा है. भाजपा प्रमुख गुरुवार को झारखंड के गिरिडीह में भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा आयोजित मिशन 2024 चुनावों के मद्देनजर आयोजित महती जनसभा को संबोधित कर रहे थे। श्री नड्डा ने कहा कि भारत के तकदीर और तस्वीर बदलने वाले पीएम मोदी की प्रशंसा दुनिया के कई देशों के लोग कर रहे हैं. कोई उन्हें ग्लोबल लीडर को कोई उन्हें बदलाव लानेवाला नायक बता रहा है. लेकिन कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को सांप-बिच्छू जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर उनका मजाक बना रहे हैं। हालांकि कांग्रेस के ऐसा कहने से मोदी की लोकप्रियता में और भी इजाफा हो रहा है.

‘अर्थव्यवस्था के मामले में भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है’

भाजपा अध्यक्ष ने विगत नौ सालों के दौरान देश में हुई विकास योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि कोविड काल के पश्चात विश्व के कई देश घोर आर्थिक संकट के दौर में है, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है. इस मामले में आज भारत विश्व में पांचवें स्थान पर है. अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप के अलावा रूस-यूक्रेन में छायी मंदी के बावजूद अर्थव्यवस्था के मामले में भारत मजबूती अपने पांव टिकाए हुए है. वहीं मोबाइल सेक्टर में तीसरे भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. मोबाइल सेक्टर में नौ साल पूर्व 92  प्रतिशत मोबाइल बाहर मंगाया जाता था, जबकि आज 97 प्रतिशत मोबाइल भारत में निर्मित हो रहा है.

‘नौ वर्षों में देश विकास की यात्रा पर अग्रसर है’

उन्होंने कहा कि भारत ने स्टील उत्पादन ऑटो सेक्टर बूम किया है. 18 लाख करोड की लागत से सड़क, रेल मार्ग बनाये जा रहे हैं। 74 अत्याधुनिक एयरपोर्ट बनाये गए हैं. रोज कमाने-खाने वाले 50 लाख गरीबों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज हुआ है. 4 करोड लोगों को पीएम आवास दिये गये।10 करोड 78 लाख किसानों के खातों मे दो-दो हजार की रशि ट्रांसफर की जा रही है. करोडों लोगो को पीने का पानी योजना से जोड़ा गया है. श्री नड्डा ने कहा कि नौ वर्षों में देश विकास यात्रा की तमाम योजनाएं भारत की बदलती तस्वीर और तकदीर की गवाह है. लेकिन कांग्रेस देश के विकास को पचा नहीं पा रही है. उसके पेट में र्दद हो रहा है। भाजपा प्रमुख ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये और कहा कि कांग्रेस मोदी विरोध करते-करते बौखला कर देश के विकास का विरोध करने लगी है.

‘झारखंड पर मोदी जी का विशेष ध्यान है’

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास में भी प्रधानमंत्री ने विशेष ध्यान दिया है। चाहे रांची का रेलवे स्टेशन हो या फिर झारखंड में कई नेशनल हाईवे, रेलवे ट्रैक व स्टेशन, देवघर में एम्स,  इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ पीएम मोदी की विकासशील सोच की देन है। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में विकास की एक रेखा खींची है। वहीं झामुमो व कांग्रेस की सरकार ने चार वर्षों में झारखंड को काफी पीछे धकेल दिया है। झारखंड सरकार वर्तमान समय में पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई है। झारखंड सरकार सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने में व्यस्त है। कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पूरी तरह से घोटालों की सरकार है। जमीन घोटाला, शराब घोटाला, अवैध माइंस सहित बिगड़ी कानून व्यवस्था हेमंत सरकार की पहचान बन गई है। कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए हेमंत सरकार के शासनकाल में संथाल परगना में न सिर्फ आदिवासी महिलाओं का शोषण किया जा रहा है, बल्कि बंगलादेशी घुसपैठियों को भी संरक्षण दिया जा रहा है। इलाके की दलित महिलाओं का तो खुलेआम शोषण हो रहा है.

नड्डा ने रीतलाल वर्मा की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाई

जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मंराडी, पूर्व सीएम रघुवर दास सहित भाजपा प्रदेश संगठन के कई बडे नेता, सांसद, विघायक ने संबोधित किया। इससे पहले गिरिडीह की धरा पर पहुंचने पर भाजपा के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, अभिनंदन किया. स्वागत अभिनंदन करनेवालो में जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, महामंत्री संदीप डंगैच, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, विधायक केदार हाजरा, जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिप में पूर्व उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रशांत जयसवाल, समेत जिला कमेटी, नगर कमेटी के ढेरों पार्टी पदधारी शामिल थे। सभा का संचालन बोकारो के विधायक विरंची नारायण ने किया. श्री नारायण ने गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को विधिवत भाजपा में शामिल कराया गया. मंच पर आने से पूर्व जेपी नड्डा ने जिला परिषद कार्यालय के निकट स्थित रीतलाल प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाने के बाद मंचासीन हुए थे.  

 

 

 

राम भक्तों के लिए

सीपीएस सिद्धू- कान्हू विद्यापीठ एवं छात्रावास शिलान्यास समारोह

0

हजारीबाग जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के सीतागढ़ा स्थित गौशाला परिसर में एक पुनीत सोच के साथ पिंजरापोल गौशाला सोसायटी और सिद्धू- कान्हू सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होने वाले सीपीएस सिद्धू- कान्हू विद्यापीठ एवं छात्रावास शिलान्यास समारोह हुआ में शामिल..।

2000 बच्चों का सीबीएसई बोर्ड आधारित इस विद्यालय में 1000 बच्चों के आवासीय व्यवस्था उपलब्ध रहेगा। आने वाले अगले शैक्षणिक सत्र तक इसे शुरू करने की योजना है।

इस पुनीत अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर, अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अखाड़ा, कोडरमा के श्री सुखदेव दास जी, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखील भारतीय सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर जी, विशिष्ट अतिथि कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार सरावगी जी, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संघचालक श्री देवदत्त पाहन जी सहित अन्य गणमान्य लोगों का उद्बोधन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश जी, राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू जी, सांसद श्री जयंत सिन्हा जी, पूर्व सांसद श्री यदुनाथ पाण्डेय जी, सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल जी, पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव जी, प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक बांका जी सहित हजारीबाग शहर के प्रमुख समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राम भक्तों के लिए

आईसेक्ट विश्वविद्यालय की ओर से झील परिसर में योगाभ्यास कराकर लोगों को किया गया जागरूक

0

हजारीबाग। निरोग रहने के लिए नियमित योग आवश्यक है। शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती की कल्पना योग के बिना संभव नहीं है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने की जरूरत है। उक्त बातें आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से स्थानीय झील परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को अपने को स्थिर करने और ध्यान करने में मदद करता है। इतना ही नहीं योग से आत्मबल और इच्छाशक्ति भी बढ़ाई जा सकती है। इससे पूर्व योगाचार्य व आईसेक्ट विश्वविद्यालय के योग प्राध्यापक मनीष कुमार के नेतृत्व में झील परिसर में सुबह 5:30 बजे 7:30 बजे तक सूर्य-नमस्कार, ताड़ासन, वक्रासन, मयूरासन, वृक्षासन, पद्मासन, वृश्चिकासन, प्राणायाम समेत अन्य योग का योगाभ्यास मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को कराया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झील परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने को जागरूकता संदेश बताते हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने कहा कि जहां एक ओर योग स्वस्थ जीवन के लिए अहम है, वहीं रोजगार के रूप में भी योग एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है। देश में योग प्रशिक्षक बनकर युवा अपने करियर को पंख दे रहें हैं, वहीं विदेशों में भी योग प्रशिक्षकों की मांग तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय में पीजी डिप्लोमा इन योग और एम इन योग कोर्स संचालित है, जिसकी पढ़ाई कर विश्वविद्यालय के भी कई छात्र बतौर योग प्रशिक्षक ताइवान व अन्य देशों में सेवा देकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

योगाभ्यास के दौरान ये रहे मौजूद
आईसेक्ट विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के बैनर तले आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद के अलावा डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, एआर विजय कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रोजीकांत, एनएसएस अधिकारी डॉ रूद्र नारायण व प्रीति व्यास, डॉ दिवाकर प्रसाद निराला, डॉ राजकुमार, रितेश कुमार, कुमारी सीमा, अजय बर्णवाल, संजय दांगी, उदय रंजन, रचना भारती, स्मिता डुमडुम, राहुल कुमार, अमित कुमार समेत अन्य प्राध्यापक-प्राध्यापिकाएं, कर्मियों, स्थानीय लोगों व बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने योगाभ्यास किया।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium