28 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariसीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

डकरा। खलारी थाना क्षेत्र के एनके एरिया स्थित सीआईएफएफ कैम्प डकरा में विवेक सिंह वर्मा नामक एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार घटना  बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान सोमवार को अपने घर उत्तर प्रदेश के फारुखाबाद से छुट्टी बीता कर डकरा कैम्प वापस लौटा था। उसके बाद उसने तवियत खराब होने का आवेदन देकर तीन दिनों का सिक लिया था। बुधवार को सुबह नाश्ता कर उसने कैम्प में बने मोर्चा टावर पर चढ़कर खुद को गोली मार ली। कैम्प स्थित मोर्चा में ड्यूटी कर रहे जवान उस वक्त अपना इंसान्स राइफल वहीं छोड़कर वाशरूम गया था। तभी विवेक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर जवान वॉच टावर की ओर गए तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इधर घटना की सूचना पाकर खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गयी। जवान ने किस वजह से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, वजह स्पष्ठ नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading