32.1 C
Ranchi
Sunday, March 8, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihगिरिडीह के नए उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण

गिरिडीह के नए उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे ने किया पदभार ग्रहण

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के नए उप विकास आयुक्त के रूप में दीपक कुमार दुबे ने बुधवार को अपना योगदान दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दुबे ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जा सके. इसके लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिले का बहुमुखी विकास करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा। सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि लोगों तक सुविधाएं पहुंच सके। साथ ही जिले में जारी विकास की सभी योजनाओं को गति प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी से कहा कि जिले के विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा उन्हें मिलेगी। श्री दुबे इससे पूर्व रांची में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे.


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading