20.4 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariडकरा जनता मजदूर संघ कार्यालय में स्व.सुर्यदेव सिंह की 84वीं जयंती मनाई...

डकरा जनता मजदूर संघ कार्यालय में स्व.सुर्यदेव सिंह की 84वीं जयंती मनाई गई

डकरा। 1977 में जनता मजदूर संघ का स्थापना स्व.सुर्यदेव सिंह ने जब किया उसी समय कोयला क्षेत्र के वर्तमान स्वरूप की परिकल्पना कर उन्होंने संघ का संविधान बनाया। यही वजह है कि आज हमलोग मिलकर संगठित और असंगठित मजदूरों को श्रमजीवी वर्ग मानकर उनके लिए काम करते हुए संघ को आगे बढ़ाने के मुहिम में लगे हुए हैं। उक्त बातें बुधवार को संघ के सीसीएल अध्य्क्ष व् जेसीएससी सदस्य कमलेश कुमार सिंह ने कही। वे संघ कार्यालय डकरा में आयोजित स्व.सुर्यदेव सिंह की 84वीं और संघ के वर्तमान महामंत्री सिद्धार्थ गौतम के 38वां जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि एसे दूरदर्शी मजदूर मसीहा के विचारों को आगे बढ़ाना गौरव की बात है। समारोह को गोल्टेन यादव,डीपी सिंह,चुरामन दास, बुटन चौहान, गुल्फी देवी आदि ने भी संबोधित किया। इसके पहले सुर्यदेव सिंह के तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर एवं सिद्धार्थ गौतम के जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया। मौके पर लोगों के बीच मिठाई बांटी गई। इस अवसर  पर अजय चैहान, रविन्द्र उराँव,संजय कुमार,  अमिताभ बच्चन चौहान, बट्टन चौहान,  निरंजन साव, चंदन सिन्हा, टेकलाल महतो, बिरजू लोहार, नवी मियां,गणेश राम, कंचन महतो, राजेश सिंह, विजय प्रताप सिंह,बिजेंद्र कुमार विशाल कुमार, राजेंद्र भुइँया, साको मांझी, करीमन करमाली आदि मौजूद थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading